ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घटी कमाई और बढ़े खर्च से परेशान आम आदमी को बजट से चाहिए राहत….

UB India News by UB India News
January 24, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
घटी कमाई और बढ़े खर्च से परेशान आम आदमी को बजट से चाहिए राहत….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आम आदमी की नजर 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट पर टिकी है। कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद आसमान छूती महंगाई के चलते घटी कमाई और बढ़े खर्च से परेशान आम आदमी इस बार वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण की ओर बड़े ही हसरत भरी नजरों से देख रहा है। उसे उम्मीद है कि वित्त मंत्री उसकी परेशानियों को समझते हुए राहत की घोषणा जरूर करेंगी। आर्थिक विशेषज्ञों का भी कहना है कि आम आदमी को राहत मिलनी जरूरी है। आइए, जानते हैं कि आम आदमी इस बजट से क्या-क्या उम्मीदें हैं और इसको पूरा होने से उसे किस तरह की राहत मिलेगी?

1. आयुष्मान भारत योजना का विस्तार हो

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

मोदी सरकार की ओर से देश के गरीब नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, इसके दायरे में अभी बड़ी आबादी कवर नहीं हो रही है। कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की अहमियत समझ में आई है। ऐसे में मध्यमवर्ग की मांग है कि सरकार इस बार आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाए। इससे देशभर के लाखों लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रीमियम पर मिलने वाली टैक्स छूट सीमा जो वर्तमान में 25,000 रुपये है, उसे बढ़ाया जाए।

2. बचत बढ़ाने के हो उपाय 

टैक्स एंड इन्वेस्टमेंट एक्सपर्ट बलवंत जैन (Balwant Jain) ने इंडिया टीवी को बताया कि महंगाई को देखते हुए बजट में आम आदमी के लिए बचत बढ़ाने के उपाय पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि 80सी के तहत 1 लाख रुपये की टैक्स छूट आज से करीब 20 साल पहले मिलती थी, जिसे 2014 में बढ़ाकर 1.5 लाख कर दिया गया। हालांकि, जिस तरह से महंगाई बढ़ी है, उसको देखते हुए अब 80सी के तहत छूट की सीमा कम से कम 3 लाख किया जाए। साथ ही घर खरीदने पर मिलने वाली छूट के लिए अलग से एक एक्ट लाने की जरूरत है। अब 80सी के तह​त मिलने वाली छूट काफी नहीं रह गया है क्योंकि घर की कीमत करोड़ों में पहुंच गई है। वहीं, 80सी के तहत इंश्योरेंस पॉलिसी से लेकर बच्चों की पढ़ाई के खर्च शामिल है। इसके साथ ही शेयर, प्रॉपर्टी, लैंड आदि की बिक्री पर लगने वाले कैपिटल गेन टैक्स में भी सुधार की जरूरत है। ऐसा करने से आम आदमी के हाथ में ज्यादा पैसा बचेगा।

3. इनकम टैक्स छूट का दायरा बढ़े 

नौकरीपेशा वर्ग की मांग है कि इस बजट में वित्त मंत्री उनको राहत देने के लिए टैक्स छूट का दायरा बढ़ाए। बीते कई सालों से टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी 2.5 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स छूट मिलती है। नौकरीपेशा वर्ग की मांग है कि बदले हालात में टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर कम से कम 5 लाख रुपये कर दिया जाए। इसके साथ ही नई टैक्स सिस्टम को आकर्षक बनाने के लिए उसमें बदलाव किया जाए। आयकर स्लैब में बदलाव की मांग लंबे समय से की जा रही है।

4. घर खरीदने पर मिले ज्यादा छूट 

बीते तीन सालों में घर की कीमत काफी बढ़ गई है। ऐसे में घर खरीदने पर मिलने वाली टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि अभी होम बायर्स को अभी इनकम टैक्स की धारा 24 बी के तहत होम लोन पर सालाना 2 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। वहीं, होम लोन के प्रिंसिपल मनी के भुगतान पर धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। घर की कीमत में काफी बढ़ोतरी के बाद होम बायर्स की मांग है कि धारा 80 सी के तहत छूट की सीमा में 3 लाख रुपये और धारा 24 बी के तहत मिलने वाले छूट को 5 लाख रुपये तक बढ़ाया जाए।

5. शेयर में निवेश पर STT हटाने की मांग 

कोरोना महामारी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया है। एक ​रिपोर्ट के मताबिक, देश में डीमैट खातों की संख्या करीब  12 करोड़ हो गई है। ऐसे में युवाओं की मांग है कि शेयर की खरीद और बिक्री पर वसूला जाने वाला डायरेक्ट टैक्स STT को खत्म किया जाए। निवेशक द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर LTCG, STT और GST लगाने का कोई मतलब नहीं है। इससे न सिर्फ देश के बल्कि विदेशी निवेशक भी भारतीय बाजार की ओर आकर्षित होंगे। इससे कंपनियों को बाजार से पूंजी जुटाने में भी मदद मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
रोटी के दो टुकड़ों को मोहताज पाकिस्तान को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दिलचस्पी को अमेरिका से मिला जबाब

रोटी के दो टुकड़ों को मोहताज पाकिस्तान को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दिलचस्पी को अमेरिका से मिला जबाब

उनकी बात पर कोई कुछ नहीं बोलेगा……

उनकी बात पर कोई कुछ नहीं बोलेगा......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend