ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गुजरात चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी:5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा

UB India News by UB India News
November 27, 2022
in खास खबर, गुजरात
0
गुजरात चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी:5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ने गांधीनगर में गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने की बात कही गई। इसके अलावा, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया गया है।

भाजपा के वादे
1. गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार देंगे
2. दो सी फूड पार्क स्थापित करेंगे।
3. सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़
4. महिलाओं को 5 सालों में एक लाख रोजगार देंगे
5. ucc कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

पाटिल ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गुजरात के एक करोड़ से ज्यादा लोगों से राय ली गई, इसके लिए एक वॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया था। युवाओं से भी संपर्क किया गया। इससे पहले कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है।

10 लाख नौकरियां, कर्ज माफी और फ्री बिजली
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में भारी-भरकम दावे किए, लेकिन इसमें वादों से ज्यादा विवादों की छाया नजर आ रही है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करेंगे
पार्टी ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करने का वादा किया है। वहीं, बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई रद्द कर उन्हें फिर जेल भेजने की बात भी कही। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पार्टी नेता मधुसूदन मिस्त्री ने तो यह तक कह दिया कि मोदी कभी पटेल नहीं बन सकते। उन्होंने कहा- इस चुनाव में उन्हें औकात दिख जाएगी।

1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान
राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। वहीं, दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए गजट नोटिफिकेशन 5 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर को जारी हुआ था।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान शुक्रवार को 2002 का साल याद दिलाया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, शाह ने खेड़ा की एक रैली में कहा- 1995 से पहले जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, तब असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद थे। 2002 में हमने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि वे हिंसा करना भूल गए। इसके बाद भाजपा ने पूरे गुजरात में स्थायी शांति ला दी।

कांग्रेस ने सूरत शहर और ग्रामीण की सात सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। गुरुवार को भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस भी जल्द ही बाकी की सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इस बार कांग्रेस का फोकस उन सीटों पर ज्यादा है, जहां 2017 के विधानसभा चुनाव में उसके उम्मीदवार कम अंतर से हारे थे। इन सीटों पर उसे जीत की आस है। इसमें दो सीटें सूरत शहर और दो ग्रामीण की हैं।

सूरत में एक कार से 75 लाख रुपए नकदी जब्त करने के मामले में रोजाना कोई न कोई खुलासे हो रहे हैं। इसी मामले में अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक शख्स पीछे देखकर भागते हुए नजर आ रहा है। बीजेपी का दावा है कि ये गुजरात कांग्रेस के सेक्रेटरी संदीप नाहर हैं।

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 46 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में 3 महिला और 4 मुस्लिम नाम भी हैं। लिस्ट जगह बनाने वाली लिस्ट में लिंबडी से कल्पना करमसिभाई मकवाना, डेडियापाड़ा-एसटी से जर्माबेन सुखलाल वसावा और करंज से भारती प्रकाश पटेल शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : बीजेपी, कांग्रेस का इन 27 सीटों पर ही क्यों है अधिक फोकस

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : बीजेपी, कांग्रेस का इन 27 सीटों पर ही क्यों है अधिक फोकस

26/11 Mumbai Attacks: वो 10 आतंकी और मुंबई शहर… खून से सन गई थी मायानगरी

26/11 Mumbai Attacks: वो 10 आतंकी और मुंबई शहर... खून से सन गई थी मायानगरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend