ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अटकाना, लटकाना और भटकाना… वाला समय चला गया…….

UB India News by UB India News
November 20, 2022
in केंद्रीय राजनीती, परिवहन
0
अटकाना, लटकाना और भटकाना… वाला समय चला गया…….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यानी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के पहले ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे ‘डोनी पोलो’ का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने 600 मेगावाट क्षमता वाले कामेंग जल विद्युत स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी अरुणाचल आता हूं, एक नई उमंग, ऊर्जा और नया उत्साह लेकर जाता हूं. अरुणाचल के लोगों के चेहरे पर कभी भी उदासीनता और निराशा नहीं झलकती है, अनुशासन क्या होता है? ये यहां हर व्यक्ति और घर में नजर आता है. तो चलिए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें.

PM Modi Speech HighLights:

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

–हमारा प्रयास है कि सीमा से सटे गांवों को वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज का दर्जा देकर उन्हें सशक्त बनाया जाए. अब सीमा से सटे हर गांव से संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे, वहीं से समृद्धि की शुरुआत होगी.

-देश ने 2014 के बाद हर गांव तक बिजली पहुंचाने का अभियान शुरू किया था. इस अभियान का बहुत बड़ा लाभ अरुणाचल प्रदेश के गावों को भी हुआ. यहां ऐसे अनेकों गांव थे, जहां आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंची.

-अब कल्चर हो या एग्रीकल्चर, कॉमर्स हो या कनेक्टिविटी, पूर्वोत्तर को आखिरी नहीं, बल्कि सर्वोच्च प्राथमिकता मिलती है.

-दूर-सुदूर सीमा पर बसे गावों को पहले आखिरी गांव माना जाता था, लेकिन हमारी सरकार ने इन्हें आखिरी गांव, आखिरी छोर नहीं, बल्कि देश का प्रथम गांव मानकर काम किया.

–फरवरी 2019 में इस एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था और ये सौभाग्य मुझे मिला था. हम ऐसा वर्क कल्चर लाए हैं, जिसका शिलान्यास हम करते हैं, उसका उद्घाटन भी हम करते हैं. अटकाना, लटकाना और भटकाना वह समय चला गया.

-आज देश में जो सरकार है, उसकी प्राथमिकता देश का विकास है. देश के लोंगों का विकास है. साल में 365 दिन, 24 घंटे हम देख के विकास के लिए काम करते हैं.

कितने रुपए हुए खर्च
बताया जा रहा है कि ‘डोनी पोलो’ हवाई अड्डे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा 645 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया गया है. इसमें आठ ‘चेक-इन काउंटर’ होंगे और व्यस्त समय के दौरान 200 यात्रियों को जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती है. इस एयरपोर्ट से अन्य राज्यों में पढ़ने वाले छात्रों और यात्रियों को काफी फायदा होगा.

अरुणाचल को मिला पहला एयरपोर्ट
देश के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में कोई हवाई अड्डा नहीं है. निकटतम सुविधा असम के उत्तरी लखीमपुर जिले में 80 किलोमीटर दूर लीलाबाड़ी हवाई अड्डे पर है. अधिकारियों ने बताया कि 4,100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले डोनी पोलो हवाई अड्डा यात्रियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. उन्होंने बताया कि इसमें 2,300 मीटर लंबा रनवे होगा जो बोइंग 747 की ‘लैंडिंग’ और ‘टेक-ऑफ’ के लिए उपयुक्त होगा.

इंडिगो एयरलाइंस 28 नवंबर से हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की शुरुआत करेगी. इस हवाई अड्डे का नाम राज्य की परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक सूर्य (डोनी) और चंद्रमा (पोलो) के प्रति लोगों की श्रद्धा को दर्शाता है. हवाईअड्डा निवेशकों और चिकित्सा आपात स्थितियों में सुलभ यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 24, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

Next Post
जेल में सत्येंद्र जैन का हेड, बॉडी मसाज:BJP ने जारी किए VIDEO

जेल में सत्येंद्र जैन का हेड, बॉडी मसाज:BJP ने जारी किए VIDEO

दादी सही थी या फिर पोता सही है …………

दादी सही थी या फिर पोता सही है ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend