ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जहां शिक्षकों की कमी है वहां जल्द करें बहालीः नीतीश

UB India News by UB India News
September 24, 2022
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री, शिक्षा
0
जहां शिक्षकों की कमी है वहां जल्द करें बहालीः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। १ अणे मार्ग में शुक्रवार को आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षकों की कमी है‚ वहां जल्द बहाली की जाये‚ ताकि छात्र–छात्राओं के पठन–पाठन में कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शुरू की गई ‘उन्नयन बिहार’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन ठीक ढंग से कराते रहें‚ ताकि छात्र–छात्राएं इसका लाभ उठा सकें। सीएम ने कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई‚ ताकि छात्र–छात्राओं को आगे की पढाई करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करायें और छात्र–छात्राओं के बीच इसका प्रचार–प्रसार भी करायें‚ ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पठन–पाठन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवनवृत्त‚ सिद्धांतों एवं उनके विचारों के बारे में बताया जाता है। इसका उद्’ेश्य है कि नई पीढी के बच्चे–बच्चियां अपने महापुरुषों और देश की आजादी के बारे में ठीक ढंग से जान सकें। केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य को दी जानेवाली केंद्रांश की राशि अब तक नहीं दी गयी है‚ इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इस संदर्भ में केंद्र सरकार को पुनः पत्र लिखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य सरकार की ओर से कई कदम उठाये गये हैं। बडी संख्या में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय की स्थापना की गई है। विद्यालय भवनों का भी निर्माण कराया गया है। सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की गई है‚ इससे अब छात्र–छात्राओं को अपनी ही पंचायत में उच्च माध्यमिक शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि छात्र–छात्राएं बेहतर ढंग से पढाई करें। छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार होने से प्रजनन दर में और कमी आयेगी। पहले से राज्य में प्रजनन दर घटी है। प्रजनन दर को कम करने में शिक्षा का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति‚ अतिपिछडा तथा अल्पसंख्यक वर्गों की लडकियों की पढाई पर विशेष ध्यान दें। इससे पहले बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के अद्यतन कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यालयों के प्रभावी ढंग से संचालन के लिए किये जा रहे कार्यों की चर्चा की। साथ ही विभाग की प्रशासनिक और शैक्षणिक संस्थाओं‚ प्रारंभिक‚ माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति एवं आवश्यक आधारभूत संरचना का निर्माण‚ कार्यरत शिक्षकों की संख्या तथा स्टूडें़ट क्रेडिट कार्ड योजना के संबंध में अद्यतन जानकारी दी।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं‚ कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संबंध में भी अपर मुख्य सचिव‚ शिक्षा ने विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव‚ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी‚ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ.एस. सिद्धार्थ‚ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ शिक्षा विभाग के सचिव असंगवा चुबा एओ‚ माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार‚ प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश‚ एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर‚ मध्याह्न भोजन योजना के विशेष सचिव सह निदेशक सतीश चंद्र झा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
सीमांचल को साध बिहार विजय को निकली भाजपा

सीमांचल को साध बिहार विजय को निकली भाजपा

दिल है कि मानता नहीं ,सरकारी बंगले और सुविधाओं का मोह है की जाता नही ……..

दिल है कि मानता नहीं ,सरकारी बंगले और सुविधाओं का मोह है की जाता नही ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend