ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जानलेवा बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा………..

UB India News by UB India News
December 18, 2022
in Lokshbha2024, स्वास्थ
0
जानलेवा बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत समेत पूरी दुनिया ने पिछले दिनों कोरोना वायरस की तबाही को देखा। कोरोना वायरस तो कुछ साल पहले ही आया, लेकिन एक जानलेवा बीमारी ऐसी है जो सदियों से लोगों को अपना शिकार बना रही है। हम बात कर रहे हैं कैंसर की। कई लोगों को पता भी नहीं चल पाता और उन्हें कैंसर हो जाता है। इस जानलेवा बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर नेशनल सेंटर फॉर डिसीज इंफॉर्मेटिक्स एंड रिसर्च (एनसीडीआईआर) और इंडियन काउंसिल और मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की एक डराने वाली स्टडी सामने आई है। इसके अनुसार भारत में हर नौ में से एक व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा है। ये स्टडी देश में आ रहे कैंसर के मामलों की संख्या के विश्लेषण के साथ-साथ आबादी में कैंसर के जोखिम वाले लोगों के डेटा पर आधारित है।

2022 में 14.6 लाख लोग कैंसर से प्रभावित

इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित इस स्टडी के अनुसार, हर 67 पुरुषों में से एक को लंग कैंसर का खतरा होता है। वहीं 29 में से एक महिला को ब्रैस्ट कैंसर का खतरा होता है। कैंसर का खतरा 74 साल के लोगों में देखने को मिला है। स्टडी के अनुसार ये अनुमान लगाया गया है कि भारत में साल 2022 में 14.6 लाख लोग कैंसर से प्रभावित थे।

RELATED POSTS

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

cancer data

 

बच्चों में भी कैंसर का खतरा

स्टडी से पता चला है कि पुरुषों में लंग तो महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा 14 साल तक के बच्चों में लिम्फोइड ल्यूकेमिया कैंसर का खतरा देखने को मिला। बच्चों में लड़कों में 29.2 फीसदी और लड़कियों में 24.2 फीसदी कैंसर का खतरा था। स्टडी में आगे कहा गया है कि साल 2020 के मुकाबले 2025 में कैंसर के मामलों में 12.8 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है।

क्यों बढ़ रहा है कैंसर का खतरा

शोधकर्ताओं का कहना है कि कैंसर के मामलों में तेजी से हो रहा इजाफा बढ़ती आबादी और इसकी गतिशीलता में बदलाव के चलते हो रहा है। उनका मानना है कि भारत में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की आबादी में इजाफा होने की उम्मीद है। विशेष रूप से उनका अनुपात 2011 में 8.6% से बढ़कर 2022 में 9.7% होने की उम्मीद है। जो जोखिम कारकों, मामले के निष्कर्षों में सुधार, स्क्रीनिंग कार्यक्रमों की शुरूआत और कैंसर का पता लगाने और उनके उपाय की तकनीकों पर निर्भर करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया सरकार क्या उठा रही कदम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्यसभा में बताया कि देश में 2020 और 2022 के बीच अनुमानित कैंसर के मामले और इसके कारण मृत्यु दर में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हिस्से के रूप में कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग और स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करता है। मंडाविया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यों से प्राप्त प्रस्ताव और संसाधनों की सीमा के अधीन हैं। मंत्री ने कहा कि कैंसर एनपीसीडीसीएस का एक अभिन्न हिस्सा है, उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य संवर्धन और कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता पैदा करने, शीघ्र निदान, प्रबंधन और इलाज के लिए उचित स्तर की स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफरल पर केंद्रित है। एनपीसीडीसीएस के तहत, 707 जिला एनसीडी क्लीनिक, 268 जिला डेकेयर सेंटर और 5,541 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एनसीडी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं। मंत्री ने कहा कि हरियाणा के झज्जर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना और चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, कोलकाता का दूसरा कैंपस भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

निशांत को ‘एंग्री–यंग–मैन’ बनने के पीछे कौन हैं ……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

सोशल मीडिया पर कभी बैठने, चलने के अंदाज और ढीले-ढाले कुर्ता-पायजामा को लेकर ट्रोल होने वाले निशांत कुमार इन दिनों...

पटना PMCH के प्रिंसिपल पर बड़ी कार्रवाई

by UB India News
June 26, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने PMCH के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है।...

Next Post
देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल

देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप, फाइनल में बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend