ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से फीफा विश्व कप की आधिकारिक शुरुआत,दुनिया बनेगी कतर के ताकत की गवाह

UB India News by UB India News
November 21, 2022
in फूटबाल
0
आज से फीफा विश्व कप की आधिकारिक शुरुआत,दुनिया बनेगी कतर के ताकत की गवाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ओलंपिक्स के बाद दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की शुरुआत आज से हो रही है. ये सबसे बड़ा मौका है फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का, जो आज से कतर (Qatar) में शुरू हो रहा है. इसका पहला मैच अल बायत स्टेडियम में खेला जाएगा, जो कतर की राजधानी दोहा से 35 किमी दूर अल खोर (Al Khor) शहर के बाहरी हिस्से में है. ये स्टेडियम कतर की ताकत का प्रतीक है. कतर की दौलत की नुमाइश है. और दृढ़ इच्छाशक्ति का ऐसा नमूना, जिसके सामने दुनिया नतमस्तक है. कतरी वैभव का प्रतीक ये विश्वकप पूरी दुनिया को उस ताकत का अहसास करा रही है, जिसके दम पर दुश्मन देशों से घिरे होने के बावजूद कतर लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.

कतर की समृद्धि की गाथा

RELATED POSTS

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

कतर आज दुनिया का तीसरा सबसे समृद्ध देश है. प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में कतर तीसरे नंबर पर है. आबादी अपने देश की बहुत कदम है, उससे 10 गुना प्रवासियों की आबादी इस देश में है, लेकिन नियम-कायदे-कानून के मामले में बहुत सख्त है. दौलत इतनी, कि कई कई स्टेडियम सिर्फ इस विश्वकप के लिए बनवा दिये गए. जिसमें से 2 स्टेडियम ऐसे हैं, जिनकी देश को जरूरत ही नहीं. इसलिए वो पोर्टेबल तरीके से बनाए गए हैं. यानी फीफा विश्व कप खत्म और स्टेडियम को बटोर लिया जाएगा. कतर पर सभी पड़ोसी देशों ने बैन लगा दिया था. मानवाधिकार के मामले में ट्रैक रिकॉर्ड बेहतर नहीं है. एयर जोन सब बॉक्ड थे. और अब भी वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है, तो कतर ने तमाम ड्रेस कोड, शराब जैसी पाबंदियां थोप दी हैं. मानवाधिकार संगठन चिल्ला रहे हैं, लेकिन खुद फीफा अध्यक्ष आकर कतर का बचाव कर रहे हैं. इसे किसी देश की ताकत और समृद्धि नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे?

अब 60 हजार की दर्शक क्षमता वाले अल बायत स्टेडियम की बात

अल बायत स्टेडियम को बनाने की शुरुआत ही फीफा वर्ल्ड कप की दावेदारी हासिल करने के बाद की गई. कतर एशिया का दूसरा देश है, जो फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन कर रहा है. साल 2002 में दक्षिण कोरिया और जापान मिलकर ये करिश्मा कर चुके हैं. दोनों ही समृद्ध देश हैं, लेकिन ऐसा अकेले नहीं कर पाए. सुरक्षा के लिए वो तीसरे देश पर भी निर्भर रहे. लेकिन कतर सबकुछ अपने दम पर कर रहा है. अल बायत स्टेडियम 2014 में बनना शुरू हुआ. 2020 में बन कर तैयार हो गया. 2021 में उसकी आधिकारिक लॉन्चिंग हुई और अब सारी दुनिया की नजर अल बायत स्टेडियम पर है. जहां कतर और इक्वॉडोर के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. पहले मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम होंगे और दुनिया देखेगी उस कतर का वैभव, जो पिछले कई सालों से अहम भूमिका में है. बात चाहे युद्ध की हो, खेल की हो, निवेश की हो. किसी दबाव में न झुकने की हो। बेशुमार दौलत की नुमाइश हो या सारी दुनिया को अपनी शर्तों पर झुका लेने की जिद.

आइए जानते हैं FIFA World Cup 2022 की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े अपडेट्स:-

कब और कहां होगा ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन?

फुटबॉल वर्ल्ड की ओपनिंग सेरेमनी कतर के अल बायत स्टेडियम में होगी। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होनी है।

कहां और कैसे देख पाएंगे ओपनिंग सेरेमनी का प्रसारण?
ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 एचडी पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो टीवी पर भी आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

कहां और कब होगा पहला मैच?
वर्ल्ड कप का पहला यानी उद्घाटन मैच कतर और इक्वाडोर के बीच अल बायत स्टेडियम में ही होगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से होगी।

कहां देख पाएंगे फीफा वर्ल्ड कप के लाइव मैच?
फीफा वर्ल्ड कप के राइट्स स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास हैं। आप इस नेटवर्क के दो चैनल्स स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) पर पूरे वर्ल्ड कप के दौरान मैचों का लुत्फ ले सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें वर्ल्ड कप के मैचों की Live Streaming?
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में फुटबॉल वर्ल्ड कप के मैच देख सकते हैं। जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) के ग्राहक भी इसके जरिए फुटबॉल वर्ल्ड कप का मजा ले सकते हैं। जियो सिनेमा सभी मैचों को लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। हिंदी और अंग्रेजी समेत कुल पांच भाषाओं में यहां मैच का मजा मिलेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

by UB India News
July 20, 2026
0

39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

Next Post
सोमनाथ मंदिर में पूजा, सरदार पटेल को नमन,वेरावल में बोले प्रधानमंत्री मोदी- भूपेंद्र तोड़ें नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड

सोमनाथ मंदिर में पूजा, सरदार पटेल को नमन,वेरावल में बोले प्रधानमंत्री मोदी- भूपेंद्र तोड़ें नरेंद्र के सारे रिकॉर्ड

वैशाली में ट्रक ने 20 को रौंदा‚ 8 की मौत

वैशाली में ट्रक ने 20 को रौंदा‚ 8 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend