ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कफ सीरप से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद ड़ब्ल्यूएचओ ने किया अलर्ट ,सोनीपत की दवा फैक्ट्री पर लटके ताले

UB India News by UB India News
October 8, 2022
in खास खबर, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में बने चार कफ सिरप से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे के बाद गुरुवार को हरियाणा में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की दिल्ली, सोनीपत और चंडीगढ़ की टीमों ने सोनीपत स्थित दवा फ़ैक्ट्री पर मारा छापा। हरियाणा ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा की अगुवाई में टीमों ने सैंपल लिए जिनकी अभी भी जांच चल रही है। कई मीडिया की टीमो ने गुरुवार को फैक्ट्री का दौरा करने की कोशिश की, तो वहां तैनात सुरक्षा गार्डों ने यह कहते हुए प्रवेश की अनुमति नहीं दी कि अभी मेंटिनेंस का काम चल रहा। नई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कंपनी का कॉर्पोरेट कार्यालय भी बंद पाया गया।

ड़ब्ल्यूएचओ के गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद एक भारतीय दवा कंपनी की चार दवाइयों को लेकर आगाह किए जाने के मद्देनजर केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीड़ीएससीओ) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने अभी तक केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीड़ीएससीओ) के साथ उत्पादों का ‘लेबल’ और विवरण साझा नहीं किया है‚ जिससे पता लगाया जा सके कि उनका निर्माण कहां हुआ।

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

सोनीपत स्थित वरिष्ठ दवा निरीक्षक राकेश दहिया ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में पांच नमूने एकत्र किए गए और जांच के लिए कोलकाता में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी चार सिरप केवल निर्यात के लिए तैयार किए गए थे। भारत में इसे नहीं बेचा गया था। उन्होंने बताया कि हालांकि उपलब्ध जानकारी के आधार पर सीड़ीएससीओ ने हरियाणा में नियामक अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच तत्काल शुरू कर दी है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा‚ सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को कहा कि सोनीपत की एक कंपनी द्वारा निर्मित चार कफ सीरप के नमूनों को जांच के लिए कोलकाता स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीड़ीएल) भेजा गया है। विज ने फोन पर कहा‚ ड़ीसीजीए और हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की एक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं और जांच के लिए उन्हें सीड़ीएल‚ कोलकाता भेजा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के फार्मास्युटिकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) से इस संबंध में बातचीत की। विज ने कहा कि दवा कंपनी द्वारा तैयार कफ सीरप को निर्यात के लिए मंजूरी दी गई थी और यह देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। विज ने कहा‚ सीड़ीएल रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही हम किसी निष्कर्ष तक पहुंच सकते हैं। उधर‚ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि केंद्र इस मुद्दे पर गौर कर रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (ड़ब्ल्यूएचओ) ने एक भारतीय दवा कंपनी की उन चार दवाओं के खिलाफ अलर्ट जारी किया है‚ जिनके कारण गाम्बिया में ६६ बच्चों की मौत होने और गुर्दे को गंभीर पहुंचने की आशंका है।़ब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयेसस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा‚ ये चार दवाएं भारत की कंपनी मेड़न फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड़ द्वारा बनाए गए सर्दी एवं खांसी के सिरप हैं। ड़ब्ल्यूएचओ भारत में कंपनी एवं नियामक प्राधिकारियों को लेकर आगे जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन दवाओं के कारण बच्चों की मौत होने से उनके परिवारों को हुई पीड़़ा का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।ड़ब्ल्यूएचओ ने बताया कि ये चार उत्पाद प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन‚ कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप‚ मेकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड़ सिरप हैं। इन उत्पादों की निर्माता कंपनी हरियाणा में स्थित मेड़न फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड़ है और उक्त निर्माता ने इन उत्पादों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर ड़ब्ल्यूएचओ को अभी तक गारंटी नहीं दी है। ड़ब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि ये उत्पाद अब तक केवल गाम्बिया में पाए गए हैं‚ लेकिन उन्हें अन्य देशों में भी संभवतः वितरित किया गया। ड़ब्ल्यूएचओ ने परामर्श दिया कि सभी देश मरीजों को और नुकसान पहुंचने से बचाने के लिए इन उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाएं। ‘ड़ब्ल्यूएचओ मेडि़कल प्रोड़क्ट अलर्ट’ उन चार ‘घटिया उत्पादों’ के लिए जारी किया गया है‚ जिन्हें सितंबर २०२२ में गाम्बिया में चिह्नित किया गया और ड़ब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दी गई। ड़ब्ल्यूएचओ ने कहा कि घटिया चिकित्सकीय उत्पाद ऐसे उत्पाद हैं‚ जो अपने गुणवत्ता मानकों या विशिष्टताओं को पूरा नहीं करते।
ये चार दवाएं हैं– प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन‚ कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप‚ मेकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड़ सिरप

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post

मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में ड़ूबे तीन युवक

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला दरभंगा से गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend