ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आखिर जेडीयू में चल क्या रहा है?

UB India News by UB India News
January 23, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना
0
आखिर जेडीयू में चल क्या रहा है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों में नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। दिल्ली से लौटते ही BJP से नजदीकियों की अटकलों पर जवाब देते हुए कहा कि हमारी पार्टी में जो जितना बड़ा नेता है, वो उतना ज्यादा बीजेपी के संपर्क में है। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जेडीयू में उनसे बड़े पद पर सिर्फ नीतीश कुमार और ललन सिंह ही हैं।

रविवार को दिल्ली से इलाज कराकर लौटे कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर कहा कि हमारी पार्टी ही दो-तीन बार भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में गई और फिर संपर्क से हट गई। पार्टी अपनी रणनीति के हिसाब से जो आवश्यक होता है, वह करती है। तो मेरे जाने पर चर्चा क्यों। इसको लेकर अब चर्चा करने का कोई फायदा नहीं हैं। बता दें कि शनिवार को नीतीश कुमार ने कुशवाहा को लेकर कहा था कि पहले भी दो-तीन बार बाहर गए और आए हैं।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

समाधान यात्रा में गया पहुंचे CM नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों पर रिएक्शन दिया है। मीडिया ने जब सवाल किया तो CM ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी को कह दीजिए कि हमसे बात कर लें। नीतीश ने कहा कि किसी की क्या इच्छा है, हम कैसे बता सकते हैं। वो तो छोड़कर बाहर गए भी पहले 2-3 बार, फिर खुद आए। अभी सुना है कि उनकी तबीयत खराब है। वह दिल्ली गए हैं, इलाज करा रहे हैं। कोई भी किसी से कहीं भी मिलने आ-जा सकता है। अब हालचाल ले लेंगे। ऐसी कोई बात है तो पूछ लेंगे।

वहीं, उन्होंने तंज कसे हुए यह भी कहा कि दिल्ली में जो व्यक्ति है। वह अस्पताल में 100 फीसदी जिंदा है। उसका पोस्टमार्टम बिहार में लोग कर रहे हैं। यह तो हमने देखा है। मुझको लगता है कि चिकित्सा विज्ञान की सबसे नवीनतम तकनीकी है। कोई व्यक्ति जिंदा सौ फीसदी दिल्ली में भर्ती हो और पोस्टमार्टम किसी दूसरे राज्य में उसका हो रहा है।

पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने BJP के साथ जाने की अटकलों पर विराम लगाया।
पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने BJP के साथ जाने की अटकलों पर विराम लगाया।

इशारों में नीतीश पर हमला

दिल्ली में इलाज के दौरान बीजेपी के नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। इसको लेकर इतने दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात का मतलब निकालना है कि हम बीजेपी के संपर्क में हैं। भाजपा नेताओं से हमारी पार्टी के जो जितना बड़ा नेता है, वह उतना ही ज्यादा संपर्क में है।

बीजेपी नेताओं से मेरे व्यक्तिगत संबंध

कुशवाहा ने कहा- मेरे साथ एक तस्वीर क्या आ गई। बात का बतंगड़ बना दिया गया। इसका कोई मतलब है क्या, व्यक्तिगत संबंध किसी के साथ किसी का हो सकता है। अस्पताल में अगर कोई व्यक्ति मिल रहा हो। इसे राजनीति का अर्थ निकालना यह कहां तक उचित है और वह भी हमने देखा। बीजेपी कह रही है हम उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत करते हैं, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- इसका कोई अर्थ नहीं है।

सीएम ने क्या कहा था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि वह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। वह खुद फैसला ले सकते हैं, इसका जवाब देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किस बात का फैसला लेना यह तय करने वाले मेरे अलावा कौन हो सकता है। हमारी चिंता का विषय है कि जदयू कमजोर हो रहा है। इसकी मजबूती के लिए हम लगातार प्रयास करें। हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।

समाधान यात्रा में गया पहुंचे CM नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से बढ़ती नजदीकियों पर रिएक्शन दिया है। मीडिया ने जब सवाल किया तो CM ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जी को कह दीजिए कि हमसे बात कर लें। नीतीश ने कहा कि किसी की क्या इच्छा है, हम कैसे बता सकते हैं। वो तो छोड़कर बाहर गए भी पहले 2-3 बार, फिर खुद आए। अभी सुना है कि उनकी तबीयत खराब है। वह दिल्ली गए हैं, इलाज करा रहे हैं। कोई भी किसी से कहीं भी मिलने आ-जा सकता है। अब हालचाल ले लेंगे। ऐसी कोई बात है तो पूछ लेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
अब नए राजनीतिक संकेत ……..

अब नए राजनीतिक संकेत ........

जिन्हें आज 10% में गिना जाता है, वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे…..

जिन्हें आज 10% में गिना जाता है, वह पहले मंदिर में घंटी बजाते थे और अंग्रेजों के दलाल थे.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend