ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिला पर संग्राम

UB India News by UB India News
February 7, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
रामनगरी पहुंची द‍िव्‍य शालिग्राम की श‍िलाओं का भव्‍य पूजन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगर आस्था और श्रद्धा के बिना सत्ता पाने के उद्देश्य से व वोट बटोरने के लिए धर्म में राजनीति का प्रवेश हो तो ये कितना घातक हो सकता है इसके उदाहरण पिछले कुछ वर्षों से निरंतर देखने को मिल रहे हैं। इससे संत और भक्त समाज बहुत व्यथित हैं। पर सत्ता के अहंकार में सत्ताधीश किसी की भावना और आस्था की कोई परवाह नहीं करते। फिर वो चाहे किसी भी धर्म के झंडाबरदार होने का दावा क्यों न करें। ताजा विवाद अयोध्या के श्री राम मंदिर के लिए प्रभु श्री राम और सीता माता की मूर्ति निर्माण के लिए नेपाल से लाई गई विशाल शिलाओं के कारण पैदा हुआ है।

वैदिक शास्त्रों को न मानने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा का नेतृत्व हिंदू भावनाओं का नकदीकरण करने के लिए अपने मनोधर्म से नई–नई नौटंकियां करते रहते हैं। जिन शिलाओं को इतने ताम–झाम‚ ढोल–ताशे और मीडिया प्रचार के साथ नेपाल से अयोध्या लाया गया है उन शिलाओं को शालिग्राम बता कर उनका सारे रास्ते पूजन करवाया गया। पर अयोध्या पहुंचने पर अयोध्या का संत समाज इसके विरु द्ध खड़ा हो गया है। संत आहत हैं और आक्रोशित हैं। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार शालिग्राम की शिला साक्षात विष्णु जी का स्वरूप मानी गई है। देवी भागवत पुराण‚ शिव पुराण व ब्रह्म वैवर्त आदि पुराणों में शालिग्राम शिला की विधिवत सेवा व पूजा का विवरण आता है। इसलिए शालिग्राम शिला पर कभी भी छैनी–हथौड़ी नहीं चलाई जा सकती। ये घोर अपराध है। इसलिए अयोध्या के संतों ने घोषणा कर दी है कि वे इन शिलाओं पर छैनी–हथौड़ी नहीं चलने देंगे।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दूसरी ओर एक विवाद यह है कि ये शिलाएं शालिग्राम की है ही नहीं। क्योंकि शालिग्राम की शिलाओं का आकार प्रायः काफी छोटा होता है। जिन्हें हथेली पर धारण किया जा सकता है। वैसे बड़ी शिलाएं भी होती हैं। इन शिलाओं पर भगवान विष्णु से संबंधित अनेक चिह्न अंकित होते हैं। जैसे शंख‚ चक्र‚ गदा व पद्म आदि। इसके अलावा इन शिलाओं के रूप‚ रंग और आकार–प्रकार के अनुरूप इनके विविध नाम भी होते हैं। जैसे दशावतार के नामों पर आधारित दस तरह की शालिग्राम शिलाएं नेपाल की काली गण्डकी नदी के तल में पाई जाती हैं। इसके अलावा इन शिलाओं के अन्य नाम व प्रकार भी होते हैं जैसेः केशव‚ हैयग्रीव‚ हिरण्यगर्भ‚ चतुर्भुज‚ गदाधार‚ नारायण‚ लक्ष्मीनारायण‚ रूपनारायण‚ माधव‚ गोविंद‚ विष्णु‚ मधुसूदन‚ त्रिविक्रम‚ श्रीधर‚ पद्मनाभ‚ दामोदर‚ सुदर्शन व वासुदेव आदि। अब जिन विशाल शिलाओं को शालिग्राम बता कर नेपाल से अयोध्या लाया गया है वे शास्त्रों के अनुसार किस श्रेणी के अंतर्गत आती हैं यह बताने का दायित्व भी श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों का है। अगर ये शिलाएं शालिग्राम की नहीं हैं केवल गण्डकी नदी के किनारे उपलब्ध पत्थर मात्र ही हैं तो इन्हें शालिग्राम बता कर हिंदुओं को क्यों मूर्ख बनाया जा रहा हैॽ अगर ये शालिग्राम हैं तो फिर इन्हें तराश कर मूर्ति बनाना घोर पाप कर्म होगा। गोवर्धन की तलहटी में पौराणिक संकर्षण कुंड पर संकर्षण भगवान के ३४ फुट ऊँचे काले ग्रेनाइट के विशाल विग्रह के निर्माण का निर्णय २०१६ में जब द ब्रज फाउंडेशन ने लिया तो उसके वरिष्ठ अधिकारी आंध् प्रदेश में स्थित तिरूपति देवस्थान गए।

वहां शास्त्रानुसार प्रशिक्षित २२ योग्य शिल्प–शा्त्रिरयों के नेतृत्व में तिरुमाला की पहाडि़यों पर विष्णुतत्व की ५० टन की एक विशाल शिला को खोज कर बड़ी–बड़ी क्रेनों की मदद से उसे पहाड़ों से नीचे लाए। वहां तिरूपति में उन योग्य शिल्प शा्त्रिरयों ने संकर्षण भगवान या बलराम जी के दिव्य विग्रह का एक वर्ष तक निर्माण किया। जिन्हें फिर ट्रेलर पर लाद कर तिरूपति से गोवर्धन (मथुरा) लाया गया। यहां ये उल्लेख इसलिए आवश्यक है क्योंकि तिरुमाला की पहाडि़यों पर लक्ष्मी तत्व और विष्णु तत्व की विशाल शिलाएं पाई जाती हैं। उन्हीं को तराश कर लक्ष्मी–नारायण‚ सीता–राम या राधा–कृष्ण के विग्रहों का निर्माण किया जाता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों को शायद इस तथ्य की जानकारी नहीं थी। अगर होती तो नाहक ये विवाद न खड़ा होता। क्योंकि तब सही शिलाएं तिरूपति से आ जाती। वृंदावन के ५०० वर्ष पुराने सुप्रसिद्ध श्री राधारमण मंदिर में भगवान राधा–रमण जी का जो छोटा सा सुंदर विग्रह है वो श्री चैतन्य महाप्रभु के शिष्य गोपाल भट्ट गोस्वामी जी की अर्चित शालिग्राम शिला से स्वप्रकट विग्रह है। उसे छैनी–हथौड़ी से तराशा नहीं गया है। मंदिर के सेवायत गोस्वामीगण बताते हैं कि शालिग्राम जी की शिला पर अगर छैनी–हथौड़ी चले तो वह फौरन टूट कर बिखर जाती है।

अगर ये बात सही है तो फिर नेपाल से आई उन विशाल शिलाओं पर जब छैनी–हथौड़ी चलेगी तो वे टूट कर बिखर जाएंगी। यदि ऐसा नहीं होता तो फिर ये दावा गलत सिद्ध होगा कि वे शालिग्राम की शिलाएं हैं। श्री राम मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा भाजपा की सत्तालोलुपता से गुथी रही है। पिछले तीन दशकों में भाजपा और संघ परिवार ने नये–नये शगूफे छोड़ कर हिंदू भावनाओं को भड़काने और वोट भुनाने का काम किया है। चाहे वो शिला पूजन हो और चाहे मंदिर के लिए चंदा उगाहने का‚ जबकि दूसरी तरफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मात्र चार वर्षों में‚ बिना किसी से चंदा उगाहे शास्त्रानुसार यादगिरी गुट्टा में पौराणिक लक्ष्मी–नरसिंह देव गुफा पर तिरूपति बाला जी जैसा विशाल मंदिर और उसके चारों ओर वैदिक नगर बसा दिया।

मुख्यमंत्री केसीआर का हर काम चाहे निजी हो या सार्वजनिक बड़े भव्य स्तर पर शास्त्र पारंगत पुरोहितों और आचार्यों के निर्देशन में वैदिक अनुष्ठानों से प्रारंभ होता है। पर इसका वे कोई प्रचार नहीं करते। उनका कहना है कि भगवान के प्रति श्रद्धा और धार्मिक अनुष्ठानों में विश्वास‚ दिखावे की‚ प्रचार की या राजनैतिक लाभ लेने की क्रिया नहीं होती। ये तो भगवत कृपा प्राप्त करने और अपनी आध्यात्मिक चेतना को विकसित करने के लिए आस्था होती है। पर संघ और भाजपा ने धर्म का ऐसा राजनीतीकरण किया है कि न तो उन्हें प्राण प्रतिष्ठित देव विग्रहों पर अयोध्या और काशी में बुलडोजर चलाने में कोई संकोच होता है और न ही गोवर्धन (मथुरा) संकर्षण भगवान के प्राण प्रतिष्ठित विग्रह को पांच वर्षों से मल–मूत्र से घिरे जलाशय में उपेक्षित खड़ा रखने में। फिर भी दावा यह कि ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
चीन को करारा जवाब

चीन को करारा जवाब

JDU MLC राधा चरण साह के घर IT की रेड:आरा समेत देशभर के कई ठिकानों पर छापेमारी,

JDU MLC राधा चरण साह के घर IT की रेड:आरा समेत देशभर के कई ठिकानों पर छापेमारी,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend