ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद, चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली

UB India News by UB India News
February 10, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, पटना
0
पटना में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद, चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान 4 लोगों को मारी गोली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का कोई डर नहीं है। इसका जीता-जागता सबूत पटना से सामने आया है। यहां चैन स्नैचिंग की कोशिश के दौरान बदमाशों ने 4 लोगों को गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मामला शास्त्री नगर इलाके का है। यहां चेन स्नैचरों ने बेखौफ होकर फायरिंग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

रात में एक बजे के करीब की घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना रात करीब 1 बजे की है, जब एक हॉस्टल संचालिका समेत 4 लोग स्कूटी और बुलट पर थे और घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और महिला से चैन मांगी। इस पर महिला के साथ जो लोग थे, उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला समेत 4 लोगों को गोली लगी है। घायलों को आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है और सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। फिलहाल चारों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाढ़ निवासी मनोज पत्नी के साथ लौट रहे थे बाइक से

बताया जा रहा है कि बाढ़ निवासी मनोज कुमार एक निजी चैनल में पत्रकार हैं। वे पटना में परिवार के साथ एजी कालोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी बोरिंग रोड में हॉस्टल का संचालन करती हैं। बुधवार को आधी रात के बाद मनोज पत्नी के साथ एक शादी समारोह से बुलेट बाइक से लौट रहे थे। उनके तीन कर्मचारी भी स्कूटी पर उनके साथ ही चल रहे थे।

ओवरटेक कर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने रोका

ऊर्जा स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पहुंचते ही अपाचे सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और पिस्टल भिड़ा दी। इसके बाद जबरन मनोज और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व जेवरात छीनने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए।

थानाध्यक्ष के मुताबिक, घायल लोगों को हाथ, पैर, पीठ और कमर के नीचे गोली लगी है। गोली लगते ही वे लोग जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद अपराधी हवा में गोलियां दागते हुए भाग निकले। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन के बाद दो लोगों के शरीर से गोलियां निकाली जाएंगी।

मौके से बरामद हुए तीन खोखे

घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे बरामद हुए हैं। गोली 0.762 बोर की पिस्टल से मारी गई थी। पुलिस को अंदेशा है कि हमलावर आसपास के इलाके के ही रहने वाले हैं। उन्होंने ऊर्जा स्टेडियम गेट नंबर दो के सामने सुनसान गली में दंपती को रोका था। पुलिस हमलावरों की तलाश में पुनाईचक में छापेमारी कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
ब्लूटिक की चीख चीख ………

India में लॉन्च हुआ Twitter Blue, 12% छूट के साथ मिल रहा सालाना प्लान

BJP खेल रही डबल गेम’, बंगाल विभाजन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी TMC

BJP खेल रही डबल गेम', बंगाल विभाजन के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी TMC

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend