ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना की चिंता………

UB India News by UB India News
December 22, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कोरोना की चिंता………

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन में कोरोना के विस्फोटक हालात ने लगता है भारत में राजनीति की शुचिता बढ़ा दी है। लोग खासकर राजनेता एक दूसरे को लेकर चिंतित होने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों ने कोरोना के चीन में प्रसार पर चिंता जताई और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांड़विया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिख दिया कि उनकी यात्रा में कोविड़ प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो ‘भारत जोड़़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें। इस पत्र ने देश में राजनीति का पारा फिर चढ़ा दिया है। कांग्रेस ने इस होशियारी पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार कोविड़–१९ को लेकर नियमों एवं प्रोटोकाल की घोषणा करे जिनका वह पालन करेगी‚ लेकिन नियम सबके लिए समान होने चाहिए। मांड़विया ने राहुल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे पत्र में राजस्थान के तीन सांसदों की भारत जोडो यात्रा को लेकर चिंता का हवाला दिया और उनसे अनुरोध किया कि मार्च के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने समेत कोविड़ प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और टीके की खुराक लेने वाले लोगों को ही पदयात्रा में भाग लेने की अनुमति दी जाए। भाजपा सांसदों का यह अनुरोध भी था कि केंद्र सरकार सुनिश्चित करे कि मार्च में भाग लेने से पहले तथा बाद में प्रतिभागियों को पृथकवास में रखा जाए। भारत जोड़़ो यात्रा इस समय राजस्थान व हरियाणा के बीच है‚ और दिल्ली में इसके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा सांसद हवाला दे रहे हैं कि दूसरे राज्यों से लोग मार्च में भाग लेने आ रहे हैं‚ कई लोगों में संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तो कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो चुके हैं। पत्र कांग्रेस के प्रचार एवं मीडि़या प्रमुख पवन खेड़़ा ने सवाल दागा कि स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के राजस्थान और कर्नाटक के नेताओं को पत्र क्यों नहीं लिखा जो इन दिनों यात्राएं निकाल रहे हैंॽ उनका तर्क था कि कि भाजपा की यात्राओं में भीड़़ नहीं है‚ और ‘भारत जोड़़ो यात्रा’ में लाखों की भीड़़ आ रही है। सरकार कोरोना के बहाने कांग्रेस की यात्रा रोकना चाहती है। पहले सरकार सब पर समान रूप से लागू नियमों की घोषणा करे। हम नियमों का पालन करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
चीन के बाद जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया में भी फूटा कोरोना बम, दुनियाभर में 24 घंटे में बढ़े 5.37 लाख केस

चीन के बाद जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया में भी फूटा कोरोना बम, दुनियाभर में 24 घंटे में बढ़े 5.37 लाख केस

तालिबान के कानून ने औरतों को रुलाया खून के आंसू

तालिबान के कानून ने औरतों को रुलाया खून के आंसू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend