ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NDTV के मालिकों के लिए कर्ज बना जंजाल, प्रणय, राधिका रॉय ने दिया इस्तीफा

UB India News by UB India News
November 30, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, मीडिया
0
NDTV के मालिकों के लिए कर्ज बना जंजाल,  प्रणय, राधिका रॉय ने दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) के अधिग्रहण के लिए अडानी समूह के ओपन ऑफर के बीच NDTV  न्यूज चैनल के संस्थापक और मालिक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रमोटर कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआरएच) के बोर्ड के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया. प्रणय रॉय एनडीटीवी के अध्यक्ष हैं और राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं. इसके बाद एनडीटीवी को खरीदने की अडानी समूह की कोशिश सफल होती दिख रही है. उनके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा करीब-करीब दूर हो चुकी है. एनडीटीवी ने जानकारी दी है कि बोर्ड ने सुदीप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंथिल सिन्नैया चेंगलवारायण को निदेशक मंडल में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने की मंजूरी भी दे दी है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक 23 अगस्त को गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी समूह ने टेलीविजन चैनल NDTV लिमिटेड में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया था. उसके बाद अडानी समूह ने कंपनी में और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश शुरू की. जिससे कि वह टेलीविजन चैनल NDTV के मैनेजमेंट पर पूरी तरह से अधिकार कर सके. इसके लिए अडानी समूह ने सेबी के नियमों के हिसाब से एक खुली पेशकश शुरू की है. 22 नवंबर को अडानी ग्रुप ने अपना ओपन ऑफर लॉन्च किया, जो 5 दिसंबर, 2022 तक खुला रहेगा. NDTV पर अडानी समूह के अधिकार को रोकने के लिए प्रणव रॉय एक काउंटर ऑफर शुरू कर सकते थे. लेकिन इसके लिए बहुत ही बड़ी रकम की जरूरत होती. जिसका बंदोबस्त करना शायद प्रणव रॉय के लिए कठिन काम होता.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

NDTV के मालिकों के लिए कर्ज बना जंजाल
एडीटीवी के मालिक प्रणव राय के लिए करीब 14 साल पहले लिया गया कर्ज गले की फांस बन गया. इस कर्ज से कंपनी कभी छुटकारा नहीं पा सकी. 2009 और 2010 में वीसीपीएल ने प्रणव रॉय के स्वामित्व वाली आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड को 403.85 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था. इस कर्ज के बदले आरआरपीआर ने वीसीपीएल को वारंट जारी किया. जिसने वीसीपीएल को कर्ज को आरआरपीआर में 99.9 प्रतिशत हिस्सेदारी में बदल देने का अधिकार दिया. अडानी समूह उस समय इस पूरे मामले में कहीं भी नहीं था. आरआरपीआर को कर्ज देने के लिए वीसीपीएल ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स से पैसा जुटाया था.

अडानी समूह की हुई अचानक एंट्री से बिगड़ी बात 
23 अगस्त को अडानी समूह की सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने वीसीपीएल को 113.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया. तब तक एनडीटीवी ने वीसीपीएल का कर्ज नहीं चुकाया था. एनडीटीवी लिमिटेड ने तब स्टॉक एक्सचेंजों से कहा था कि एनडीटीवी या इसके संस्थापक-प्रमोटरों के साथ किसी भी चर्चा के बिना सीपीएल नोटिस दिया गया था. एनडीटीवी में रॉय परिवार की 32.36% हिस्सेदारी है. प्रणय रॉय की हिस्सेदारी 15.94% है, जबकि राधिका रॉय की 16.32% हिस्सेदारी है. अगर अडानी अपने ओपन ऑफर से 26 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद लेता है, तो एनडीटीवी में उसकी कुल हिस्सेदारी 55.18 प्रतिशत हो जाएगी. जिससे वह एनडीटीवी के प्रबंधन पर कब्जा हासिल कर लेगा.

चैनल पर नियंत्रण के लिए अडानी समूह के पास हैं और भी कई रास्ते
अगर अडानी समूह ओपन ऑफर से  एनडीटीवी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने में विफल रहता है, तो उनके पास दूसरे संस्थागत निवेशकों से शेयर खरीदने का विकल्प भी है. अब प्रणय रॉय, राधिका रॉय और अडानी समूह के अलावा एनडीटीवी का सबसे बड़ा शेयरधारक मॉरीशस में पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) एलटीएस इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड है. जिसकी  एनडीटीवी में 9.75% हिस्सेदारी है. इसने यह हिस्सेदारी सितंबर 2016 को समाप्त तिमाही में खरीदी थी. NDTV में अगला बड़ा FPI शेयरधारक मॉरीशस स्थित विकास इंडिया EIF I फंड है, जिसकी NDTV में 4.42% हिस्सेदारी है, जिसे उसने सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में हासिल किया.  एनडीटीवी के दूसरे प्रमुख शेयरधारकों में GRD सिक्योरिटीज (2.82%), आदेश ब्रोकिंग हाउस (1.5%), ड्रोलिया एजेंसियां (1.48%) और कन्फर्म रियलबिल्ड (1.33%) शामिल हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
क्या मई 2023 से बदल जाएगी पूरे देश की राजनीति?

क्या मई 2023 से बदल जाएगी पूरे देश की राजनीति?

गैंगरेप केस में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस बानो

गैंगरेप केस में 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची बिलकिस बानो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend