ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन की वादाखिलाफी……

UB India News by UB India News
January 5, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
चीन की वादाखिलाफी……

RELATED POSTS

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयानों पर ध्यान दें तो साफ लगता है कि चीन के साथ सब कुछ सही नहीं चल रहा है। सरकार का जो रुख रहा है‚ और विदेश मंत्री वियना में जो कह रहे हैं‚ उसमें सामंजस्य का अभाव दिखता है। ऑ्ट्रिरया की राजधानी वियना में राष्ट्रीय प्रसारक ओआरएफ को दिए साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने कहा कि चीन ने सीमा मुद्दों पर भारत के साथ हुए समझौतों का पालन नहीं किया और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एकतरफा बदलाव की कोशिश की। इस वजह से दोनों पड़़ोसियों के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों पड़़ोसी देशों के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़़े पैमाने पर सुरक्षा बल नहीं रखने को लेकर समझौते हुए हैं। हालांकि चीन ने उन समझौतों का पालन नहीं किया। दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को एकतरफा ढंग से नहीं बदलने का समझौता था‚ जिसे चीन ने एकतरफा ढंग से बदलने की कोशिश की है। चीन हमारे बारे में ऐसा नहीं कह सकता क्योंकि रिकॉर्ड़ बहुत स्पष्ट हैं। उपग्रह चित्र साफ दिखातेे हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना को पहले किसने भेजा। नौ दिसम्बर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़़प हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के कुछ कर्मियों को मामूली चोटें आई थीं। जून‚ २०२० में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़़प के बाद से भारत और चीन की सेनाओं के बीच यह पहली बड़़ी झड़़प थी। दोनों देश गतिरोध दूर करने के लिए १७ दौर की बातचीत कर चुके हैं। साक्षात्कार में जयशंकर ने पाक पर जो तीखे प्रहार किए वह पाकिस्तान के प्रति भारत के रुख की पुष्टि करते हैं। पाकिस्तान को आतंक का केंद्र करार देने संबंधी अपनी टिप्पणी पर उनका कहना था कि वह इससे भी कड़़े शब्दों का इस्तेमाल कर सकते थे। दुनिया को आतंकवाद को लेकर चिंतित होने की जरूरत है। पाक के आतंकवाद समर्थक घोषित रुख की उपेक्षा करने के लिए उन्होंने यूरोपीय देशों को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने सच ही कहा कि राजनयिक होने का यह मतलब नहीं है कि बातों को घुमा फिरा कर कहा जाए। जो कुछ हमारे साथ घट रहा है‚ उसको देखते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र कहना राजनयिक प्रयोग है। पाकिस्तान ऐसा देश है‚ जिसने कुछ वर्ष पहले भारत की संसद पर हमला किया था‚ मुंबई शहर पर हमला किया था‚ जिसने आतंक की लहर से होटलों और विदेशी पर्यटकों तक को खौफजदा किया था‚ और जो प्रति दिन सीमापार से आतंकवादियों को भेजता है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

FIFA World Cup 2026 :क्या इजिप्ट के साथ हुई बेईमानी…

by UB India News
July 8, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, लेकिन राउंड ऑफ 16 में हुआ उनका मैच...

Next Post
वैज्ञानिकों का आह्वान………..

वैज्ञानिकों का आह्वान...........

अर्थव्यवस्था : मुश्किलों के बावजूद मजबूती

अर्थव्यवस्था : मुश्किलों के बावजूद मजबूती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend