ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकारी स्कूल के प्रश्न पत्र की तीन लेयर पर होती है जांच, फिर कैसे हुई चूक?

UB India News by UB India News
October 21, 2022
in Lokshbha2024, किशनगंज, शिक्षा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) भारत का अभिन्न अंग है यह सभी जानते हैं, लेकिन आश्चर्य की बात है कि बिहार सरकार (Bihar Government) का शिक्षा विभाग शायद कश्मीर को अलग राष्ट्र मानता है। अगर ऐसा नहीं है तो शिक्षा विभाग की ओर से सीमांचल के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 7वीं क्लास के बच्चों से छमाही परीक्षा में ऐसे सवाल क्यों पूछे गए? इंग्लैंड के लोगों को क्या कहते हैं? जापान के लोगों को क्या कहते हैं ? भारत के लोगों को क्या कहते हैं? कश्मीर के लोगों को क्या कहते हैं? वह भी एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार।

सुशील कुमार मोदी ने की कार्रवाई की मांग
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar modi) ने सीमांचल के इलाके में बच्चों से कश्मीर के विषय में पूछे गए सवाल पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के प्रश्न पत्र जब तैयार होते हैं तो उसकी तीन लेयर पर जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह कैसे संभव है कि 3 लेयर में होने वाली जांच के बावजूद शिक्षा विभाग ने बच्चों को यह बताने की कोशिश की है कि कश्मीर एक अलग राष्ट्र है।

RELATED POSTS

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

‘सीएम नीतीश देश और राज्य की जनता से माफी मांगे’
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री को देश और राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा नीतीश कुमार को उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने इस प्रकार की प्रश्नावली तैयार की है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि सरकार ऐसे अधिकारियों की पहचान कर उन्हें बर्खास्त करे और उन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी करे।

कश्मीर से जुड़े सवाल पर जांच कराएगी बिहार सरकार
सीमांचल के इलाके में सरकारी स्कूल में सातवीं क्लास के बच्चों से कश्मीर के विषय में पूछे गए सवाल की जांच करवाने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। बिहार की महागठबंधन सरकार ने यह स्वीकार किया है कि कश्मीर को लेकर सरकारी विद्यालयों के छमाही परीक्षा में पूछे गए प्रश्न में चूक हुई है। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने किशनगंज के डीएम को इस मामले की जांच करने का निर्देश जारी किया है।

क्या बोले बिहार के शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया है कि जिस किसी ने भी इस प्रकार की गलती की है चाहे उसने अनजाने में किया हो या जानबूझकर वह किसी भी लेवल का अधिकारी हो उस पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल उठता है कि शिक्षा विभाग से 2020 में भी यही चूक हुई थी और 2022 में फिर से उस भूल को कैसे दोहराया गया। क्या इसके पीछे कोई सोची समझी साजिश है? BJP ने इसकी तह तक जाकर जांच करने की मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

NEET पेपर लीक से जुड़ी याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET-UG 2026 की परीक्षा लीक से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में इस परीक्षा को...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

Next Post

10 लाख जॉब्स के लिए पीएम मोदी शनिवार को 'लॉन्च करेंगे 'रोजगार मेला'

बिहार देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य :पीके

क्या सच में बीजेपी के संपर्क में हैं सीएम नीतीश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend