गुजरात और हिमाचल के साथ आज यानी गुरुवार को 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव 35 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की गिनती शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना रखी थी। लेकिन पांचवें राउंड में गेम चेंज हो गया। चार राउंड में आगे रहने के बाद पांचवें राउंड में बीजेपी 682 वोट से पिछड़ गई। यानी इस राउंड में जेडीयू 682 वोट से आगे निकल गई है। पांचवे राउंड पिछड़ने के बाद छठे राउंड में बीजेपी 2066 मतों से आगे ।
आपको बता दें, पहले राउंड में बीजेपी को 4194 वोट मिले जबकि जेडीयू को 2195 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, वीआईपी को 372 और एआईएमआईएम को 172 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे रही। बीजेपी के उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को दूसरे राउंड में 7936 वोट मिले हैं जबकि जेडीयू के मनोज कुशवाहा ने 6369 वोट प्राप्त किया है। वहीं, वीआईपी के नीलाभ कुमार ने 416 मत पाया है जबकि एआईएमआईएम को 321 वोट मिले हैं। इस राउंड में भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) करीब 1,567 वोट से आगे है। वहीं, तीसरे राउंड की बात करें तो बीजेपी को 11843, जेडीयू को 10628, वीआईपी को 578 जबकि AIMIM को 546 वोट मिले हैं। चौथे राउंड में केदार प्रसाद गुप्ता को 15493 मत जबकि मनोज कुशवाहा को 14552 वोट मिले हैं। छठे राउंड में केदार प्रसाद गुप्ता को 22587 जबकि मनोज कुशवाहा को 20521 मत प्राप्त हुआ है।
बीजेपी की तरफ से केदार प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि महागठबंधन से जेडीयू की सीट पर मनोज कुशवाहा उम्मीदवार हैं। केदार गुप्ता और मनोज कुशवाहा दोनों ही पूर्व मुखिया होने के साथ साथ विधायक रह चुके हैं। वीआईपी की बात करें तो भूमिहार कार्ड खेलते हुए पार्टी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है। जबकि AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी और जेडीयू के साथ बड़ा दाव खेलते हुए जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने जीत का दावा कर रही है।
वहीं, रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी पिछड़ गए हैं।
उपचुनाव काउंटिंग के अपडेट्स…
- मैनपुरी में डिंपल यादव ने 35,000 वोटों से बढ़त बना ली है। यहां BJP के रघुराज शाक्य से डिंपल का मुकाबला है।
- रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अब पिछड़ गए हैं। यहां उनका मुकाबला आजम के करीबी आसिम रजा से मुकाबला है।
- खतौली में रालोद प्रत्याशी मदन भैया आगे चल रहे हैं। विक्रम सैनी की पत्नी और BJP कैंडिडेट राजकुमारी सैनी फिर पिछड़ गई हैं।
- राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा 5 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
- कुढ़नी सीट में भाजपा के कैंडिडेट केदार गुप्ता आगे चल रहे हैं। उनकी कड़ी टक्कर जेडीयू के मनोज कुशवाहा से है।
- भानुप्रतापपुर सीट में अभी तक के रुझानों में कांग्रेस की सावित्री मंडावी 1907 वोटों से आगे चल रही हैं।
यूपी की 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट सबसे अहम सीटें हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें मुलायम की बहु डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य हैं। अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां सपा के आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना को पछाड़ दिया है।






