ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Pakistan का आर्थिक संकट आतंकवाद को समर्थन, दोषपूर्ण नीतियों का है परिणाम

UB India News by UB India News
February 7, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
Pakistan का आर्थिक संकट आतंकवाद को समर्थन, दोषपूर्ण नीतियों का है परिणाम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान (Pakistan) वास्तव में राजनीतिक अर्थव्यवस्था की किताब में पढ़ाया जाने वाला एक सबक बन चुका है. यह नाकाम देश जीती जागती मिसाल है कि किस तरह चरमपंथ को बढ़ावा देने वाले, राज्य प्रायोजित आतंकवाद (Terrorism) में लिप्त होने वाले, विकास और आगे बढ़ने की कोई रणनीति नहीं होने और अपने आम नागरिकों से जुड़े जनकल्याण की घोर अवहेलना करने वाले राष्ट्र अंततः ढह जाते हैं. सच तो यह है कि पाकिस्तान में मौजूदा आर्थिक संकट (Economic Crisis) दशकों की उसकी दोषपूर्ण नीतियों का ही परिणाम है. यह अपने आप में युद्धरत देश बन गया है. एशियन लाइट की रिपोर्ट के मुताबिक जिहाद (Jihad) के नाम पर उग्रवाद और आतंकवाद का समर्थन और संरक्षण करते हुए पाकिस्तान ने शायद ही कभी दीर्घकालिक आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया हो. इसके बजाय अपने पड़ोसी देश के साथ प्रत्यक्ष या छद्म युद्ध छेड़ अदूरदर्शिता का ही प्रदर्शन किया है.

तेजी से जकड़ता जा रहा दिवालियेपन का फंदा
पाकिस्तान पर दिवालियेपन का साया तेजी से गहराता जा रहा है. पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज की मांग कर रहा है ताकि देश को ढहने से बचाया जा सके. पाकिस्तान के लिए यह करो या मरो की स्थिति है. आईएमएफ का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान का दौरा करने वाला है और कह सकते हैं कि पाकिस्तान के लिए और कठिन समय भी अब शुरू होने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आईएमएफ से बेल आउट पैकेज हासिल करने के लिए पाकिस्तान को सब्सिडी में भारी कटौती और बाजार के लिहाज से सुधारवादी नीतियों सरीखे बहुत अलोकप्रिय कदम उठा खर्चों में कमी लानी होगी. इस रिपोर्ट में रेटिंग एजेंसी मूडीज के एक बयान का भी हवाला दिया गया है, जिसमें इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि पाकिस्तान की खुद की कर्ज चुकाने की क्षमता संप्रभु देशों में सबसे कमजोर है. 2023 में पाकिस्तान को ऋण चुकाने के लिए 15.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की दरकार है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान का सिर्फ ब्याज भुगतान दायित्व ही इस वर्ष देश के राजस्व का आधा है, जो 2022 की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है. एशियन लाइट रिपोर्ट के अनुसार हालत ऐसी है कि विदेशी ऋण वित्तीय वर्ष 2017 के 66 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर आज 100 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है.

RELATED POSTS

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

चहुंओर से पड़ रही आर्थिक फटकार
एशियन लाइट की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की रिपोर्ट को आधार बना कहती है कि पाकिस्तान 250 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के कर्ज का सामना कर रहा है, जो पाकिस्तानी की वहन क्षमता से कहीं अधिक है. इसमें उसे 33 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज 2023 के अंत तक चुकाना है. पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) की निरंतर गिरावट आज उसे 267.48 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर ले आई है. इस कारण भी पाकिस्तान का आर्थिक संकट और गहराता जा रहा है. यह बड़ा आर्थिक झटका देश की आबादी के लाखों लोगों को गरीबी और भुखमरी की ओर धकेल रहा है. साथ ही बुनियादी और आवश्यक वस्तुओं के आयात पर भी असर डाल रहा है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार खतरनाक गति से कम हो रहा है. अब यह सिर्फ 3.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया है, जो 2014 के बाद से सबसे कम है. इसके जरिये केवल तीन सप्ताह के आयात को कवर किया जा सकता है.

कई कारणों से गहराई पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था
पाकिस्तान का संकट इसकी लड़खड़ाती जीडीपी वृद्धि, वैश्विक आर्थिक मंदी, यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति सहित कई कारणों से और गहरा गया है. पाकिस्तानी रुपये में गिरावट से आयात महंगा हो गया, एक भयावह बाढ़ से परिस्थितियां और जटिल हो गई हैं, जिससे 33 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए. एशियन लाइट की रिपोर्ट ने दावा किया है कि देश की अर्थव्यवस्था में मौजूदा मंदी उसकी अपनी वजह से है. दशकों की दोषपूर्ण नीतियों और उग्रवाद और आतंकवाद का समर्थन करने की पराकाष्ठा ने पाकिस्तान को यहां तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाई है. पाकिस्तान ने शायद ही कभी लंबी अवधि के आर्थिक विकास पर ध्यान केंद्रित किया है और भारत के साथ प्रत्यक्ष या छद्म युद्ध छेड़ अदूरदर्शिता का प्रदर्शन और किया है.

अदूरदर्शी नीतियों ने किया और बेड़ा गर्क
पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान जैसे आतंकवादी समूहों का उदय अब उसके लिए भस्मासुर साबित हो रहा है. टीटीपी सरीखे आतंकी समूहों ने पाकिस्तान के खिलाफ ही युद्ध छेड़ रखा है. निर्दोष नागरिकों और कानून लागू करने वालों की नृशंस हत्याएं हो रही हैं. वर्तमान आर्थिक संकट के लिए इसकी अदूरदर्शी नीतियों से जुड़े निर्णय जिम्मेदार हैं. इन अदूरदर्शी निर्णयों के तहत गैर-विकासात्मक और आर्थिक रूप से अव्यावहारिक परियोजनाओं पर अत्यधिक खर्च किया गया. पाकिस्तान देश की वित्तीय और मौद्रिक नीतियों में संरचनात्मक और आर्थिक सुधार नहीं ला पाया. रही सही कसर अर्थव्यवस्था में दीमक की तरह लगे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद ने पूरी कर दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

Next Post
बीजेपी के मिशन त्रिपुरा का आगाज, अमित शाह आज करेंगे रैलियां और रोड शो

बीजेपी के मिशन त्रिपुरा का आगाज, अमित शाह आज करेंगे रैलियां और रोड शो

भारतीय संसदीय प्रणाली पूरी दुनिया में एक नजीर है…….

विपक्ष की हठधर्मिता.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend