ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्षमता और शक्ति के अनुसार भाजपा विरोधी मोर्चा बनाएं…..

UB India News by UB India News
September 27, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
क्षमता और शक्ति के अनुसार भाजपा विरोधी मोर्चा बनाएं…..

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा का साथ छोड़ने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। वे भाजपा के विरु द्ध संयुक्त विपक्ष का मोर्चा बनाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। इस राजनीतिक लIय को प्राप्त करने के लिए वह लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। नीतीश ने रविवार को राजद प्रमुख लालू यादव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। जाहिर है कि इस मुलाकात के दौरान दिल्ली एनसीआर में पिछले ५ दिनों से हुई लगातार बारिश पर बात नहीं हुई होगी। बातचीत का मुद्दा विपक्षी एकता ही था। यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी। नीतीश ने इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जन्म तिथि पर फतेहाबाद में आयोजित ‘सम्मान’ रैली में भी भाग लिया। इनेलो के प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने यह रैली आयोजित की थी। इस ‘सम्मान’ रैली में नीतीश कुमार‚ शरद पवार‚ सीताराम येचुरी‚ सुखबीर बादल और तेजस्वी यादव आदि नेताओं ने भाग लिया। यहां रोचक तथ्य यह है कि नीतीश का विश्वास है कि कांग्रेस को साथ लिये बिना विपक्षी एकता संभव नहीं है‚ लेकिन इस रैली में कांग्रेस को आमंत्रित ही नहीं किया गया। इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव‚ टीआरएस के चंद्रशेखर राव‚ टीएमसी नेता ममता बनर्जी ने इस रैली से अपने को दूर रखा। काफी समय से चले आ रहे ऐसे मेल–मिलापों का एक निष्कर्ष यह कि भाजपा विरोधी दल एकजुट नहीं हो सकते। जब एक व्यक्ति विपक्षी एकता की पहल करता है तो अन्य कई विपक्षी दल उस पहल से किनारा कर लेते हैं और जब दूसरा पहल करता है तो पहले वाले किनारा कर लेते हैं। यह स्थिति बताती है कि भाजपा का अखिल भारतीय एकीकृत चुनावी विरोधी मंच तैयार करना असंभव नहीं तो बेहद कठिन अवश्य है। बेहतर तो यह होता कि सभी क्षेत्रीय विपक्षी दल अपने–अपने प्रदेशों में भाजपा को चुनौती देने की अपनी स्थानीय रणनीति बनाते और अधिकाधिक चुनावी लाभ लेने का प्रयास करते। रही कांग्रेस की बात तो एक मात्र ऐसी विपक्षी पार्टी है जिसकी भारी क्षरण के बाद भी अखिल भारतीय उपस्थिति है। इसलिए कांग्रेस का को विपक्षी रणनीति में शामिल होना तय रहेगा‚ लेकिन चुनाव से पूर्व कांग्रेस के साथ मिलकर रणनीति बनाना किसी भी क्षेत्रीय दल के लिए लाभदायक नहीं रहेगा। जब चुनाव संपन्न हो जाए तब अपनी क्षमता और शक्ति के अनुसार भाजपा विरोधी मोर्चा बनाएं अन्यथा जो प्रयास वे इस समय कर रहे हैं उसका कोई दूरगामी लाभ नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
शिक्षा ऋण खतरे में………

शिक्षा ऋण खतरे में.........

राजस्थान में उभरा बवंड़र अस्वाभाविक नहीं

राजस्थान में उभरा बवंड़र अस्वाभाविक नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend