कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhani Election Result) हाई प्रोफाइल हो गई है। यहां हुए उपचुनाव की आज गिनती हो रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और जेडीयू में कांटे की टक्कर है। अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू ये सीट जीती तो माना जाएगा कि बिहार की राजनीति में अब भी नीतीश कुमार ‘एक्स फैक्टर’ (महत्वपूर्ण) बने हुए हैं। जेडीयू ने यहां से मनोज कुशवाहा तो बीजेपी ने केदार गुप्ता पर दांव आजमाया है। ये दोनों उम्मीदवार पूर्व मुखिया के साथ-साथ पूर्व विधायक भी रह चुके हैं।
कुढ़नी उपचुनाव LIVE अपडेट: सातवां राउंड
-
कुढ़नी उपचुनाव: सातवां राउंड अपडेट, बीजेपी आगेबीजेपी- 26948 वोट (केदार गुप्ता)… जेडीयू- 23312 वोट (मनोज कुशवाहा)… बीजेपी को बढ़त- 3636 वोट…वीआईपी- 1610 वोट… एआईएमआईएम- 1472 वोट…NOTA- 1404 वोट। मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज में काउंटिंग चल रही है। काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है।
-
कुढ़नी उपचुनाव: छठा राउंड अपडेट, बीजेपी आगेबीजेपी- 22587 वोट (केदार गुप्ता)…. जेडीयू- 20521 वोट (मनोज कुशवाहा)… बीजेपी को बढ़त- 2066 वोट। बीजेपी ने केदार गुप्ता तो सत्ताधारी जेडीयू ने मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरपुर आरडीएस कॉलेज के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है।
-
कुढ़नी उपचुनाव मतगणना केंद्र से LIVE UPDATE
-
कुढ़नी उपचुनाव: पांचवां राउंड अपडेट, JDU आगेबीजेपी- 18211 वोट (केदार गुप्ता)… जेडीयू- 18893 वोट (मनोज कुशवाहा)… जेडीयू को बढ़त- 682 वोट… वीआईपी- 708 वोट… एआईएमआईएम- 1098 वोट…. पहली बार जेडीयू ने बनाई बढ़त।
-
कुढ़नी उपचुनाव चौथा राउंड अपडेट, बीजेपी आगेबीजेपी- 15493 वोट (केदार गुप्ता)… जेडीयू- 14552 वोट (मनोज कुशवाहा)…. बीजेपी को बढ़त- 941 वोट…वीआईपी- 708 वोट…. एआईएमआईएम- 736 वोट
-
कुढ़नी उपचुनाव तीसरा राउंड अपडेट, बीजेपी आगेबीजेपी- 11845 वोट (केदार गुप्ता)…. जेडीयू- 10628 वोट (मनोज कुशवाहा)… बीजेपी को बढ़त- 1217 वोट… वीआईपी- 578…. एआईएमआईएम- 540… । मुजफ्फरपुर आरडीएस कॉलेज के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
-
कुढ़नी उपचुनाव दूसरा राउंड, BJP आगेकुढ़नी : दूसरे राउंड तक बीजेपी को 7936 तो जेडीयू को 6369 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी के केदार गुप्ता 1567 वोट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी ने केदार गुप्ता तो सत्ताधारी जेडीयू ने मनोज कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। मुजफ्फरपुर आरडीएस कॉलेज के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है।
-
कुढ़नी उपचुनाव अपडेट: पहला राउंडबीजेपी पहला राउंड- 4195 वोट…. जेडीयू- पहला राउंड- 2194 वोट…. बीजेपी के केदार गुप्ता 2001 वोट से आगे। मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज में काउंटिंग चल रही है। काउंटिंग सेंटर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 19 टेबल बनाए गए हैं। 23 राउंड तक गिनती होगी।
-
कुढ़नी का किंग कौन ?मतगणना शुरू है। सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। आठ बजे से ही मतों की गिनती होनी थी। हर टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों लगाए गए हैं। इसके अलावा रिजर्व मतगणना कर्मियों को भी रखा गया है।
-
कुढ़नी : पहले राउंड में बीजेपी आगेकुढ़नी उपचुनाव के पहले राउंड की गिनती में बीजेपी आगे है। बीजेपी के केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा पर बढ़त हासिल की है। हालांकि ये अभी पहला राउंड है। मुजफ्फरपुर के RDS कॉलेज में काउंटिंग चल रही है। 19 टेबल बनाए गए हैं। 23 राउंड तक गिनती होगी।
-
कुढ़नी काउंटिंग : 19 टेबल पर 23 राउंड गिनतीमुजफ्फरपुर : कुढ़नी उपचुनाव नतीजे आज आ जाएंगे। RDS कॉलेज में काउंटिंग शुरू हो चुकी है। 19 टेबल बनाए गए हैं। 23 राउंड तक गिनती होगी। 17 राउंड के बाद जीत-हार का अंतर स्पष्ट हो जाएगा। कुढ़नी उपचुनाव को लेकर पांच दिसंबर को वोटिंग हुई थी। जिसका नतीजा आज आने वाला है।
-
हर चुनाव में बदल जाता है कुढ़नी का समीकरणकुढ़नी उपचुनाव में भले ही जेडीयू और बीजेपी में कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया जा रहा है, मगर पिछले दो चुनावों को देखते हुए 2022 के उपचुनाव में वीआईपी के उम्मीदवार पर सबकी नजर रहेगी। इतिहास गवाह है कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा सीट पर हर चुनाव में अलग-अलग समीकरण देखने को मिलता है।
-
2020 में RJD के अनिल सहनी 712 वोटो से जीते थे2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मनोज कुशवाहा चुनाव में नहीं उतरे, जिसके बाद यहां से आरजेडी प्रत्याशी अनिल सहनी की जीत हुई। 2015 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले केदार गुप्ता को 2020 में अनिल सहनी मात्र 712 मतों से हरा पाए थे। इसकी मुख्य वजह तीसरे नंबर के उम्मीदवार रामबाबू सिंह को 10041 वोट मिलना माना जाता है। ऐसा अनुमान है कि अगर यही वोट केदार गुप्ता के पक्ष में जाते तो चुनाव रिजल्ट बदल भी सकते थे।