ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे में 44 हजार पुलिसकर्मियों की शीघ्र होगी बहाली :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
November 17, 2022
in कैरियर, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
सूबे में 44 हजार पुलिसकर्मियों की शीघ्र होगी बहाली :मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को 44 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली शीघ्र कराने का निर्देश देते हुए बुधवार को कहा कि प्रदेश में स्थापित कानून के राज को बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नीतीश ने यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में गृह विभाग द्वारा नवनियुक्त २१५ सार्जेंट‚ १९९८ सब इंस्पेक्टर एवं ८२४६ सिपाही कुल १०४५९ पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोजित समारोह में सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। कुल नवनियुक्त पुलिसकर्मियों में ३६.८ प्रतिशत यानी ३८५२ महिलाकर्मी शामिल हैं।

उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। इसे बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून का राज कायम रखना सरकार का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य में केवल ४२४८१ पुलिसकर्मी थे। जबसे उन्हें काम करने का मौका मिला है‚ अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शुरू से ही पुलिस की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। विधि–व्यवस्था को कायम रखने के लिए पहले उन्होंने सेना से सेवानिवृत्त जवानों को ‘सैप’ (स्पेशल ऑग्जिलियरी पुलिस) में बहाल कराया। उन्होंने देखा कि वर्ष २०१० में देश में एक लाख की आबादी पर ११५ पुलिसकर्मी थे‚ बिहार में यह संख्या कम थी। उसके अनुसार एक लाख ५२ हजार २३२ और पुलिसकर्मियों की आवश्यकता थी। नीतीश ने कहा कि उन्होंने गृह विभाग की हर बैठक में कहा कि बहाली के काम में तेजी लाकर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करें। इसके बाद बिहार में अब तक एक लाख आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की बहाली हो चुकी है। एक लाख ५२ हजार २३२ पदों में से अभी भी ४४ हजार पुलिसकर्मियों की बहाली होनी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसमें देर न करें‚ यथाशीघ्र बहाली कराएं। यह काम पूरा हो जाएगा तो उन्हें बेहद खुशी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २०१३ में उन्होंने पुलिस सेवा में महिलाओं को ३५ प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया‚ जिसका परिणाम है कि आज बिहार पुलिस में २५ प्रतिशत महिलायें सेवारत हैं। आज नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बिहार के पुलिस बल में २७ से २८ प्रतिशत महिलायें शामिल हो जायेंगी। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील करते हुए कहा कि मां ही हमें जन्म देती है इसलिए समाज में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। पहले महिलाएं घरों में बंद रहती थीं‚ अब हर काम में लगी रहती हैं। वह चाहते है कि समाज में महिलाओं की समान भागीदारी हो। नीतीश ने कहा कि अभी देश के अलग–अलग राज्यों में एक लाख की आबादी पर ११५ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की संख्या है‚ जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार में भी इसे बढ़ाकर १६० से १७० करने का निर्णय लिया गया है। उसी के अनुरूप हमें तेजी से नियुक्ति करनी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम इसलिए रखा गया है कि सामने बापू की प्रतिमा है और ठीक इसके बगल में बापू सभागार भी है इसलिए अपने राष्ट्रपिता को आप कभी भूलियेगा मत।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २००७ में उन्होंने पुलिस के दायित्व को दो हिस्से में बांट दिया था। एक हिस्से को विधि–व्यवस्था का काम जबकि दूसरे हिस्से को अनुसंधान का काम सौंपा गया था ताकि अपराध पर नियंाण के साथ–साथ अनुसंधान के काम में भी तेजी आये। अब अनुसंधान का काम भी ठीक ढंग से आगे बढ़ रहा है। पहले काम दो हिस्सों में नही होने से अनुसंधान का काम कम होता था। आवश्यकता के मुताबिक निरंतर पुलिस की क्षमता बढाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति–जनजाति सतर्कता अनुश्रवण समिति की बैठक में उन्होंने तय कर दिया है कि मामले की जांच ९० दिनों की बजाय अब ६० दिनों के अंदर ही की जाय ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके। नीतीश ने कहा कि अपराध को नियंत्रित करने के लिये दोषियों पर त्वरित कार्रवाई जरूरी है। इसके अलावा पुलिस की गश्ती काफी जरूरी है। रात्रि में और अहले सुबह निरंतर गश्ती होने से अपराध पर नियंत्रण रहेगा। गृह विभाग की बैठक में भी गश्ती के विषय में वह विस्तृत जानकारी लेते रहते हैं। हर थाने को दो वाहन दिये गये हैं और तीसरा वाहन भी जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव लाइये। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा नियमित गश्ती एवं पुलिस बल की संख्या बढ़ने से विधि–व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। गड़बड़ी करनेवाले‚ डरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने आपातकालीन सेवा के लिए डायल ११२ शुरू कराया है। इस कॉल सेंटर पर अपराध‚ आगजनी‚ वाहन दुर्घटना एवं बीमार व्यक्ति से संबंधित सूचनाएं तत्काल दर्ज कराई जा सकती हैं। उस पर तेजी से एक्शन लिया जाता है। कॉल सेंटर बहुत ही अच्छे ढंग से काम कर रहा है। कॉल सेंटर में पुरुषों एव महिलाओं की बराबर संख्या में प्रतिनियुक्ति की गयी है। वह समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलते हैं‚ उनके उत्थान के लिए काम करते हैं। किसी की उपेक्षा नही करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की बहाली के साथ ही प्रशिक्षण का काम भी समय सीमा के अन्दर पूरा हो। हर थाने में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी पदस्थापित रखें। आपसी झगड़ों को खत्म कर समाज में सछ्वाव कायम रखने के लिए हर प्रकार से काम किया जा रहा है। नीतीश ने कहा कि पहले जब बिहार झारखंड एक था तो प्रशिक्षण की व्यवस्था झारखंड में थी। अब राजगीर पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण देने का काम किया जा रहा है जिसका विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि कभी–कभी आधी ट्रेनिंग लेने वाले पुलिसकर्मियों को भी काम में लगा दिया जाता है। ऐसा करने से बचें‚ पूरा प्रशिक्षण लेने के बाद ही कर्मियों को काम पर लगायें। इसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। बहाली और प्रशिक्षण का काम ठीक ढंग से ससमय कराएं ताकि बिहार में कानून का राज कायम रहे‚ यही उनकी इच्छा है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों से आवान करते हुए कहा कि आपलोग अपना काम ठीक ढंग से कीजियेगा‚ उन्हें खुशी होगी। आज आपने जो शपथ ली है उसे भूलियेगा मत। शराब का सेवन खुद कभी नहीं करियेगा और न ही दूसरों को करने दीजियेगा। इससे समाज में काफी बेहतरी आएगी। समाज में कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते हैं। ९० प्रतिशत लोग ठीक हैं‚ शेष १० प्रतिशत लोगों को भी ठीक करने का प्रयास करते रहना है। आपलोगों से अनुरोध है कि आज लिये गये शपथ के अनुसार काम कीजियेगा। अपराध नियंत्रण में पूरा सहयोग दीजियेगा। नियुक्ति पा वितरण समारोह में नवनियुक्त पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष दोनों हाथ उठाकर शराब का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी शराब का सेवन नहीं करने देने का संकल्प लिया।
समारोह को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ ऊर्जा‚ योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव‚ वित्त‚ वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ अपर मुख्य सचिव गृह चैतन्य प्रसाद एवं पुलिस महानिदेशक संजीव कुमार सिंघल ने भी संबोधित किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
छात्र संघ चुनाव में RJD-JDU आमने-सामने, RJD पर JDU प्रत्याशी पर हमले का आरोप

छात्र संघ चुनाव में RJD-JDU आमने-सामने, RJD पर JDU प्रत्याशी पर हमले का आरोप

सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश की अवमानना……….

सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश की अवमानना..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend