ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर , 5 की मौत, 14 से ज्यादा की हालत गंभीर

UB India News by UB India News
January 24, 2023
in अपराध, खास खबर, सिवान
0
बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर , 5 की मौत, 14 से ज्यादा की हालत गंभीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब ने कहर मचाया है। सीवान जिले में पिछले 24 घंटों में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत हो गई है। एक मौत गोपालगंज में भी हुई है।

14 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। ऐसा कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

जहरीली शराब के अधिकतर मामले जिले के लकड़ी नवीगंज OP थाना क्षेत्र के बाला और भोपतपुर गांव में हैं। रविवार शाम को अचानक एक-एक करके मरीज सदर अस्पताल आने लगे। देर शाम अस्पताल पहुंचते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई। रात में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह 3 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया और गांव के लोगों का कहना है कि मरने की संख्या 8 से ज्यादा है। 41 दिन पहले छपरा में 70 से ज्यादा मौतों हो गई थीं।

जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की हालत गंभीर है। सीवान में 2 लोगों का इलाज चल रहा है। बाकी 12 लोगों रेफर किया गया है। 3 लोग इलाज के लिए गोरखपुर और 9 लोगों को पटना लाया गया है।

सीवान के सदर अस्पताल में जहरीली शराब से पीड़ितों का इलाज चल रहा है।
सीवान के सदर अस्पताल में जहरीली शराब से पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

प्रशासन ने कुछ भी कहने से इनकार किया
स्थानीय लोगों ने जहरीली शराब पीने की बात कही है। प्रशासन ने अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। परिजन को मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी गई है। पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल है।

सीवान के DM अमित कुमार पांडे का कहना है कि अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आखिर इतने लोगों की मौत क्यों हो रही है और तबीयत क्यों खराब है, यह जांच का विषय है। घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल और बाला और भोतपुर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। मृतक के परिजन से बात करने पर रोक लगा दी गई है। परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

इधर, पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शराब के सप्लायर की पहचान पुलिस ने कर ली है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। हॉस्पिटल में एडमिट लोगों की इलाज पर भी मुख्यालय ध्यान दे रहा है।

पत्नी बोली- शराब पीकर आए आंखों की रोशनी गई और मौत

सोहेला देवी ने बताया कि पति धुरेधर मांझी रविवार की रात शराब पीकर घर लौटे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब होने लगी। आंखें लाल होने लगीं। उनको दिखाई नहीं दे रहा था। इसके उन्हें लकड़ी नबीगंज अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सीवान अस्पताल भेज दिया गया। जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे पटना ले जाने के दौरान अमनौर में उनकी मौत हो गई है। धुरेधर के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।

जहरीली शराब से मरने वाले

  • सुरेंद्र रावत (30)
  • नरेश रावत (42)
  • घुरेधर मांझी (37)
  • जनकदेव रावत (30)
  • राजेश रावत (25)
  • जितेंद्र मांझी (18)
  • नारायण साह(55), जिला-गोपालगंज

छपरा में 70 से ज्यादा मौतें हुई थीं, सरकार ने 42 मानीं
41 दिन पहले 14 से 18 दिसंबर के बीच छपरा जिले के मशरख और इसुआपुर इलाके में जहरीली शराब से 70 लोगों ने पी थी। मौतों की वजह देरी से अस्पताल पहुंचना भी था। हालांकि, सरकार ने सिर्फ 42 मौतों को ही जहरीली शराब से माना था।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लेते हुए जहरीली शराब से हुई मौतों की जांच कर रही है। इसी दौरान सीवान जिले में भी 4 लोगों की जहरीली शराब से मौत हुई थीं। ये मौतें भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में हुई थीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
बीजेपी के विरोध के लिए आस्था पर चोट !

बीजेपी के विरोध के लिए आस्था पर चोट !

आखिर जेडीयू में चल क्या रहा है?

आखिर जेडीयू में चल क्या रहा है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend