ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या जगदानंद सिंह का यह सपना, सपना ही रह जाएगा……

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in पटना, राजद
0
राज्यहित में हम जदयू के साथ :जगदानंद सिंह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मैं प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता, हम तो कभी इस विषय में सोचे ही नहीं, हम तो 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के लिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने 8 साल में कोई काम किया है, सिर्फ प्रचार किया है।’ यह बयान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस समय दिया, जब उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़, अपने घोर विरोधी लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन सरकार का गठन कर लिया। उसी महागठबंधन सरकार में शामिल राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के बीच बयान बाजी होती नजर आ रही है।

जगदानंद सिंह का दावा- अगले बरस तेजस्वी बनेंगे बिहार के CM
राष्ट्रीय जनता दल में दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने की बात जगदानंद सिंह बड़ा बयान देते हुए यह दावा किया है कि तेजस्वी यादव 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। जगदानंद सिंह ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के लिए लड़ाई लड़ने के लिए निकले हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार 2023 के शुरुआती दौर में ही तेजस्वी यादव के हाथ में बिहार की बागडोर सौंप देंगे। जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि देश नीतीश कुमार का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने का। गौरतलब है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी नीतीश कुमार को देश की राजनीति करने की सलाह दे रहे हैं। नीतीश कुमार विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे या नहीं, इस पर तो अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार को देश की राजनीति करने की सलाह देते हुए सोनिया गांधी से भी मुलाकात कराई थी। आरजेडी की ओर से अब धीरे-धीरे तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाने लगा है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

जब नीतीश ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कह कर किया था संबोधित
2 दिन पहले ही पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जवान फिसल गई और उनके मुंह से उपमुख्यमंत्री के बजाए मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव निकल गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और लालू यादव का परिवार 2015 से ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिसली जुबान से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बताया जाना राष्ट्रीय जनता दल के लिए किसी सपने का पूरा होने से कम नहीं था। इसके अलावा आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजनीति के गलियारे में यह कह कर हलचल मचा दी कि, 2023 में नीतीश कुमार देश की राजनीति करने निकल जाएंगे और तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने जगदानंद सिंह के सपने पर फेर दिया पानी
जगदानंद सिंह द्वारा 2023 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के दावे के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उनके बयान की हवा निकाल दी। दरअसल उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को उनके बयान पर जवाब दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि, जगदा बाबू का बयान उस पिता के एक्शन की तरह है जो किसी अनहोनी के भय से अपने बेटा या बेटी की शादी जैसे तैसे निपटा लेना चाहता है। उपेंद्र कुशवाहा ने अनहोनी शब्द का प्रयोग कर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या जगदानंद सिंह का यह सपना, सपना ही रह जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post
ऐसा कोई सगा नहीं जिसे …..ने ठगा नहीं

ऐसा कोई सगा नहीं जिसे .....ने ठगा नहीं

क्या है जेपी विश्वविद्यालय का पंजीयन घोटाला जिसमें फंस गए JDU MLC वीरेंद्र नारायण यादव?

क्या है जेपी विश्वविद्यालय का पंजीयन घोटाला जिसमें फंस गए JDU MLC वीरेंद्र नारायण यादव?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend