ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश का माहौल ठीक नहीं; मेरे बच्चे विदेश की नागरिकता ले लें….

UB India News by UB India News
December 24, 2022
in खास खबर, पटना, राजद
0
देश का माहौल ठीक नहीं; मेरे बच्चे विदेश की नागरिकता ले लें….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक जनसभा में कहा कि देश का माहौल ठीक नहीं है; और वे चाहेंगे कि उनके बच्चे किसी अन्य देश में ही रह कर अपना जीवन यापन करें. राजद नेता के ‘देश का माहौल खराब’ वाले बयान पर बिहार में सियासी बवाल मच गया है. अपने बच्चों को विदेशों में ही रहने और नागरिकता लेने के वायरल बयान पर लगातार राजनीतिक टिप्पणियां हो रही हैं. दरअसल, सिद्दीकी के इस बयान का जहां जदयू ने समर्थन किया है वहीं, विपक्षी दलों ने जमकर निशाना साधा है.

बता दें कि राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ”देश का माहौल खराब हो रहा है, देश में माहौल ठीक नहीं है. मेरे बच्चे बाहर में रहते हैं, बाहर में ही नौकरी करते हैं और मैं अपने बच्चों को यह कहना चाह रहे हैं कि वे वहीं रह जाएं, वहीं की ही नागरिकता रखें. वे लोग देश के माहौल को झेल नहीं पाएंगे.” अब इसको लेकर बिहार के सियासी गलियारे में माहौल गर्म है और बयानबाजियों का क्रम चल पड़ा है.

RELATED POSTS

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

निखिल आनंद का अब्दुल बारी सिद्दीकी पर पलटवार

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रवक्ता निखिल आनंद ने आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी जैसे लोग सेक्युलर लिबरल मुखौटे में राष्ट्र विरोधी और धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। बीजेपी नेता कहा कि ये लोग मदरसा संस्कृति से अभी भी बाहर नहीं निकल पाए हैं। जगजाहिर है कि ऐसे लोग सेक्युलरिज्म और लिबरलिज्म के मुखौटे में राष्ट्रविरोधी और धार्मिक एजेंडा चलाते हैं। सिद्दीकी का बयान आरजेडी की विचारधारा को दिखाता है और साबित करता है की आरजेडी किस तरह धार्मिक तुष्टीकरण और मुस्लिमपरस्ती की राजनीति करती है।
राजद नेता के बयान पर सहमति जताते हुए जदयू के मंत्री और प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, देश का माहौल आप देख ही रहे हैं. बीजेपी सिर्फ अपनी जीत की ही बात करती है. दूसरी ओर बीजेपी के प्रवक्ता संतोष पाठक ने जमकर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी यह तय नहीं करेंगे कि देश का माहौल कैसा है. देश और राज्य ने उन्हें इतना कुछ दिया है इसके बावजूद इस तरह का बयान देना शर्मनाक है. यह बयान एक खास वर्ग की मानसिकता को दर्शाता है. देश में माहौल बिल्कुल सही है और जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तब देश में किसी भी प्रकार के दंगे तक नहीं हुए हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की डिप्लोमेसी के धुरंधर निकले जयशंकर…….

कूटनीति की नई उड़ान, आज से 6 देशों के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर…

by UB India News
July 5, 2026
0

विदेश मंत्री एस. जयशंकर रविवार से चार देशों का दौरा शुरू करेंगे. वे कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान जाएंगे. वहां...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 5, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

पाकिस्तान को आतंकवाद पर नरमी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए…………

by UB India News
July 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में रह रहे...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

स्वतंत्रता की मूल भावना क्या है या वास्तव में क्या होनी चाहिए?

by UB India News
July 5, 2026
0

सन 1944 के मई महीने में न्यूयार्क में न्यायमूर्ति लर्नड हैंड ने ‘स्वतंत्रता के मर्म’ पर एक संक्षिप्त, किंतु कालजयी...

Next Post
New Year पार्टियों के लिए कोविड नियम, परीक्षण और मास्क की वापसी, ये नियम संभव

New Year पार्टियों के लिए कोविड नियम, परीक्षण और मास्क की वापसी, ये नियम संभव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से कोच्चि में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend