ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नफरत की जमीन पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा

UB India News by UB India News
January 6, 2023
in पटना, राजद
0
अगर तुम मोदी के प्रतिनिधि हो तो जाओ उन्हीं से सवाल पूछो
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने शुक्रवार को राम मंदिर पर कहा कि उन्मादियों के राम बचे हुए हैं। नफरत की जमीन पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

नीतीश के पीएम बनाने को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को दही का तिलक लगा दिया है। उन्होंने ही देवगौड़ा और गुजराल को प्रधानमंत्री बनाया। अब नीतीश कुमार को भी आशीर्वाद दे दिया है।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए आज नहीं तो कल नीतीश कुमार को निकलना ही पड़ेगा। बिहार हमेशा देश की राजनीति में भागीदारी करता रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समाधान यात्रा पर हैं।

अब तक नीतीश का विरोध कर रहे उनके बेटे सुधाकर सिंह ने भी समर्थन करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को देश की यात्रा पर निकलना चाहिए। भाजपा के विरोध में अलग-अलग टुकड़ों में लड़ना संभव नहीं है। इसके लिए कांग्रेस को साथ लाना ही होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों से मिल रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इससे विरोधी घबराए हुए हैं। देश का नेतृत्व करने के लिए आज नहीं तो कल उन्हें निकलना ही पड़ेगा।

बिहार कोई साधारण धरती नहीं है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। यहां जयप्रकाश के आंदोलन ने शासन को बदल दिया। कर्पूरी ठाकुर ने बिहार में सत्ता परिवर्तन कर दिया।

राम चारदीवारी में कैद नहीं हो सकते, वे कण-कण में हैं

जगदानंद सिंह ने राम मंदिर की तारीख को लेकर कहा कि एक चारदीवारी में कैद कर देने से कोई राम को कैद नहीं कर सकता है। राम सब के दिल में हैं। देश की जनता राम को अपने दिल में कई सालों से लेकर बैठी है। पता नहीं किस मंदिर में राम जाकर बैठ जाएंगे और देश के कण-कण से वह हट जाएंगे। लोगों के दिल से निकल जाएंगे। अब राम कण-कण से निकलकर नफरत की जमीन पर बनी चारदीवारी में बैठ जाएंगे! इस देश में उन्मादी के राम बचे हैं। गरीबों के राम, झोपड़ी वालों के राम, तुलसी के राम, शबरी के राम, अब इस देश में नहीं रहेंगे।

बता दें कि बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश कुमार कब सौंपते हैं, इसका इंतजार राजद कार्यकर्ताओं को सबसे ज्यादा है। इसको लेकर तरह-तरह के बयान राजद के वरिष्ठ नेता देते रहे हैं। शिवानंद तिवारी तो नीतीश कुमार को आश्रम में जाने की सलाह तक दे चुके हैं।

वहीं उनके इस बयान पर उनके बेटे और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह कहते हैं कि नीतीश कुमार को देश की यात्रा पर निकलना चाहिए। इससे देश को समझने में सहूलियत होती है। मेरा यह मानना है कि भाजपा के विरोध में अलग-अलग टुकड़ों में होकर लड़ना संभव नहीं है। इसके लिए कांग्रेस को साथ लाना ही होगा। कांग्रेस के बिना भाजपा से लड़ाई लड़ कर जीत पाना संभव नहीं। बता दें कि सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार पर ही कुछ माह पहले इशारों में बयान दिया था कि कुछ लोगों को लगता है कि स्वर्ग का रास्ता पीएम की कुर्सी होकर जाता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
अब नीतीश को कुछ याद नहीं रहता, गद्दी छोड़ दें’: बीजेपी

अब नीतीश को कुछ याद नहीं रहता, गद्दी छोड़ दें': बीजेपी

इंदिरा आईवीएफ पटना में इम्यूनोलॉजी डिपार्टमेंट का हुआ उद्घाटन

इंदिरा आईवीएफ पटना में इम्यूनोलॉजी डिपार्टमेंट का हुआ उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend