ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी पहुंचे कुल्लू में मनाएंगे दशहरा, हिमाचल प्रदेश को देंगे 3,650 करोड़ की प्रोजेक्ट की सौगात

UB India News by UB India News
October 6, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी आज हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आयोजित इंटरनेशनल दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे और भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भी भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश को 3,650 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज दिन में हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे।

दोपहर में लुहणू मैदान पहुंचेंगे

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

PM मोदी दोपहर में बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे और साथ ही कई विकास प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर से ही बंदला में निर्मित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी नालागढ़ से पिंजौर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन बनाने के कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर के बाद शाम को कुल्लू पहुंचेंगे जहां उनके इंटरनेशनल दशहरा महोत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम है।

रघुनाथ रथयात्रा में भी शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुल्लू का दशहरा देखने के साथ ही रघुनाथ रथयात्रा में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी अपने स्तर से तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद पीएम मोदी के हिमाचल प्रदेश दौरे को लेकर तैयारियों की कमान संभाल रखी है।

1470 करोड़ की लागत से बना एम्स

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। 750 बेड की क्षमता वाले बिलासपुर एम्स में आईसीयू के 64 बेड होंगे। यहां 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशिएलिटी विभाग होंगे। 247 एकड़ जमीन में फैला ये अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post

दुबई के पहले मंदिर में आज से दर्शन

पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में अब तक 25 की मौत, SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend