ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी को मिले 1200 तोहफों की नीलामी का आज आखिरी दिन, 50 लाख रुपए तक है कीमत

UB India News by UB India News
October 13, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की नीलामी का आज आखिरी दिन है। यह नीलामी ऑनलाइन हो रही है। इसके लिए बनाई गई वेबसाइट pmmementos.gov.in पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक इन तोहफों के लिए बोली लगाई जा सकती है। इस साल प्रधानमंत्री को देश-विदेश से मिले 1200 गिफ्ट और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी हो रही है।

प्रधानमंत्री कार्यालय यानी PMO ने इन तोहफों की बेस प्राइस तय कर दी है। अलग-अलग आइटम्स के लिए यह कीमत 100 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक है। नीलामी से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना के लिए किया जाएगा। 2018 में इसी तरह की नीलामी से मिले फंड का इस्तेमाल स्वच्छता मिशन के लिए किया गया था।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

नीलामी में अयोध्या-वाराणसी मंदिरों के मॉडल
इस साल अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर और वाराणसी में नए विकसित हुए काशी-विश्वनाथ कॉरीडोर स्पेशल अट्रैक्शन हैं। इनके अलावा शटलर के श्रीकांत के ऑटोग्राफ वाला रैकेट और कुश्ती, हॉकी, लॉन बॉलिंग और पैरा-पावरलिफ्टिंग टीमों के ऑटोग्राफ वाली स्पोर्ट्स जर्सी कलेक्शन में शामिल हैं। इस साल लिस्टेड गिफ्ट्स में कोरोना महामारी और वैक्सीनेशन को दिखाने वाली मधुबनी पेंटिंग और चेन्नई शतरंज ओलंपियाड में PM को दिया गया शतरंज सेट शामिल है।

तोहफों की नीलामी के लिए वेबसाइट pmmementos.gov.in पर आइटम्स की लिस्टिंग की गई है। (12 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे लिया गया स्क्रीनशॉट)
तोहफों की नीलामी के लिए वेबसाइट pmmementos.gov.in पर आइटम्स की लिस्टिंग की गई है। (12 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे लिया गया स्क्रीनशॉट)

मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुई थी ई नीलामी
संस्कृति मंत्रालय ने PM मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर पर उन्हें मिले उपहारों की ई-नीलामी शुरू की थी। पहले यह नीलामी 2 अक्टूबर तक होने वाली थी, जिसे 12 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। ई-ऑक्शन के जरिये बेचे जाने वाले तोहफों में प्रधानमंत्री को मिली पगड़ियां, जैकेट, पेंटिंग्स और धनुष जैसी चीजें शामिल हैं। इनके अलावा धागे से बनी फ्रेम पेंटिंग, भगवान हनुमान का गदा और सरदार पटेल की मैटेलिक मूर्ति की भी नीलामी की जा चुकी है।

2021 में प्रधानमंत्री मोदी को देश-विदेश से मिले 2700 से ज्यादा गिफ्ट्स की ऑनलाइन नीलामी हुई थी।
2021 में प्रधानमंत्री मोदी को देश-विदेश से मिले 2700 से ज्यादा गिफ्ट्स की ऑनलाइन नीलामी हुई थी।

2018 में पहली बार नीलाम हुए थे गिफ्ट्स
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को मिले तोहफों की पहली नीलामी 2018 में हुई थी, तब 1900 गिफ्ट्स को लिस्ट किया गया था। इसके बाद 2019 में 2019 में 2772 तोहफे नीलाम किए गए थे। 2020 में कोरोना के चलते यह नीलामी नहीं हुई। वहीं, पिछले साल यानी 2021 में 2700 गिफ्ट्स की नीलामी हुई थी।

नीरज चोपड़ा का भाला डेढ़ करोड़ में नीलाम हुआ था
पिछले साल प्रधानमंत्री को मिले तोहफों की नीलामी से सबसे ज्यादा कीमत ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के भाले के लिए लगाई गई थी। उनका भाला डेढ़ करोड़ रुपए में नीलाम हुआ था। पिछले साल तीन चरण में हुई नीलामी से 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम मिली थी।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने PM को अपना भाला गिफ्ट किया था। पिछले साल यही गिफ्ट सबसे महंगा बिका था।
टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने PM को अपना भाला गिफ्ट किया था। पिछले साल यही गिफ्ट सबसे महंगा बिका था।

गुजरात का CM रहते बनाई थी परंपरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार लोग फेसबुक, ट्विटर और नमो ऐप के माध्यम से तोहफों की डिमांड करते रहते हैं। अब फिर से लोगों के पास PM मोदी को मिले गिफ्ट को अपना बनाने का मौका है। PM मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी वो तोहफो को सरकारी खजाने में जमा करवा देते थे। उसी परंपरा को PM मोदी अब भी निभा रहे हैं। मोदी 2002 में पहली बार गुजरात के CM बने थे। तब से CM और PM को मिलाकर उन्होंने अपने कार्यकाल के 20 साल पूरे कर लिये हैं, इसलिए इस बार तोहफों की नीलामी का समय बढ़ाकर 20 दिन किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

देश को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, PM मोदी कल ऊना में दिखाएंगे हरी झंडी

केरल नरबलि केस में खुलासाः आराेपियों ने महिलाओं के बॉडी पार्ट्स को खाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend