ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई विकल्प शेष नहीं…….

UB India News by UB India News
November 9, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, पर्यावरण, संपादकीय
0
कोई विकल्प शेष नहीं…….

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिस्र के शर्म अल शेख में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन (कॉप–२७) में जलवायु परिवर्तन से उपजे भयावह खतरे को लेकर गंभीर मंत्रणा जारी है। हाल के वर्षों में पर्यावरण जिस तरह से दूषित हुआ है और विश्व के सभी देशों पर इस बदलाव का दुष्प्रभाव दिख रहा है‚ उसके बाद अब किसी के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है। खतरा इस कदर ड़रावना है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस कहते हैं कि सभी मुल्क पर्यावरण सुधार के लिए कार्य करें या फिर विनाश के लिए तैयार रहें। दरअसल‚ हाल के महीनों में पर्यावरण की विनाशक छवि से हर कोई हतप्रभ और भयातुर है। चाहे वह पाकिस्तान में आई सदी की भीषण बाढ़ हो‚ चेन्नई में बारिश का कहर हो‚ यूरोपीय देशों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप हो आदि। यह सब कुछ पर्यावरण के साथ मनुष्यों द्वारा किया गया अन्याय है। आश्चर्य की बात है कि सालों–साल बीतने के बावजूद इस दिशा में कहीं से उम्मीद या जिम्मेदारीपूर्ण काम का कोई चिह्न नहीं दिखता है। जलवायु परिवर्तन से दुनिया किस कदर संकट में आन पड़़ी है‚ इसे बताने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर अमीर देशों की गैरजवाबदेही ने मसले को और ज्यादा संगीन बना दिया है। पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान अमीर मुल्कों ने पहुंचाया। जब इस बाबत बात उठी तो उन्होंने जवाबदेही उठाने की भी बात कही‚ मगर बाद में सिरे से मुकर गए। यह आचरण निंदनीय है। अमीर देश गरीब देशों की तुलना में कई–कई गुना ज्यादा कार्बन ड़ाईऑक्साइड़ छोड़़ते हैं। दुनिया के दो सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले देश–अमेरिका और चीन–अपने दायित्वों से पीछा छुड़़ाने में यकीन रखते हैं। शायद उन्हें नहीं मालूम कि प्रकृति अपने साथ हुए अन्याय का बदला समग्रता में लेती है। इस मामले में वह अमीर और गरीब के बीच भेद नहीं करती है। पर्यावरण के जानकार सैकड़़ों बार अपनी चिंता दोहरा चुके हैं कि अगर तापमान में बढ़ोतरी की रफ्तार को कम नहीं किया गया तो कुछ भी नहीं बचेगा। ग्रीन हाउस गैस का उत्सर्जन कम करने के लिए उन देशों को आगे आना होगा‚ जो इसका सबसे ज्यादा उत्सर्जन करते हैं। हमें २०५० तक शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करना होगा वहीं २०४० तक कोयला के इस्तेमाल से मुक्त होना होगा। कुल मिलाकर लक्ष्य बेहद कठिन हैं। देखना होगा‚ जीवन बचने के कम विकल्प शेष रहने के आलोक में क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

Next Post
Gujarat Assembly Elections 2022: इस बार कोई लहर नहीं, किस करवट बैठेगा चुनावी ऊंट

Gujarat Assembly Elections 2022: इस बार कोई लहर नहीं, किस करवट बैठेगा चुनावी ऊंट

क्या तेजस्वी की ताजपोशी चाहते हैं नीतीश!

क्या तेजस्वी की ताजपोशी चाहते हैं नीतीश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend