ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजस्थान : राजनीतिक तूफान के बाद छाई शांति

UB India News by UB India News
September 27, 2022
in खास खबर, प्रदेश
0
राजस्थान : राजनीतिक तूफान के बाद छाई शांति
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में सीएम की कुर्सी के लिये उठे सियासी तूफान (Political storm in rajasthan) के बाद अब शांति छाई हुई है. रविवार रात को हुए हंगामे के बाद सोमवार को सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने नवरात्र की शुरुआत पर सीएमआर में शक्ति की देवी माताजी की पूजा की. वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्रियों और सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा ने गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना के पोलो मैच का आनंद लिया. सचिन पायलट अपने आवास पर लोगों से मुलाकात करते रहे. इस बीच बीजेपी हंगामे के तार खोज-खोजकर उनको जोड़ने में जुटी रही.

राजस्थान के सियासी संकट के समाधान के लिये दिल्ली बुलाए गए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की. दूसरी तरफ राजस्थान में सीएम फेस का फैसला करने पहुंचे पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी अजय माकन जयपुर से दिल्ली लौट गए. वहां उन्होंने दस जनपथ पर कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात कर राजस्थान की मौखिक रिपोर्ट दी. दिल्ली के सियासी गलियारों में राजस्थान की हंगामे की गूंज दिनभर गूंजती रही.

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने देखा मंत्री का पोलो मैच
सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार को नवरात्र स्थापना के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में स्थित जगदम्बे भवानी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की. उसके बाद उन्होंने इसका वीडियो भी साझा किया. दूसरी तरफ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और सीएम के सलाहकार संयम लोढ़ा रामबाग पोलो क्लब पहुंचे. वहां मंत्रियों और विधायक ने जनरल अमर सिंह कानोता कप का फाइनल मुकाबला देखा. इस मैच में खेल मंत्री अशोक चांदना भी बतौर खिलाड़ी शामिल थे. खेल मंत्री अशोक चांदना ने दो गोल किए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

गहलोत को आज दिल्ली जाना था लेकिन नहीं गए
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अशोक गहलोत को मंगलवार को दिल्ली पहुंचना था. उनका बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरना प्रस्तावित था. लेकिन रविवार रात को उपजे हालात के बाद फिलहाल उनके अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरने पर संशय बना हुआ है. गहलोत और पायलट आज जयपुर में ही हैं. फिलहाल उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है. खड़गे और माकन मंगलवार को पार्टी आलाकमान को अपनी लिखित रिपोर्ट सौंपेंगे. माना जा रहा है कि उसके बाद सीएम के पद को लेकर अनुशासनहीनता करने वाले गहलोत खेमे के विधायकों पर कोई एक्शन लिया जा सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
पुतिन परिष्कृत किस्म के किम जोंग हैं……..

पुतिन परिष्कृत किस्म के किम जोंग हैं........

क्षमता और शक्ति के अनुसार भाजपा विरोधी मोर्चा बनाएं…..

क्षमता और शक्ति के अनुसार भाजपा विरोधी मोर्चा बनाएं.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend