ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सानिया मिर्जा ले रहीं शोएब से तलाक! क्यों चर्चा में है पाक एक्ट्रेस आयशा उमर

UB India News by UB India News
November 13, 2022
in Lokshbha2024, खेल, महिला युग
0
सानिया मिर्जा ले रहीं शोएब से तलाक! क्यों चर्चा में है पाक एक्ट्रेस आयशा उमर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. तलाक की अटकलों के बीच शोएब मलिक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर का अंतरग फोटो शूट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि सानिया-शोएब ने अभी तक अपने तलाक की अटकलों का न तो खंडन किया है और ना ही पुष्टि. इसी के साथ अभी तक यह भी पूरी तरह सामने नहीं आ सका है कि शोएब और आयशा के बीच कोई अफेयर चल रहा है. हां, सानिया मिर्जा के कुछ सोशल मीडिया अपडेट तलाक की अटकलों को जरूर तेज कर रहे हैं.

कौन हैं आयशा उमर
आयशा उमर पाकिस्तान की एक लोकप्रिय यू-ट्यूबर और अभिनेत्री हैं. यही नहीं, आयशा को पाकिस्तान में फैशन आइकन भी माना जाता है. जानकारी के मुताबिक आयशा पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय और महंगी अभिनेत्री हैं. आयशा ने ‘कराची से लाहौर’, ‘यलगार’, ‘काफ कंगना’ और कई अन्य फिल्मों से अपनी मजबूत जगह बनाई है.

RELATED POSTS

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

आयशा का अभिनय सफर
आयशा ने अपने अभिनय सफर का आगाज 2015 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘कराची से लाहौर’ के जरिये किया था. इसके बाद वह 2017 में ‘यलगार’ और 2019 में ‘काफ कंगना’ में सहायक भूमिका में नजर आईं. अभिनेत्री के अलावा आयशा गायिका भी हैं और 2012 में उनके दो एल्बम ‘चलते-चलते’ और ‘खामोशी’ आ चुके हैं. इसके लिए उन्हें लक्स स्टाइल अवार्ड पुरस्कार से भी नवाजा गया. आयशा का 2013 में तीसरा एल्बम ‘जिमी-जिमी’ आया था. आयशा उमर को एक बेहतरीन होस्ट भी माना जाता है. उन्होंने पाकिस्तान सीएनबीसी के लिए ‘यह वक्त है हमारा’ शो होस्ट किया है. आयशा का अपना यू-ट्यूब चैनल भी है. आयशा एक मॉडल भी हैं और उन्होंने कुरकुरे, पैंटीन आदि के लिए विज्ञापन किए हैं.

सानिया-शोएब के दरकती शादी के पीछे आयशा?
सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की अटकलें लगातार तैर रही हैं. इस बीच शोएब और आयशा के फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं. दोनों के यह फोटो 2021 में हुए एक फोटो शूट के हैं. इस फोटो शूट के बाद शोएब मलिक ने एक इंटरव्यू में आयशा की तारीफ करते हुए कहा था कि शूटिंग के दौरान आयशा ने उनकी काफी मदद की.

सानिया-शोएब के तलाक की अटकलें
तलाक की अटकलों के बीच सानिया मिर्जा या शोएब मलिका ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि दोनों अभी भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं. यह अलग बात है कि सानिया की गूढ़ पोस्ट, कैप्शन और अपडेट संकत दे रहे हैं कि उनके जीवन में कुछ तो उथल-पुथल जरूर चल रही है. सानिया ने हाल ही में अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की. इसका कैप्शन उन्होंने लिखा, ‘इजहान मिर्जा मलिक के साथ के पल कठिन दिनों में बेहद काम आ रहे हैं’. कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ‘टूट दिल कहां जाएं’ स्टोरी भी साझा की थी. एएनआई की एक खबर में कहा गया है कि सानिया ने दुबई में एक नया घर खरीदा है. इसके पहले वह शोएब मलिक के साथ दुबई के पाम जुमेराह के विला में रह रही थीं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

by UB India News
August 3, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स...

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं से महिला सशक्तीकरण का लक्ष्य हासिल करना एक शुरुआत भर है ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

भारत की 117 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं का नाम वर्ष 2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमेन लीडर्स लिस्ट में आना उस...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
यूपी में जदयू नीतीश मॉडल के नाम पर जनता से मांगेंगे वोट

आखिर उपेंद्र कुशवाहा के मन में क्या है?

बिहार में 28 दिसंबर से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend