ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जय शाह की टिप्पणी से पाकिस्तान में मचा हड़कंप

UB India News by UB India News
October 20, 2022
in Lokshbha2024, क्रिकेट
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टी20 वर्ल्ड कप सर पर खड़ा है। पाकिस्तान को पहले मैच में ही इस ग्लोबल टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला खेलना है। आर्च राइवल्स भारत के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में होने वाले महामुकाबले की तैयारी की जगह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए मगजमारी कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम की तैयारी से इतर पीसीबी 2023 एशिया कप की मेजबानी को लेकर लगातार एशियन क्रिकेट काउंसिल से तनातनी पर आमादा है। इसी कड़ी में उसने एसीसी के सामने एशिया कप वेन्यू में हुए बदलाव को लेकर अपना पक्ष रखा है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा था कि भारतीय टीम अगले साल होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया जा सकता है। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के दफ्तर में हलचल तेज हो गई। पीसीबी चीफ रमीज राजा ने पाकिस्तानी बोर्ड की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी किया।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जारी की प्रेस रिलीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशियन क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह की टिप्पणी पर मंगलवार को अपना स्टेटमेंट जारी किया है। पीसीबी ने अपने प्रेस रिलीज में लिखा, “पीसीबी कल एसीसी अध्यक्ष जय शाह द्वारा एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने को लेकर कि गई टिप्पणी से हैरान और परेशान है। ये टिप्पणी एशियन क्रिकेट काउंसिल के बोर्ड या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सलाह किए बगैर की गई और इसके दूरगामी प्रभाव के बारे में भी नहीं सोचा गया।”

“पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी एसीसी से पूरा समर्थन मिलने के बाद दी गई थी। ऐसे में एसीसी अध्यक्ष शाह की ये टिप्पणी अकेले लिए गए फैसले का नतीजा है। यह सितंबर 1983 में स्थापित एशियन क्रिकेट काउंसिल की स्पिरीट के खिलाफ है।”

“इस तरह की टिप्पणी एशियन और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलग-अलग टुकड़ों में बांट सकती है। इससे 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान के भारत दौरे पर भी असर हो सकता है।”

पीसीबी ने जय शाह से इमेरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की

“एसीसी अध्यक्ष की इस टिप्पणी पर पीसीबी को अबतक को आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। बहरहाल पीसीबी इस हालात में एसीसी से एक इमेरजेंसी मीटिंग कराने का निवेदन करता है ताकि इस संवेदनशील मसले पर बातचीत की जा सके।”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post

यह दवा की पर्ची पर लिखा श्री हरि पढेगा कौनॽ

पटना हाईकोर्ट ने पलटा 10 लोगों की फांसी की सजा का फैसला

नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, ईबीसी आरक्षण को नीतीश ने बनाया स्पेशल कमीशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend