ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स

UB India News by UB India News
December 12, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट
0
तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ईशान किशन के दोहरे शतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रन से हरा दिया। 3 मैचों की सीरीज तो 2-1 से बांग्लादेश के नाम रही, लेकिन तीसरे मैच में विराट और किशन ने मिलकर 17 रिकॉर्ड्स तोड़े। टीम इंडिया और बांग्लादेश ने भी इस दौरान कुछ रिकॉर्ड्स बनाए।

इनमें फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, सबसे बड़ी पार्टनरशिप और भारत की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत समेत 21 रिकॉर्ड्स शामिल हैं। इन्हीं के बारे में आगे हम इस खबर में जानेंगे।

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

1. पहला ही शतक डबल सेंचुरी
ईशान किशन ने 131 बॉल पर 210 रन बनाए। वनडे करियर के 10 मैचों में यह उनका पहला शतक था, जिसे उन्होंने डबल सेंचुरी में कन्वर्ट किया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। जिम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री ने अपने पहले ही शतक को 194* रन में कन्वर्ट किया था। भारत के ही कपिल देव अपनी पहली वनडे सेंचुरी को 175* रन में कन्वर्ट कर चुके हैं।

2. बांग्लादेश के खिलाफ पहला दोहरा शतक
ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। बांग्लादेश से पहले श्रीलंका-जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 और ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-1 दोहरे शतक लगे थे। ईशान ने दोहरा शतक लगा कर बांग्लादेश का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ दिया। ईशान के 210 के स्कोर से पहले जिम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री के नाम बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने 2009 में 194* रन की पारी खेली थी।

3. फास्टेस्ट डबल सेंचुरी
ईशान किशन ने 126 बॉल में डबल सेंचुरी पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 बॉल पर दोहरा शतक लगाया था। वहीं, महिला क्रिकेट में न्यूजीलैंड की अमीलिया केर के नाम 134 बॉल में डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड है।

4. सबसे युवा डबल सेंचुरियन
ईशान किशन ने 24 साल 145 दिन की उम्र में 210 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वह दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा इंटरनेशनल खिलाड़ी बने। उन्होंने भारत के ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में 209 रनों की पारी खेली थी।

5. ​​​​​सबसे कम पारियों में दोहरा शतक
ईशान किशन ने अपने वनडे करियर की 9वीं पारी में ही डबल सेंचुरी मार दी। उनसे पहले पाकिस्तान के फखर जमान ने 16वीं पारी में डबल सेंचुरी जमाई थी। भारत के लिए रोहित शर्मा ने 103, वीरेंद्र सहवाग ने 234 और सचिन तेंदुलकर ने 431वीं पारी में दोहरा शतक लगाया था।

6. बांग्लादेश में पहला दोहरा शतक
बांग्लादेश की धरती पर ईशान से पहले कोई भी बैटर 185 का स्कोर पार नहीं कर सका था। वह यहां एक पारी में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। बांग्लादेश में उनके अलावा शेन वॉटसन ने 185*, विराट कोहली ने 183, लिटन दास ने 176 और वीरेंद्र सहवाग ने 175 रन की पारियां खेली हैं।

7. फास्टेस्ट 150

ईशान ने 103 बॉल में 150 रन पूरे किए। वह सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचे। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग के नाम 112 बॉल में 150 रन बनाने का रिकॉर्ड है। साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम 16 बॉल में 50 और 31 बॉल में 100 रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारत के रोहित शर्मा के नाम सबसे तेज 250 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

8. 35वें ओवर में ही दोहरा शतक
ईशान ने पारी के 35वें ओवर में ही दोहरा शतक पूरा कर लिया। ओवर के हिसाब से उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने 2011 में 43.3 ओवर में वेस्टइंडीज के खिलाफ डबल सेंचुरी पूरी की थी। ईशान 36वें ओवर में ही आउट भी हो गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वे 300 रन बनाने का सोच रहे थे।

9. बाउंड्री से बनाए 156 रन
ईशान ने 210 रन की पारी में 24 चौके और 10 छक्के जड़े। इस तरह उन्होंने 156 रन बाउंड्री से ही बना डाले। वनडे की एक इनिंग में बाउंड्री से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ बाउंड्री से 186 रन बनाए थे। उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बाउंड्री से 162 रन बनाए थे। ईशान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।

11. विराट की 1214 दिनों बाद सेंचुरी
तीसरे वनडे में विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। उन्होंने 91 बॉल में 113 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 44वां शतक है, जो उन्होंने 1214 दिनों बाद लगाया। विराट ने पिछला शतक 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा था।

12. विराट ने पोंटिंग को पीछे छोड़ा
तीनों फॉर्मेट मिलाकर विराट कोहली की 72 इंटरनेशनल सेंचुरी हो गई हैं। उनके नाम वनडे में 44, टेस्ट में 27 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक हैं। तीसरे वनडे में सेंचुरी के साथ विराट ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 71 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक सचिन तेंदुलकर ने जड़े हैं।

13. टीम की जीत में 50वीं सेंचुरी
विराट की 72 इंटरनेशनल सेंचुरी में से 50 में टीम को जीत मिली। टीम की जीत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी बनाने में उनसे आगे तेंदुलकर और पोंटिंग ही हैं। तेंदुलकर ने 53 और पोंटिंग ने 55 शतक टीम की जीत में लगाए हैं।

14. बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
विराट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर बांग्लादेश के खिलाफ 19 मैच में 1392 रन हो गए। तीसरे वनडे में शतक के साथ वह बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उनके बाद सचिन तेंदुलकर ने 19 मैच में 1316 रन बनाए हैं।

15. बांग्लादेश में सबसे ज्यादा रन
113 रन की पारी के साथ विराट ने बांग्लादेश में 1097 वनडे रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह बांग्लादेश में किसी भी विदेशी प्लेयर द्वारा सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर बने। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगकारा और जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर हैं। संगकारा ने 21 मैच में 1045 और टेलर ने 33 मैच में 874 रन बनाए हैं।

16. बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप
ईशान किशन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 190 बॉल पर 290 रनों की पार्टनरशिप की। यह बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में अब तक की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। साउथ अफ्रीका के हाशिम आमला और क्विंटन डी कॉक ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ 282 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की थी।

17. दूसरे विकेट की पार्टनरशिप
कोहली-किशन की 290 रन की पार्टनरशिप दूसरे विकेट के लिए चौथी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। इस लिस्ट में टॉप पर विंडीज के गेल और सैमुएल्स हैं। दोनों ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 372 रन जोड़े थे। दूसरे नंबर पर सचिन-द्रविड़ के 331 और तीसरे पर गांगुली-द्रविड़ के 318 रन हैं।

18. बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार 400 पार
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पहली बार किसी टीम ने 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। भारत से पहले इंग्लैंड ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट पर 391 रन बनाए थे। यह बांग्लादेश में भी अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। 2011 में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 370 रन का स्कोर बनाया था।

19. वनडे में भारत की सबसे बड़ी जीत
भारत ने बांग्लादेश को 227 रन से हराया। यह भारत की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत है। यह वनडे में बांग्लादेश की किसी भी टीम के खिलाफ सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने ही उन्हें 2003 में 200 रन से हराया था। वनडे में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत बरमुडा के खिलाफ है। भारत ने 2007 में 257 रन से बरमुडा को हराया था।

20. 8 साल बाद भारत 400 पार
बांग्लादेश के खिलाफ 409 रन के साथ टीम इंडिया ने 6ठी बार वनडे में 400 रन का आंकड़ा पार किया। भारत ने आखिरी बार 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 404 रन बनाए थे। वनडे में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर 418 रन है। भारत ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इसे बनाया था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2 और साउथ अफ्रीका-बरमुडा के खिलाफ एक-एक बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

21. बांग्लादेश के नाम अनोखा रिकॉर्ड
एक ही साल में टेस्ट में 300, वनडे में 200 और टी-20 में 100 रन से हारने वाली बांग्लादेश एकमात्र टीम बन गई है। भारत के अलावा अप्रैल 2022 में साउथ अफ्रीका ने उसे 332 रन से टेस्ट मैच हराया था। टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान अक्टूबर में साउथ अफ्रीका ने ही उसे टी-20 में भी 104 रन से हराया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

Next Post
बिहार को मिलने वाला है नया डीजीपी, 19 दिसंबर को ग्रहण करेंगे पदभार, रेस में हैं ये 3 नाम

बिहार को मिलने वाला है नया डीजीपी, 19 दिसंबर को ग्रहण करेंगे पदभार, रेस में हैं ये 3 नाम

राहुल यात्रा पर, हिमाचल में सीएम पद के लिए नेताओं में घमासान

राहुल यात्रा पर, हिमाचल में सीएम पद के लिए नेताओं में घमासान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend