ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंदौर, पुणे, लखनऊ… जी20 इवेंट्स की मेजबानी करेंगे

UB India News by UB India News
December 18, 2022
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
1 दिसंबर को G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा भारत

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 की अध्‍यक्षता भारत के पास है। 1 दिसंबर, 2022 को भारत ने जी20 की अध्‍यक्षता ग्रहण की। अगले साल अक्‍टूबर-नवंबर में प्रस्‍तावित शिखर सम्‍मेलन से पहले देशभर में बड़े कार्यक्रम होंगे। दिल्‍ली, चंडीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ, पुणे, इंदौर, सूरत समेत प्रमुख शहरों में जी-20 की बैठकें आयोजित होनी हैं। इनमें 20 सदस्‍य देशों से इतर संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN), अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (IMF), विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) जैसे प्रमुख वैश्विक संगठन हिस्‍सा लेंगे। इसके अलावा सिंगापुर, स्‍पेन, बांग्‍लादेश समेत कुछ अन्‍य देशों को भी स्‍थायी न्‍योता भेजा जाता है। वे भी इन बैठकों में शिरकत करेंगे। भारत की जी-20 अध्‍यक्षता का थीम ‘वसुधैव कुटुम्‍बुकम’ है। भारत के लिए अगला एक साल बेहद अहम है। वैश्विक मामलों में भारत नेतृत्‍व कर सकता है, यह साबित करने का मौका है। भारत को बतौर महाशक्ति उभारने में भी ये इवेंट्स अहम होंगे। आइए, जानते हैं देश के किन-किन शहरों में कब-कब जी-20 की बैठकें होंगी।

भारत में कहां-कहां होंगी जी-20 की बैठकें?

-20-

G20 इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच 15 शहरों में इवेंट्स होंगे। इन शहरों में बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्‍नै, गुवाहाटी, इंदौर, जोधपुर, खजुराहो, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे, कच्‍छ का रण, सूरत तिरुवनंतपुरम और उदयपुर शामिल हैं।

G20 India: भारत का जी20 कैलेंडर देखिए

कब से कब तक इवेंट का नाम ट्रैक मोड/वेन्‍यू
4th – 7th December, 2022 1st Sherpa meeting Sherpa Track Udaipur
13th – 15th December, 2022 1st Finance & Central Bank Deputies Meeting Finance Track Bengaluru
13th – 16th December, 2022 1st Development Working Group Meeting Sherpa Track Mumbai
16th – 17th December, 2022 1st Framework Working Group Meeting Finance Track Bengaluru
20th December, 2022 1st Joint Finance and Health Task Force Meeting Finance Track Virtual
9th – 11th January, 2023 1st Meeting for the Global Partnership for Financial Inclusion Finance Track Kolkata
16th – 17th January, 2023 1st Infrastructure Working Group Meeting Finance Track Pune
17th – 18th January, 2023 DEWG event : Introductory Digital Economy Sherpa Track Virtual
18th – 20th January, 2023 1st Health Working Group Meeting Sherpa Track Thiruvananthapuram
30th – 31st January, 2023 1st International Financial Architecture Working Group Meeting Finance Track Chandigarh
31st January – 2nd February, 2023 1st Education Working Group Meeting Sherpa Track Chennai
2nd – 4th February, 2023 1st Employment Working Group Meeting Sherpa Track Jodhpur
2nd – 3rd February, 2023 1st Sustainable Finance Working Group Meeting Finance Track Guwahati
5th – 7th February, 2023 1st Energy Working Group Meeting Sherpa Track Bengaluru
8th – 10th February, 2023 1st Tourism Working Group Meeting Sherpa Track Rann of Kutch
8th – 10th February, 2023 1st Environment and Climate Working Group Meeting Sherpa Track Bengaluru
13th – 15th February, 2023 1st Agriculture Working Group Meeting Sherpa Track Indore
13th – 15th February, 2023 1st DEWG Sherpa Track Lucknow
21st – 22nd February, 2023 2nd Finance and Central Bank Deputies Meeting Finance Track Bengaluru
23rd – 25th February, 2023 1st Finance Ministers and Central Bank Governors Meeting Finance Track Bengaluru
23rd – 25th February, 2023 1st Culture Working Group Meeting Sherpa Track Khajuraho

जी-20 में कौन-कौन देश?

-20-

जी-20 में अमेरिका, रूस, चीन, भारत, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) हैं। इस बार भारत ने बांग्लादेश, यूएई, मॉरिशस, अफ़्रीकी यूनियन, नाइजीरिया और ओमान को भी निमंत्रण दिया है।

भारत G-20 अध्‍यक्षता के दौरान क्‍या-क्‍या करेगा?

-g-20-

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले हफ्ते बतौर जी-20 अध्‍यक्ष भारत की भूमिका के बारे में बताया था। जयशंकर ने कहा था कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान कई वैश्विक मुद्दों पर जी-20 देशों के बीच आम सहमति बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि भारत इस अवसर का उपयोग देश के ‘थ्री डी’ यानी डेमोक्रेसी, डेवलपमेंट और डायवर्सिटी (लोकतंत्र, विकास और विविधता) को रेखांकित करने के लिए करेगा। जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि जी-20 बैठकों का आयोजन भारत की मेजबानी में होने वाले ‘शीर्ष अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में से एक’ होगा।

विदेश मंत्री ने कहा कि जी-20 से जुड़ी बैठकें भारत में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। देश भर में विभिन्न स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों की ऐसी 200 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। जयशंकर ने कहा कि जी-20 की बैठक ‘भू-राजनीतिक संकट, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा और टिकाऊ विकास लक्ष्य की गति और कर्ज के बढते बोझ’ के व्यापक संदर्भ में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास जी-20 के भीतर आम सहमति बनाना और विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को आकार देना और साथ ही इस अजेंडे को आगे बढ़ाना है।’

G20 क्‍यों इतना अहम? क्‍या हैं चुनौतियां?

जी-20 कोई सामान्‍य ग्रुप नहीं। अंतरराष्‍ट्रीय अर्थव्‍यवस्‍था में समन्‍वय बनाने के लिए यह प्रीमियर फोरम है। दुनिया की 85 फीसदी जीडीपी इन्‍हीं 20 देशों से आती है। समूचे विश्‍व का 75 प्रतिशत व्‍यापार जी-20 देशों के बीच होता है। दो-तिहाई वैश्विक आबादी इन देशों में रहती है। जाहिर है, जी-20 को साधने का मतलब दुनिया को साधना होगा। 1 दिसंबर को, जब भारत ने जी-20 की अध्‍यक्षता संभाली, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ‘जी20 के लिए भारत का एजेंडा समावेशी, महत्वाकांक्षी और कार्रवाई उन्मुख होगा।’ उन्‍होंने कहा था कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारियों जैसी आज की चुनौतियों से आपस में लड़कर नहीं, बल्कि साथ मिलकर काम करके ही निपटा जा सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
जानलेवा बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा………..

जानलेवा बीमारी का खतरा तेजी से बढ़ रहा...........

देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल

देश के लिए शर्मिंदगी का बड़ा कारण बन गए हैं राहुल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend