ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंकुश की चुभन महिलाएं ही क्यों सहें

UB India News by UB India News
December 11, 2022
in खास खबर, प्रदेश, महिला युग, शिक्षा, संपादकीय
0
अंकुश की चुभन महिलाएं ही क्यों सहें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केरल हाईकोर्ट हाल में दिए अपने एक बेहद सधे और संतुलित बयान को लेकर सुर्खियों में है। अदालत कोझिकोड मेडिकल कॉलेज की पांच छात्राओं की याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी कर रही थी। उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रावासों में रह रही युवतियों को रात साढ़े नौ बजे के बाद बाहर जाने–आने से रोक लगाने संबंधी निर्देश के खिलाफ याचिका की सुनवाईके दौरान न्यायपीठ ने सवाल दागा कि लड़कियों और महिलाओं के ही रात में बाहर निकलने पर पाबंदी क्योंॽ सवाल वाजिब है कि महिलाओं पर ही नियंत्रण की आवश्यकता क्यों हैॽ क्या लड़कों और पुरुषों को इस दायरे से बाहर रखने की आजादी हैॽ मेडिकल कॉलेज में रात साढ़े नौ बजे के बाद कफ्र्यू जैसी स्थिति पुरातनपंथी मानसिकता की परिचायक है।

२१वीं सदी में तमाम असमानताओं को नकार कर महिलाएं जब तरक्की की गगनचुंबी इमारतों पर सफलता के परचम लहरा रही हैं‚ तब लैंगिक असमानता की बात रूढ़िवादी और ढपोरपंथी प्रतीत होती है। हैरानी है कि आज भी समाज में महिला–पुरु ष असमानता की लकीरें गहरी हैं। संवैधानिक स्वतंत्रता और समानता से निर्मित नये वातावरण में स्त्री को अब भी अपनी अस्मिता और समान अवसर और सुरक्षा की जमीन तलाशने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। पुरु षों के वर्चस्व को तोड़ती महिलाएं आज हर क्षेत्र में घुसपैठ कर चुकी हैं‚ और यह घुसपैठ मात्र पाला छूने भर की घुसपैठ नहीं है। क्या अत्याधुनिक समाज में भेदभाव‚ असमानता और लैंगिक अंतर के लिए कोई जगह है। इसका जवाब हमें स्वयं में तलाशना होगा। क्या सुरक्षा के नाम पर महिलाओं की निज आजादी पर अंकुश लगाना ‘वाजिब और संवैधानिक’ है। यदि वास्तव में कोई भी राज्य अपने यहां महिलाओं की सुरक्षा और समानता को लेकर चिंतित है‚ तो उसे उनके लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण करने‚ रोजगार में समान अधिकार दिलाने और उनके रोजगार को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रयासरत होना चाहिए। सुरक्षा के नाम पर उनकी आजादी का गला घोंटकर उनके लिए कभी कोई बेहतर माहौल तैयार नहीं किया जा सकता। दुनिया भर की संस्थाएं और सरकार महिलाओं के समान अधिकार‚ सुरक्षा और लैंगिक समानता को लेकर दिन रात काम कर रही हैं। ऐसे में हमारे यहां ऐसे प्रयासों को दुगनी रफ्तार मिलनी चाहिए। क्या हम ्त्रिरयों से जुड़े अस्तित्ववादी मूल्यों के विघटन पर एक आदर्श राज्य और राष्ट्र की स्थापना कर सकते हैं। शायद नहीं। राष्ट्र के संचित मूल्य तब तक प्रतिफलित नहीं हो सकते जब तक उनमें ्त्रिरयों का समानुपातिक अवदान न हो। स्वतंत्रता से जीने की आजादी को बांधने या कुंठित करने की बजाय हमें ्त्रिरयों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करने की जरूरत है ताकि हर संभावित मुश्किल का वे मुंहतोड़ जवाब दे सकें।

RELATED POSTS

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

इस संकीर्णता से उबरना ही होगा कि महिलाएं देर रात बाहर न घूमें‚ छोटी पोशाक न पहनें और पुरु ष मित्र न बनाएं। इससे हम उनके लिए एक कुंठित वातावरण ही तैयार कर रहे हैं। अगर वास्तव में हमें आधी आबादी की असल चिंता है तो हमें परिवार में और समाज में लड़कों और पुरुषों को लडकियों की वाजिब चिंता करना‚ सम्मान देना और एक संतुलित सहचर्य का पाठ पढ़ाना होगा केवल तभी बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया जा सकेगा। आधी आबादी से हमारा मान और सम्मान है‚ इसे भेदभाव‚ संकुचन और अंकुश की तुला पर न तौलें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

ममता की पार्टी में क्‍यों मची भगदड़?

सांसद-विधायक बागी, 440 करोड़ की रकम भी फंसी… क्या होगा ममता बनर्जी का भविष्य

by UB India News
July 9, 2026
0

ज़ुल्फे बंगाल और हुज्जते बंगाल यह बंगालियों के लिए कहा जाता है. वे कभी किसी से टकराव ले सकते हैं....

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
चीन में बदलाव की उम्मीद

चीन में बदलाव की उम्मीद

भारतीय कूटनीति का नव वर्ष ……………

भारतीय कूटनीति का नव वर्ष ...............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend