ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोटी के दो टुकड़ों को मोहताज पाकिस्तान को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दिलचस्पी को अमेरिका से मिला जबाब

UB India News by UB India News
January 25, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
रोटी के दो टुकड़ों को मोहताज पाकिस्तान को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दिलचस्पी को अमेरिका से मिला जबाब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भारत सरकार ने बैन कर दिया है। इसके बावजूद देश में विग्रह डालने की कोशिश करने वालों की इस पर नजर है। रोटी के दो टुकड़ों को मोहताज पाकिस्तान को ही देख लीजिए, जो इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर काफी दिलचस्पी दिखा रहा है।  बीबीसी का दावा है कि यह सीरीज गुजरात में 2002 में हुए दंगों के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करती है। गुजरात दंगे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने जब अमेरिका से सवाल पूछा तो उसे ऐसा जवाब मिला कि निराशा होना पड़ गया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री से अवगत नहीं है, लेकिन वह वाशिंगटन और नयी दिल्ली को जोड़ने वाले साझा ‘‘लोकतांत्रिक मूल्यों’’ से पूरी तरह से अवगत है। बीबीसी ने ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो भाग में एक नयी सीरीज तैयार की है। बीबीसी का दावा है कि यह सीरीज गुजरात में 2002 में हुए दंगों के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल करती है। गुजरात दंगे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका की नयी दिल्ली के साथ उन मूल्यों पर आधारित ‘‘असाधारण गहरी साझेदारी’’ है, जो अमेरिका और भारत के लोकतंत्र में निहित हैं।

RELATED POSTS

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को जवाब

जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने प्राइस से बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे (2002 के गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी के) उस वृत्तचित्र के बारे में जानकारी नहीं है, जिसकी आप बात कर रहे हैं। मैं उन साझा मूल्यों से पूरी तरह परिचित हूं, जो अमेरिका और भारत को दो संपन्न एवं जीवंत लोकतंत्रों के रूप में जोड़ते हैं। प्राइस ने कहा कि नयी दिल्ली के साथ वाशिंगटन की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने वाले कई तत्व हैं, जिनमें राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच आपसी संबंध शामिल हैं। ‘‘मैं मोटे तौर पर कहूंगा कि ऐसे कई तत्व हैं, जो हमारे भारतीय भागीदारों के साथ वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करते हैं। (दोनों देशों के बीच) घनिष्ठ राजनीतिक और आर्थिक संबंध हैं। अमेरिका और भारत के लोगों के बीच असाधारण रूप से गहरे संबंध हैं।’’

डॉक्यूमेंट्री को खारिज कर चुका है भारत
भारतीय विदेश मंत्रालय ने दो भागों वाले इस वृत्तचित्र को ‘दुष्प्रचार का एक हिस्सा’ करार देते हुए सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बीबीसी के इस वृत्तचित्र पर कहा था कि यह एक ‘‘गलत आख्यान’’ को आगे बढ़ाने के लिए दुष्प्रचार का एक हिस्सा है। बागची ने कहा था, ‘‘मुझे यह बात स्पष्ट करने दें। हमारा मानना है कि यह दुष्प्रचार का एक हिस्सा है, जो एक ‘गलत आख्यान’ विशेष को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इसमें पूर्वाग्रह, निष्पक्षता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता स्पष्ट रूप से झलकती है।’’ भारत ने बीबीसी के वृत्तचित्र ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ का लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को 21 जनवरी को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पिछले सप्ताह बीबीसी के विवादास्पद वृत्तचित्र को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का बचाव करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘जो चरित्र चित्रण किया गया है, वह उससे सहमत नहीं हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

ईरान जंग में कूद पड़े हूती विद्रोही ,5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद,ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के कई...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

ईरान ने अमेरिका पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया, अमेरिका ने दी धमकी…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम टूट चुका है और लगातार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है। होर्मुज में...

Next Post
उनकी बात पर कोई कुछ नहीं बोलेगा……

उनकी बात पर कोई कुछ नहीं बोलेगा......

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बढाई सियासी हलचल , JDU-RJD के बीच हुई डील खुलासे की कर दी मांग

उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में बढाई सियासी हलचल , JDU-RJD के बीच हुई डील खुलासे की कर दी मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend