ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने नागपुर में बजाया ढोल, बालासाहेब समृद्धि हाईवे के उद्घाटन में कलाकारों संग झूमे, मेट्रो में की सवारी

UB India News by UB India News
December 12, 2022
in परिवहन
0
पीएम मोदी ने नागपुर में बजाया ढोल, बालासाहेब समृद्धि हाईवे के उद्घाटन में कलाकारों संग झूमे, मेट्रो में की सवारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में 520 किमी लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां ढोल बजाकर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ ढोल भी बजाया।

मोदी ने नागपुर में मेट्रो सेवा की भी शुरुआत की। मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मेट्रो की सवारी की। स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से बातचीत भी की। इससे पहले उन्होंने सबसे पहले नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये देश की छठवीं वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से रायपुर के बीच चलेगी।

RELATED POSTS

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

पीएम शनिवार सुबह नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। मोदी ने महाराष्ट्र में 75 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने AIIMS नागपुर का उद्घाटन किया। यहां से PM मोदी गोवा जाएंगे, वहां मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

नागपुर में 520 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे का पहला चरण पूरा हो गया है। 6 लेन के एक्सप्रेसवे को ‘समृद्धि महामार्ग’ नाम दिया गया है। PM मोदी ने नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले 520 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 10 जिलों से गुजरेगा।

दूसरा चरण पूरा होने पर लंबाई 701 किमी होगी। लागत 55 हजार करोड़ रुपए है। इससे 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, अजंता-एलोरा गुफाओं, शिर्डी, वेरुल, लोनार पर्यटन स्थलों से जुड़ेगा। यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

समृद्धि महामार्ग योजना के तहत नागपुर से मुंबई तक सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे बनाने का लक्ष्य है।
समृद्धि महामार्ग योजना के तहत नागपुर से मुंबई तक सुपर कम्युनिकेशन एक्सप्रेसवे बनाने का लक्ष्य है।

नागपुर में दो मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा के दौरान उसमें सवार एक यात्री ने उन्हें प्लास्टिक फ्री थैलों के अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया।
पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा के दौरान उसमें सवार एक यात्री ने उन्हें प्लास्टिक फ्री थैलों के अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया।

प्रधानमंत्री नागपुर में खपरी मेट्रो स्टेशन पर दो मेट्रो ट्रेनों- खपरी से ऑटोमोटिव स्क्वायर (ऑरेंज लाइन) और प्रजापति नगर से लोकमान्य नगर (एक्वा लाइन) को हरी झंडी दिखाई। नागपुर मेट्रो का पहला चरण 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाया गया है। PM मोदी ने करीब 6700 करोड़ रुपए की लागत से बने नागपुर मेट्रो फेज-2 का भी शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने मेट्रो में यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान पीएम ठहाके लगाते नजर आए।
पीएम मोदी ने मेट्रो में यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान पीएम ठहाके लगाते नजर आए।
मुंबई नागपुर समृद्धि महामार्ग (Hindu Hrudaysamrat Balasaheb Thackeray Maharashtra Samruddhi Mahamarg) के दिसंबर 2023 तक पूरी तरह से बन जाने का अनुमान है। यह तो महाराष्ट्र सरकार (Maharastra Government) की परियोजना है। केंद्र सरकार भी दिल्ली से मुंबई के बीच एक एक्सप्रेसवे (Expressway) बना रही है। इसका निर्माण भी जोर-शोर से हो रहा है। यह एक्सप्रेसवे भी इसी महीने करीब-करीब बन कर तैयार हो जाएगा। यह जानकारी खुद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दी है।

पीएम मोदी खोलेंगे समृद्धि महामार्ग का पहला चरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। वह नागपुर में आज कई परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे। वह आज नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। आज जिन परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे, उनमें समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) के पहले चरण का उद्घाटन भी शामिल है। समृद्धि महामार्ग का पहला चरण 520 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा।

10 घंटे का सफर पांच घंटे में

10-

इस महामार्ग के जिस पहले चरण को खोला जा रहा है, वह नागपुर को शिरडी (Nagpur to Shirdi) से जोड़ेगा। अभी इन दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय जो 10 घंटे का है, वह घट कर पांच घंटे का रह जाएगा। इस महामार्ग का असली नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग (Hindu Hrudaysamrat Balasaheb Thackeray Maharashtra Samruddhi Mahamarg) है। यह एक्सप्रसेवे महाराष्ट्र के 10 जिलों से गुजरेगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कब तक पूरा होगा

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Minister of Road Transport and Highways) नितिन गडकरी ने शनिवार को ही मध्य प्रदेश के रीवा में बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिसंबर तक करीब करीब पूरा almost ready हो जाएगा। इस हाइवे के बनने से दिल्ली से मुंबई तक सड़क मार्ग से केवल 12 घंटे में यात्रा की जा सकेगी। उनका कहना है कि इसके बन जाने से दिल्ली से मुंबई की यात्रा सिर्फ 12 घंटे में हो सकेगी।

यह दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे (longest expressway of world) भी है। 1380 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजर रहा है। इससे दिल्ली से मुंबई का सफर 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। अभी इन दोनों शहरों के बीच यात्रा में 24 घंटे लगते हैं। मतलब यात्रा का समय घट कर आधा रह जाएगा।

मनुष्य ही नहीं, जंगली जानवरों का रखा गया है ध्यान

यह एशिया का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे है, जिसमें वन्यजीवों के लिए ग्रीन ओवरपास (Green Overpass) की सुविधा दी गई है। मतलब कि जंगली जानवरों को वन में विचरण करते वक्त सड़क पार नहीं करना होगा। उनके लिए सड़क के नीचे से विशेष रास्ता बनाया गया है, वहीं से पार हो जाएंगे। ऐसा नहीं होने से जंगली जानवर सड़क पर आ जाते हैं और अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

फिलहाल आठ लेन का लेकिन हो सकेगा 12 लेन का

-12-

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को फिलहाल आठ लेन का बनाया जा रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे 12 लेन का किया जा सकता है। इसके लिए जमीन समेत सभी व्यवस्था कर के रखी गई है। इस पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (Industrial Corridor) का भी विकास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे सही मायनों में देश की प्रगति का एक्सप्रेसवे (Expressway of Progress) साबित होगा।

इन शहरों की कनेक्टिविटी में होगा सुधार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने से जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे आर्थिक केंद्रों से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इससे इन शहरों में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। इस एक्सप्रेसवे पर हैलीपैड भी बनाने की योजना है। इससे दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

एक्सप्रेसवे की खासियत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की आधारशिला नौ मार्च 2019 को रखी गई थी। इसके निर्माण में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हो रहा है। मतलब कि इतने स्टील से 50 हावड़ा ब्रिज बनाया जा सकता है। साथ ही, इसमें 35 करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी और 80 लाख टन सीमेंट का इस्तेमाल हो रहा है। मतबल कि साल भर के दौरान देश में जितने सीमेंट का उत्पादन होता है, उसके दो फीसदी की खपत यहीं हो गई।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बनाने में कितनी लागत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब एक लाख करोड़ रुपये लग रहे हैं। यह 1,382 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेसवे एक्सेस कंट्रोल है।एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने के बाद फ्यूल की खपत में 32 करोड़ लीटर की कमी भी आएगी। साथ ही कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) उत्सर्जन में 85 करोड़ किलोग्राम की कमी आएगी जो कि चार करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है। यह पर्यावरण के लिए काफी फायदेमंद होगा। हाइवे पर हर 500 मीटर पर रेन वॉटर हार्वेसटिंग सिस्टम होगा। साथ ही एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 40 लाख पेड़ लगाए जाने की योजना है।

कई राज्यों को होगा फायदा

इस एक्सप्रेसवे के बनने से सिर्फ दिल्ली और मुंबई के लोगों को नहीं बल्कि कई राज्यों को फायदा होगा। इस एक्सप्रेसवे का 160 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में, 374 किलोमीटर का हिस्सा राजस्थान में, 245 किलोमीटर हिस्सा मध्य प्रदेश में और 423 किलोमीटर लंबा हिस्सा गुजरात से गुजर रहा है। इससे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 9, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 4, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

आज से गुजरात में शुरू हुआ ‘भारत टैक्सी’

by UB India News
June 27, 2026
0

कैब कंपनियों के मनमाने किराए और कैंसिलेशन की समस्या को देखते हुए सरकार ने भारत टैक्सी की शुरुआत की थी....

Next Post
तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स

तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स

बिहार को मिलने वाला है नया डीजीपी, 19 दिसंबर को ग्रहण करेंगे पदभार, रेस में हैं ये 3 नाम

बिहार को मिलने वाला है नया डीजीपी, 19 दिसंबर को ग्रहण करेंगे पदभार, रेस में हैं ये 3 नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend