ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में शीतलहर का अलर्ट, 3 दिन तक राहत नहीं ,कब मिलेगी इस गलन से मुक्ति…

UB India News by UB India News
January 10, 2023
in खास खबर, पटना, पर्यावरण
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली और ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को पूरे दिन कंपकंपी का एहसास हो रहा है। इस दौरान 8 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। राज्य के कई इलाकों में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं रविवार की बात करें तो गया का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक 11 जनवरी से तापमान में बदलाव होगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता में देरी है। हालाकि, सक्रिय होने के बाद हल्की बारिश होगी। इससे ठंड से राहत मिलेगी। फिलहाल दो दिनों तक कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा।

पटना में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।
पटना में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।

नया विक्षोभ आ रहा, तापमान बढ़ेगा

शीतलहर में 10 जनवरी से कमी आएगी क्योंकि देश के उत्तरी हिमालयी क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसके कारण पूरे उत्तर भारत, उससे सटे मध्य भारत के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा व तेलंगाना में तीन दिन बाद राहत की उम्मीद है।

पटना में फुटपाथ पर लोगों से बातचीत करते डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह।
पटना में फुटपाथ पर लोगों से बातचीत करते डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह।
अस्थायी आश्रय स्थल का निरीक्षण करते डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह।
अस्थायी आश्रय स्थल का निरीक्षण करते डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह।

पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उत्तराखंड, जम्मू-काश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाडी इलाकों में अभी लगातार बर्फबारी हो रही है। इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ साथ बिहार का मौसम भी पूरी तरह से शुष्क है। इसके प्रभाव से पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवाएं तेज रफ्तार से दिल्ली होते हुए बिहार तक आ रही है। इसके असर से राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। सतह से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक तेज हवाओं का प्रभाव है।

मुंगेर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।
मुंगेर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा।

कोहरे के चलते कई विमान और ट्रेनें लेट

पटना एयरपोर्ट पर रविवार की सुबह विजिबिलिटी 1000 मीटर से कम होने से स्पाइसजेट की दिल्ली की फ्लाइट एसजी – 8721 आने के बाद डायवर्ट होकर कोलकाता चली गई। यह फ्लाइट करीब 8.55 बजे पटना एयरपोर्ट के आसपास आ गई थी, लेकिन विजिबिलिटी 720 मीटर रहने की वजह से चार चक्कर लगाने के बाद कोलकाता चली गई। इस विमान से दिल्ली से आने वाले करीब 170 यात्री पटना की बजाय कोलकाता पहुंच गए। इधर, इस विमान से पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 175 यात्री कड़ाके की ठंड में एयरपोर्ट पर चार घंटे तक फंसे रहे। यह फ्लाइट कोलकाता से 12.32 बजे आई और 1.05 बजे दिल्ली के लिए उड़ी। इस विमान के आने का सही समय सुबह 8.50 बजे है।

ये तस्वीर दरभंगा की है।
ये तस्वीर दरभंगा की है।

साढ़े सात घंटे लेट आई तेजस राजधानी

कोहरे से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। रविवार को नई दिल्ली- तेजस राजधानी एक्सप्रेस इस सीजन में सबसे अधिक 7.39 घंटे लेट पटना जंक्शन पहुंची। रविवार को नई दिल्ली से रीशिड्यूल होकर यह ट्रेन शाम 5.10 बजे की बजाय 7.30 बजे खुली थी। वहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सुबह 6.35 बजे की बजाय 10.56 बजे पहुंची। श्रमजीवी एक्सप्रेस 3 घंटे लेट अई। मगध एक्सप्रेस रोज की तरह रविवार को भी लेट रही।

इस ट्रेन की हालत यह रही कि शाम सवा 6 बजे यह आरा में थी। इस तरह मगध एक्सप्रेस दिन के 12.40 बजे की बजाय शाम 7 बजे के बाद पटना जंक्शन पहुंची। वहीं शनिवार की रात 8.55 बजे फरक्का एक्सप्रेस को पटना पहुंचना था, लेकिन यह रविवार की सुबह 7.18 बजे पहुंची। ब्रह्मपुत्र मेल दिन के 2.20 बजे की बजाय मध्य रात बाद 12.46 बजे पटना जंक्शन पहुंची।

पटना के बेली रोड इलाके से सुबह की तस्वीर।
पटना के बेली रोड इलाके से सुबह की तस्वीर।

वायु प्रदूषण से राहत नहीं, छपरा का एक्यूआई लेवल 367

पटना समेत बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को छपरा देश में टॉप, जबकि बेगूसराय दूसरे स्थान पर रहा। छपरा का एक्यूआई लेवल 428 और बेगूसराय का 423 रिकॉर्ड किया गया है। ग्रेटर नोएडा तीसरे स्थान पर है, जहां का एक्यूआई लेवल 403 है। पटना सहित राज्य के 12 शहर रेड जोन में शामिल हैं। इन जिलों का एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया है। पटना का एक्यूआई लेवल 367 है। पटना में राजाबाजार की स्थिति लगातार सबसे खराब रह रही है। रविवार को यहां का एक्यूआई लेवल 424 रिकॉर्ड किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का मानक कहता है कि जहां का एक्यूआई लेवल 400 से अधिक है वहां की हवा लोगों के लिए गंभीर है। गांधी मैदान इलाके का एक्यूआई लेवल 372 रहा।

कब मिलेगी ठंड से मुक्ति

अब सवाल ये कि इस गलन वाली ठंड से बिहार को कब तक छुटकारा मिलेगा तो पटना मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान जान लीजिए। इसके मुताबिक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा। इसके बाद से अधिकतम तापमान में सुधार आने की संभावना है। हालांकि राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान रविवार को 16 डिग्री से कम ही रहा। वाल्मीकीनगर में ये 12.6, मुजफ्फरपुर में 13.4, पूर्णिया में 14.8 जबकि सीतामढ़ी के पुपरी में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री दर्ज किया गया।

IMD ने दी खुशखबरी

इसी बीच भारत मौसम विभाग IMD ने एक खुशखबरी दी है। IMD के मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। इसकी वजह पश्चिमी हिमालई क्षेत्रों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। मंगलवार से ऐसा ही एक और विक्षोभ आने की संभावना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से अब नीरज सिन्हा उम्मीदवार, अभिषेक के पीछे हटने के बाद ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है. इससे...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट के लिए वो 13 जुलाई को नामांकन करेंगे!

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. नामांकन दाखिल करने...

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

एनडीए और महागठबंधन ने अपने अपने प्रत्याशीयों को जिताने का लिया संकल्प…………….

by UB India News
July 10, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए में शामिल पार्टियों ने ‘पांच पांडव’...

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

पटना में पूर्व मुखिया संजय यादव की हत्या पर भारी बवाल…………

by UB India News
July 10, 2026
0

पूर्व मुखिया संजय यादव की अपराधियों ने हत्या कर उनके शव को बिहटा थानाक्षेत्र के राघोपुर गांव के बधार स्थित...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

Next Post
प्रगति के राष्ट्रदूत……

प्रगति के राष्ट्रदूत......

सबक लेने की जरूरत……….

सबक लेने की जरूरत..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend