ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा ढिल्लों से प्रधानमंत्री के मुलाकात के क्या है मायने

UB India News by UB India News
November 6, 2022
in अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा ढिल्लों से प्रधानमंत्री के मुलाकात के क्या है मायने
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शन‍िवार को हिमाचल प्रदेश जानें से पहले अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई. इसके बाद पीएम मोदी हिमाचल के लिए रवाना हो गए. यहां सुंदरनगर और सोलन में उन्हें जनसभा करनी थी. डेरा ब्यास प्रमुख से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, ‘बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी के नेतृत्व में, आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है.’ हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है और 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं.

आपको बता दें कि राधा स्वामी सत्संग को डेरा बाबा जयमल सिंह के नाम से भी जाना जाता है. यह अमृतसर शहर से लगभग 45 किमी दूर ब्यास शहर में स्थित है. देश भर में और खासकर पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश में इसके अनुयायी हैं. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की बाबा ढिल्लों से इस मुलाकात को कई मायनों में अहम बताया जा रहा है. विशेषज्ञों की मानें तो इसके जरिए पीम मोदी हिमाचल में डेरा के अनुयायियों को खास राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं. इस साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भी पीएम मोदी ने डेरा ब्यास प्रमुख से मुलाकात की थी.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

क्या है डेरा ब्यास?
राधास्वामी डेरे का पंजाब के साथ हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में खास महत्व है. 130 साल पुराना राधा स्वामी सत्संग ब्यास एक आध्यात्मिक केंद्र है. वर्तमान में दुनिया के 90 देशों तक डेरे का विस्तार है, इन देशों में डेरे के अनुयायी हैं. राधास्वामी डेरे की स्थापना 1891 में बाबा जैमल जी ने की थी. यह डेरा अराजनैतिक है, लेकिन सभी दलों के नेताओं का आना जाना यहां लगा रहता है. धर्मशाला के पालमपुर के परौर में डेरा ब्यास का सबसे बड़ा आश्रम है. इसकी जमीन को लेकर पिछले कई साल से विवाद चल रहा है. इसके अलावा सोलन में भी इसका बड़ा आश्रम है. इनमें पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्रियों के साथ ही विभिन दलों के दिग्गज नेता अक्सर आते रहते हैं.

कौन हैं गुरिंदर सिंह ढिल्लों?
बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों राधा स्वामी ब्यास के पांचवे प्रमुख हैं. पिछले 32 वर्षों से वह डेरा प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनसे पहले बाबा जैमल सिंह (1891-1903), महाराज सावन सिंह (1903-1948), महाराज जगत सिंह (1948-1951), महाराज चरण सिंह (1951-1990) डेरा प्रमुख रहे चुके हैं. बाबा गुरिंदर सिंह का जन्म पंजाब के मोगा जिले में हुआ और शुरुआती दौर की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश में हुई. इनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है. वह उच्च शिक्षा के लिए पंजाब आए और पंजाब यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. बाबा गुरिंदर सिंह के 2 बेटे हैं गुरुप्रीत सिंह ढिल्लों और गुरुकीरत सिंह ढिल्लों.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी धर्मशाला और सोलन के राधा स्वामी सत्संग में कई बार शिरकत कर चुके हैं. वह कई मौके पर डेरा ब्यास की तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि डेरा ब्यास हिमाचल में नौजवानों को नशा मुक्त करने के लिए बेहतरीन काम कर रहा है. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिवगंत नेता वीरभद्र सिंह ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी कैबिनेट की आखिरी बैठक में उन्होंने डेरे को दान में मिली अतिरिक्त जमीन बेचने की छूट देने का फैसला किया था. तब उन पर डेरा ब्यास के हित में फैसला करने का आरोप लगा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा, 5 दिसंबर को मतदान और 8 को मतगणना

जंगल राज के अलाप से बिहार में भाजपा के कमल खिलने से रहे …………

जंगल राज के अलाप से बिहार में भाजपा के कमल खिलने से रहे ............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend