ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्रिकेट को जीने वाले देश को ये हार नहीं पच रही…………..

UB India News by UB India News
November 11, 2022
in क्रिकेट
0
क्रिकेट को जीने वाले देश को ये हार नहीं पच रही…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एडिलेड के मैदान में टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के कैच छोड़ने पर जोरदार तालियां बज रही थी। दरअसल, ये हताशा और निराशा थी। क्रिकेट को जीने वाले देश को ये हार नहीं पच रही थी। क्या-क्या सपने संजोए थे। सब स्वाहा हो चुका था। ये ताली ये बजा रहे थे कि आप कितने घटिया खेल रहे थे। ना तो आपकी बैटिंग चली न बॉलिंग। आंखें पथरा गई थीं। 2007 के बाद से अबतक कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं उठा पाए। भला ऐसे कोई खेलता है क्या? एक अदद विकेट के लिए तरस रहे थे। उसपर कैच भी छोड़ दिया। हद है भाई। ऐसे में क्या करें दर्शक। ताली ही बजाएंगे न?

आप ही बताएं क्या करें?
सुबह से इस उम्मीद में थे कि टीम इंडिया जीत जाएगी। रविवार को ऑफिस आने तक का प्लान कर लिया था। रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम ने सबकुछ तबाह कर दिया। जब टीम इंडिया के बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे तो बैट पर बॉल नहीं आ रही थी। और जब इंग्लैंड के बल्लेबाज बैटिंग कर रहे थे तो हर गेंद सीमा पार जा रही थी। हम तो हार में, जीत में आपके साथ होते थे। लेकिन कोई ऐसा खेलता है क्या। जिस पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा था वह फाइनल में पहुंच गया और आपने यहां हमारी ऐसी की तैसी करा दी।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

सूर्यकुमार यादव ने टपकाया कैच

बड़े मैच में टायं टांय फिस्स
अरे हम तो भारतीय दर्शक हैं। जीत में आपकी जय-जयकार करते थे। सूर्या, रोहित, विराट कह-कहकर गला सूखा लेते थे। लेकिन आपने तो हमें एक छटाक खुशी भी नहीं थी। 2007 से इस उम्मीद में हैं कि आप विश्व मंच पर कुछ अच्छा कर जाएं लेकिन हूहं हूंह। आप तो बड़े मैच को जैसे ना जीतने की कसम ही खा रखी है। ये हम नहीं कह रहे हैं आंकड़े इसके गवाह हैं।

2014 के टी-20 विश्वकप फाइनल हारे
2015 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे
2016 के टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे

2017 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारे
2019 के विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे
2021 के टेस्ट चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल हारे
2022 के टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में हारे

झुके कंधे, टूटे दिल.. बॉय-बॉय टीम इंडिया


ठुक-ठुक खेलने आए थे?

दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार टीम इंडिया के खिलाड़ी जब पिच पर खेलने उतरे तो ठुक-ठुक खेल रहे थे। जिन गेंदों पर रन बन सकते थे उसपर भी एक रन टाल रहे थे। अरे भाई आप टी-20 खेल रहे थे। यहां तो पहली गेंद से दे दनादन होता है। इंग्लैंड नो तो सिखा ही दिया होगा। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने हमारे स्पिन गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। वहीं भारतीय बल्लेबाजों से तो इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों पर रन ही नहीं बन रहे थे। कहां तो कहा जाता है कि भारतीय खिलाड़ी स्पिन गेंदबाजों को अच्छा खेलते हैं। हूंह हूंह। माफ कीजिएगा रोहित जी आपकी टीम बेहद खराब खेली। हम आपकी हार पर ताली बजा रहे थे तो इसमें हमारी क्या गलती है।

पाकिस्तान से सीख लेते
टूर्नामेंट में एक वक्त ऐसा था जब पाकिस्तान बाहर होने की कगार पर पहुंच गया था। लेकिन नीदरलैंड की जीत और दक्षिण अफ्रीका की हार ने पाकिस्तान की किस्मत खोल दी और उनसे उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। पाकिस्तान ने जज्बा दिखाया और उसे फायदा हुआ।

भारत इन 5 कारणों से सेमीफाइनल में हारा

रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी. इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हराया. मैच में विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने अर्धशतक लगाया, लेकिन फिर भी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी. भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 168 रन बनाए. कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन जबकि पंड्या ने 33 गेंद पर 63 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड ने लक्ष्य को 16 ओवर में बिना विकेट के हासिल कर लिया. जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने पहले विकेट के लिए नाबाद 170 रन जोड़े. टीम की हार के 5 बड़े कारण ये रहे.

1.टीम इंडिया को एक बार फिर रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकी. टीम ने पहला विकेट सिर्फ 9 रन पर खो दिया था. इस कारण भारतीय बल्लेबाज पावरप्ले के पहले 6 ओवर में तेज रन नहीं बना सके. 6 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 38 रन था.

2.रोहित और राहुल मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके. राहुल ने 5 गेंद पर 5 और रोहित ने 28 गेंद पर 27 रन बनाए. राहुल बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 रन बनाए थे. रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 रन ही बना सके. सूर्यकुमार यादव भी सेमीफाइनल में 10 गेंद पर 14 रन ही बना सके.

3.इंग्लैंड के स्पिनर्स ने मैच में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट भी लिया. वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने भी 3 ओवरों में 21 रन दिए.

4.भारत के गेंदबाज पावरप्ले में पूरी तरह फेल रहे. 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट के 63 रन था. भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल ने रन लुटाए. इस कारण टीम मैच में कभी भी पकड़ नहीं बना सकी.

5.जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने पहले विकेट के लिए नाबाद 170 रन जोड़कर टीम की जीत पक्की कर दी. दोनों बल्लेबाजों का यह वर्ल्ड कप दूसरा अर्धशतक है. बटलर 49 गेंद पर 80 और हेल्स 47 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
Azam Khan को कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की अर्जी खारिज

Azam Khan को कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की अर्जी खारिज

भारत जोड़ो यात्रा का आज 64वां दिन

भारत जोड़ो यात्रा का आज 64वां दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend