ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन के बाद जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया में भी फूटा कोरोना बम, दुनियाभर में 24 घंटे में बढ़े 5.37 लाख केस

UB India News by UB India News
December 23, 2022
in स्वास्थ
0
चीन के बाद जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया में भी फूटा कोरोना बम, दुनियाभर में 24 घंटे में बढ़े 5.37 लाख केस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में कोरोना कहर बनकर टूट पड़ा है। साथ ही दुनियाभर में भी अचानक कोरोना बम फूट गया है। चीन के साथ ही अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया जैसे देशों में भी अचानक कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पूरी दुनिया में 5.37 लाख केस सामने आए हैं। अकेले जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं। वहीं, 296 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है। अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। जबकि 323 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस जापान में मिले हैं। इतना ही नहीं अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। उधर, चीन में कोरोना से तबाही जारी है. यहां न सिर्फ तेजी से केस बढ़ रहे हैं, बल्कि महामारी से लोगों की जान भी जा रही है। हालत ये है कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए जगह नहीं बची है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO ने भी इस बात को माना है।

RELATED POSTS

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

WHO ने कहा कि चीन में अस्पताल कोरोना की मौजूदा लहर के चलते भर गए हैं। चीन के अलावा अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई अन्य देशों में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में भारत सरकार के साथ ही राज्य भी अलर्ट पर आ गए हैं।

चीन में कितने केस मिले?

चीन में बुधवार को 3,030 केस मिले हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसी की जान नहीं गई है। इससे पहले मंगलवार को कोरोना से चीन में 5 लोगों की मौत हुई  थी। हालांकि, चीन से जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं। वहीं डब्ल्यूएचओ ने भी माना है कि चीन में मौजूदा लहर के चलते अस्पताल भर गए हैं।

विश्व में 24 घंटे में 5.37 लाख नए केस

कोरोना के आंकड़ों पर नजर रखने वाली संस्था worldometer के मुताबिक, दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 5.37 लाख केस सामने आए हैं। वहीं 1396 लोगों की मौत महामारी से हुई है। अब तक दुनियाभर में कोरोना के 65 करोड़ 94 लाख 97 हजार 698 केस मिल चुके हैं। वहीं 20 करोड़ एक्टिव केस हैं।

जापान में मिले सबसे ज्यादा केस

जापान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.06 लाख केस मिले हैं। वहीं, 296 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में भी 50 हजार से ज्यादा केस मिले और 323 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया में 88,172, फ्रांस में 54,613 और ब्राजील में 44415 मामले कोरोना के मिले हैं। वहीं ब्राजील में महामारी से 197 लोगों की मौत हुई है।

भारत में कितने केस मिले?

भारत में पिछले 24 घंटे में 145 केस मिले हैं। हालांकि, इस दौरान किसी की जान नहीं गई है। अब तक देश में 44,677,594 केस मिल चुके हैं। वहीं, 5.3 लाख लोग अब तक महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में एक्टिव केस सिर्फ 4672 हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

पटना PMCH के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई

by UB India News
June 26, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है।...

बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट , हीटवेव की चपेट में चार जिले………….

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार में मौसम का डबल अटैक होने वाला है. मानसून के बीच राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने...

Next Post
तालिबान के कानून ने औरतों को रुलाया खून के आंसू

तालिबान के कानून ने औरतों को रुलाया खून के आंसू

भविष्य के स्कूल………

भविष्य के स्कूल.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend