ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कंगाल पाकिस्तान में ढह जाएगी ऑयल इंडस्ट्री, तेल कंपनियों ने दी चेतावनी

UB India News by UB India News
February 4, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
कंगाल पाकिस्तान में ढह जाएगी ऑयल इंडस्ट्री, तेल कंपनियों ने दी चेतावनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान अपनी डूबती इकोनॉमी को बचाने के लिए हाथ पांव मार रहा है। इसी बीच पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। पाकिस्तान की तेल कंपनियों ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को चेतावनी दी है कि कुछ ही दिनों में मदद नहीं मिली, तो पाक की ऑयल इंडस्ट्री ढह जाएगी। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेजे गए पत्र में तेल कंपनियों ने यह चेतावनी दी है।

पाकिस्तान की तेल कंपनियों का कहना है कि कि बस कुछ ही दिनों में देश की ऑयल इंडस्ट्री पूरी तरह से बर्बाद होने वाली है। उधर, शहबाज शरीफ अंतरराष्ट्री मुद्रा कोष (IMF) से मिलने वाली मदद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल मदद मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान इतने बड़े तेल संकट से गुजर रहा है। पेट्रोल कंपनियों पर ताला लगने का मतलब होगा कि पाकिस्तान की बची-खुची अर्थव्यवस्था का पूरी तरह से ढह जाना। ऐसे में पाकिस्तान सरकार को अपनी तेल इंडस्ट्री को बचाने के लिए काफी मशक्कत करना होगी।

RELATED POSTS

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

31 जनवरी को पाक पहुंची IMF की टीम

IMF की एक टीम 31 जनवरी को पाकिस्तान पहुंची है जो पाकिस्तान को 7 अरब डॉलर के लोन प्रोग्राम में शामिल करने के लिए नौंवी समीक्षा बैठक कर रही है। टीम 9 फरवरी तक पाकिस्तान के वित्त मंत्री और उनकी टीम से प्रोग्राम की शर्तों को लागू करवाने पर बात करेगी। IMF की कुछ शर्तों को लागू करने के बाद पाकिस्तान में महंगाई और बढ़ी है और रुपया ऐतिहासिक रूप से लुढ़का है।

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पाद 16 फीसदी तक बढ़ गए हैं। रसोई गैस की कीमत में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पाकिस्तान के आर्थिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि आईएमएफ का राहत पैकेज भले ही मिल जाए, ले​किन पाकिस्तान के लिए खतरा टला नहीं है। अभी भले ही व​ह दिवालिया होने से बच जाए, लेकिन यह समस्या का स्थाई इलाज नहीं है। डूबती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए मजबूत रिफॉर्म्स की जरूरत है।

IMF ने सरकारी खर्च कम करने को कहा

दरअसल, पाकिस्तान IMF से सहायता राशि के लिए कई बार अपील कर चुका है, लेकिन IMF साफ शब्दों में पहले ही पाकिस्तान की सरकार को खर्च कम करने और अपने सरकारी खजाने को बढ़ाने की हर संभव कोशिश करने की नसीहत दे चुका है।

अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर विभिन्न देशों की ओर से कंगाल पाकिस्तान को नौ अरब डॉलर देने का ऐलान किया गया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा काफी खतरनाक है और सिर्फ तीन हफ्तों के आयात के लिए ही है। अगर आईएमएफ पाकिस्‍तान के साथ किसी समझौते पर पहुंच भी जाता है जो भी पैसा मिलने में समय लगेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 11, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

Next Post
टॉप-100 विद्यार्थियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार: तेजस्वी यादव

टॉप-100 विद्यार्थियों को विदेश भेजेगी बिहार सरकार: तेजस्वी यादव

दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा बैन,डोप टेस्ट में हुईं फेल

दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा बैन,डोप टेस्ट में हुईं फेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend