ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जयराम रमेश ने पार्टी प्रवक्ताओं को दी नसीहत

UB India News by UB India News
September 24, 2022
in Lokshbha2024, मीडिया
0
जयराम रमेश ने पार्टी प्रवक्ताओं को दी नसीहत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने शुक्रवार को पार्टी के सभी प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों को कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में किसी उम्मीदवार का समर्थन या विरोध करते हुए बयान न देने की हिदायत दी है। उन्होंने किसी भी उम्मीदवार पर टिप्पणी करने से परहेज करने को कहा। यह निर्देश पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उम्मीदवारी का खुलकर समर्थन करने के एक दिन बाद आया है।

उन्होंने AICC प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, संचार विभाग के पदाधिकारियों को एक संदेश में कहा, “हम सभी की अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताएं होती हैं लेकिन कांग्रेस एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसके अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था है और इस पर प्रकाश डाला जाना चाहिए। कांग्रेस भारत में एकमात्र राजनीतिक दल है जिसके पास संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए एक स्वतंत्र चुनाव प्राधिकरण है।”

RELATED POSTS

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

‘पूरे पार्टी संगठन का ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर होना चाहिए’

अनुभवी नेता ने कहा, “चुनाव प्राधिकरण स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करता है। प्रवक्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष दिखें।” उन्होंने कहा, “अगर चुनाव 17 अक्टूबर को होना है तो हो। हम इसका स्वागत करते हैं। फिर भी पूरे पार्टी संगठन का ध्यान भारत जोड़ो यात्रा पर होना चाहिए, जिसे पहले से ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।”

गौरव वल्लभ ने किया अशोक गहलोत का समर्थन
आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि शशि थरूर ने सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें पत्र लिखकर उनके (वल्लभ) जैसे कार्यकर्ताओं को कष्ट पहुंचाया है ऐसे में वह ‘निष्कलंक राजनीतिक जीवन’ वाले गहलोत का चयन करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरह मेरी पहली इच्छा तो यह है कि राहुल गांधी कांग्रेस और देश को अपना नेतृत्व दें।” आगे उन्होंने कहा, ”एक तरफ कार्यकर्ताओं व ज़मीन से जुड़े हुए अशोक गहलोत हैं, जिन्हें 3 बार केंद्रीय मंत्री, 3 बार मुख्यमंत्री, 5 बार सांसद, 5 बार विधायक रहने का अनुभव है। जिन्होंने सीधी टक्कर में मोदी-शाह को पटखनी दी है, जिनका 45 वर्ष का निष्कलंक राजनीतिक जीवन है।”

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को नोटिफिकेश जारी हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

by UB India News
June 23, 2026
0

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर...

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

by UB India News
December 16, 2025
0

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और...

अबकी बार किसका बिहार? रुझानों में फिर NDA सरकार, महागठबंधन का बुरा हाल, कहां से कौन आगे-पीछे?

by UB India News
November 14, 2025
0

Bihar Election Result ECI LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 की तस्वीर साफ होने लगी है. बिहार में एनडीए...

दो फेज में बंपर वोटिंग और एग्जिट पोल का इशारा, महागठबंधन के नकारने के बाद भी NDA खुश क्यों? जान लीजिए

by UB India News
November 12, 2025
0

बिहार में एग्जिट पोल के नतीजों ने NDA की स्पष्ट जीत का अनुमान जताया है, जिसे NDA ने जनता के...

Next Post
SC में राष्ट्रीय महत्व के मामलों में बहस का Youtube पर Live Streaming

SC में राष्ट्रीय महत्व के मामलों में बहस का Youtube पर Live Streaming

जहां शिक्षकों की कमी है वहां जल्द करें बहालीः नीतीश

जहां शिक्षकों की कमी है वहां जल्द करें बहालीः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend