ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोहली-हार्दिक की शानदार पारी बेकार, भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार

UB India News by UB India News
November 11, 2022
in क्रिकेट
0
कोहली-हार्दिक की शानदार पारी बेकार, भारत की 10 विकेट से शर्मनाक हार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराकर एक बार फिर इंतजार को बढ़ा दिया है। एडिलेड में भारत की इस हार से ना ही सिर्फ वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा है बल्कि करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के दिल भी टूट गए हैं। इस मैच में पहले खेलते हुए भारत ने 168 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर्स ने ही मैच को भारत से दूर कर दिया और 170 रनों की नाबाद साझेदारी कर मैच को भारत से छीन लिया। इंग्लैंड ने महज 16 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बना ली है।

भारत का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में जैसा रहा था उस हिसाब से सेमीफाइनल में जो हार मिली है वो खासा शर्मनाक रही। भारतीय गेंदबाजी जिसने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था वो भी पूरी तरह यहां बेअसर नजर आई। 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल मुकाबले में अब पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से होगा। दोनों ही टीमें एक-एक बार विश्व कप जीत चुकी हैं। पाकिस्तान ने जहां 2009 में तो इंग्लैंड ने 2010 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि जो भी टीम इस बार जीतेगी दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम करेगी।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत की फ्लॉप बल्लेबाजी

मैच की बात करें तो रोहित के बल्ले से 28 बॉलों में 27 रन निकले. राहुल को सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने. यादव भी 14 रन बना सके. अगर विराट और हार्दिक के बल्ले से रन नहीं निकले होते तो भारत का स्कोर 150 पार भी नही जा पाता. उम्मीद कर रहे थे कि भारत बल्लेबाजी से निराश नहीं करेगा, लेकिन हुआ भी वही शुरूआत में विकेट तो गए साथ में रन भी तेज गति से नहीं आए.

गेंदबाज नहीं ले सके एक भी विकेट

भारत की गेंदबाजी की बात करें तो सभी गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए. इसी बात का डर शुरूआत से लग रहा था. वही डर इस मैच में सही साबित हुआ. साल 2007 में भारत पहली बार ये विश्व कप अपने नाम किया था. फाइनल की बात करें तो पाकिस्तान के साथ इंग्लैड का मुकाबला 13 तारीख को 1.30 बजे मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा.

नहीं मिला कोई विकेट

भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में बुरी तरह फ्लॉप नजर आए। इंग्लैंड के ओपनर्स ने अकेले ही मैच जीत लिया और एक भी विकेट नहीं गंवाया। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल सभी फ्लॉप रहे। कोई भी गेंदबाज इंग्लैंड का एक विकेट तक नहीं ले पाया। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। हार्दिक पंड्या ने 33 गेंदों पर 63 और विराट कोहली ने 40 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली थी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल फिर बड़े मैच में फेल हुए। सूर्यकुमार यादव भी सिर्फ 14 रन बना पाए। ऋषभ पंत सिर्फ 6 रन बनाकर रनआउट हो गए।

इससे पहले पिछले वर्ल्ड कप के पहले मैच में भी भारत को 10 विकेट से पाकिस्तान ने हराया था। इस हार ने पूरे देश के उस जख्म को एक बार फिर से ताजा कर दिया है। भारतीय टीम चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची थी और दूसरी बार उसे हार झेलनी पड़ी है। इसके अलावा 2007 में हम चैंपियन बने थे और 2014 में फाइनल में श्रीलंका ने टीम इंडिया को मात दी थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
पंजाब में हिंदू नेताओं के बीच डर का माहौल………..

पंजाब में हिंदू नेताओं के बीच डर का माहौल...........

क्रिकेट को जीने वाले देश को ये हार नहीं पच रही…………..

क्रिकेट को जीने वाले देश को ये हार नहीं पच रही..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend