ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Constitution Day: पूरी दुनिया की नजर भारत, हमसे बहुत उम्मीदें: PM मोदी

UB India News by UB India News
November 27, 2022
in कानून, केंद्रीय राजनीती, दिन विशेष
0
Constitution Day: पूरी दुनिया की नजर भारत, हमसे बहुत उम्मीदें: PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. ये कार्यक्रम संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहा है. भारत के संविधान को संविधान सभा ने आज ही के दिन 1949 में अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था. भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाता है. आज का दिन संविधान अपनाया गया था. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साल 2015 से संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम की शुरुआत 10 बजे से हुई, जिसमें पीएम मोदी ने कई सेवाओं की शुरुआत की.

पीएम मोदी ने किया महाभारत का जिक्र

RELATED POSTS

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है. भारत को लेकर दुनिया उम्मीद भरी नजरों से देख रही है. हमारी शक्ति देख कर दुनिया हैरान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन सबके पीछे, हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारा संविधान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की भावना का वर्णन किया. पीएम मोदी ने महाभारत का भी जिक्र किया. और श्लोक सुनाते हुए कहा कि ‘नागरिकों को सुखी रखना, सच्चाई के साथ खड़े होना और सरल व्यवहार.. यही राज्य का व्यवहार होना चाहिए.’ आधुनिक संदर्भ में भारत के संविधान ने देश की सभी सांस्कृतिक भावनाओं को समाहित किया. मुझे खुशी है कि देश मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में संविधान की भावना को लगातार मजबूत कर रहा है.

हमारे संविधान की स्पिरिट यूथ सेंट्रिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है, एक ऐसा देश जिसके बारे में आशंका जताई जाती थी कि वे (भारत) अपनी आज़ादी बरकरार नहीं रख पाएगा. आज वही देश पूरी सामर्थ्य से अपनी सभी विविधताओं पर गर्व करते हुए यह देश आगे बढ़ रहा है. हमारे संविधान निर्माताओं ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो ओपेन व फ्यूचरिस्टिक है और अपने आधुनिक विजन के लिए जाना जाता है. इसलिए स्वाभाविक तौर पर हमारे संविधान की स्पिरिट यूथ सेंट्रिक है. पीएम मोदी ने कहा कि 1949 में यह आज का ही दिन था जब स्वतंत्र भारत ने अपने लिए एक नई भविष्य की नीव डाली थी, इस बार का संविधान दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत ने अपने आज़ादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं.

मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी कहा कि आज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का दिन भी है, 14 वर्ष पहले जब भारत अपना संविधान दिवस मना रहा था तब उसी दिन मानवता के दुश्मनों ने सबसे बड़ा हमला किया, मुंबई आतंकी हमले में जिनकी मृत्यु हुई मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

कई नई पहल की शुरुआत

संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-कोर्ट परियोजना (E-Court Project) के तहत कई नई पहल का शुभारंभ किया. ये परियोजना अदालतों की आईसीटी सक्षमता के माध्यम से वादियों, वकीलों और न्यायपालिका को सेवाएं प्रदान करने का एक प्रयास है. प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए जाने वाली पहल में वर्चुअल जस्टिस क्लॉक, जस्टआईएस मोबाइल ऐप 2.0, डिजिटल कोर्ट और एस3डब्ल्यूएएएस वेबसाइट्स शामिल हैं.

बता दें कि वर्चुअल जस्टिस क्लॉक न्यायालय स्तर पर न्याय वितरण प्रणाली के महत्वपूर्ण आंकड़ों को प्रदर्शित करने की एक पहल है, जिसमें दिन/सप्ताह/महीने के आधार पर न्यायालय स्तर पर दायर मामलों, निपटाए गए मामलों और लंबित मामलों का विवरण दिया गया है. यह न्यायालय द्वारा निपटाये गये मुकदमों की स्थिति को जनता के साथ साझा कर न्यायालयों के कामकाज को जवाबदेह और पारदर्शी बनाने का एक प्रयास है. आम लोग जिला न्यायालय की वेबसाइट पर किसी भी न्यायालय प्रतिष्ठान की वर्चुअल जस्टिस क्लॉक का उपयोग कर सकते हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
देश नहीं भूलेगा कायराना हमला :जयशंकर

देश नहीं भूलेगा कायराना हमला :जयशंकर

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने , जेल सुप्रिटेंडेंट के साथ सेल में मीटिंग करते दिखे

सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने , जेल सुप्रिटेंडेंट के साथ सेल में मीटिंग करते दिखे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend