ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक ही बहाली में दो-दो बार नियुक्ति पत्र …………

UB India News by UB India News
November 17, 2022
in Lokshbha2024, कैरियर, पटना, बिहार
0
एक ही बहाली में दो-दो बार नियुक्ति पत्र …………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में आजकल नियुक्ति पत्र देने के नाम पर सरकारी पैसे को पानी की तरह बहाकर चेहरा चमकाने का खेल चल रहा है. इसी कड़ी में 16 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 हजार 449 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपने जा रहे हैं. इनमें 8346 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक का शामिल है. नौकरी मिलना प्रशंसनीय बात है, लेकिन इसके नाम पर छलावा कहां तक जायज है? दरअसल, जिन पुलिसकर्मियों को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव 16 नवंबर को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले हैं उन सभी को पहले ही नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं. खास बात यह भी है कि ये सभी पुलिसकर्मी अभी ट्रेनिंग भी ले रहे हैं.

बता दें कि सभी दारोगा को रीजनल डीआईजी और आईजी ने नियुक्ति पत्र सौंप दिया है. किसी को जनवरी में तो किसी को एक महीना पहले ही नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं. वहीं, सिपाही को जिले के एसपी ने अपनी तरफ से नियुक्ति पत्र सौंप दिया है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फिर से नियुक्ति पत्र देने का क्या मतलब है?

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

वहीं, दूसरी ओर वर्तमान सरकार के नुमाइंदों का चेहरा चमके इसे लेकर पुलिस महाकमा पूरी तरीके से जुड़ा हुआ है. बिहार पुलिस मुख्यालय के सारे अधिकारी इन दिनों गांधी मैदान में सारा दम लगा रहे हैं. मिडिया द्वारा जब बिहार पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और एडीजी मुख्यालय जे एस गंगवार से फिर से नियुक्ति पत्र दिए पर जब सवाल किया तो उन्होंने गोल मटोल जवाब दिया. अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि ये पहली नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं.

बहराहल, पुलिस विभाग के गोलमोल जवाब के बावजूद हकीकत यही है कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने पिछले जनवरी महीने में ही सार्जेंट को नियुक्ति पत्र सौंपने का निर्देश जोनल डीआईजी और आईजी को दिया था. सवाल यह है कि एडीजी मुख्यालय को पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश की जानकारी क्यों नहीं होती है?

जे एस गंगवार ने कहा कि यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम है और समेकित रूप से दिया जा रहा है. जहां तक नियुक्ति पदाधिकारी का सवाल है निश्चित ही करते हैं और सब इंस्पेक्टर डीआईजी की नियुक्ति करते हैं. प्राधिकार होना अलग बात है और नियुक्ति पत्र का वितरण करना अलग बात. लेकिन, पुलिस मुख्यालय के पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि नियुक्ति पत्र डीआईजी द्वारा सभी दारोगा को सौंपे जाएंगे.

उधर इस मामले को लेकर बिहार की सियासत में पूरी तरह गरमा गई है. भाजपा समेत दूसरे दलों ने पूरे मामले में नीतीश सरकार को घेरने की कवायद शुरू कर दी है. भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि नीतीश सरकार जनता के पैसे खर्च कर केवल चेहरा चमकाने में लगी है और वह भी खेल के माध्यम से. जाहिर है कि इस पूरे मामले में बिहार पुलिस मुख्यालय जानबूझकर खुद को अनजान बता रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
पोलैंड पर हमले से ही शुरू हुआ था सेकेंड वर्ल्ड वॉर! अब रूसी मिसाइल हमला करेगा आग में घी का काम ,नाटो और G7 की बैठक

पोलैंड पर हमले से ही शुरू हुआ था सेकेंड वर्ल्ड वॉर! अब रूसी मिसाइल हमला करेगा आग में घी का काम ,नाटो और G7 की बैठक

1 दिसंबर को G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा भारत

1 दिसंबर को G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend