ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्मृति शेष : राजू के हास्य को अवलोकन का विपुल भंडार कहना भी गलत न होगा……..

UB India News by UB India News
September 23, 2022
in कलाकार विशेष, दुर्घटना
0
स्मृति शेष : राजू के हास्य को अवलोकन का विपुल भंडार कहना भी गलत न होगा……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हम तो यही मानते थे कि हंसते‚ मुस्कुराते रहने से तनाव दूर होता है लेकिन लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव का दिल इतना कमजोर था कि उसने काम करना बंद कर दिया और दिल के रोग से उनका निधन हुआ‚ यह जानकर स्वास्थ्य संबंधी अवधारणों को नये सिरे से समझने की जरूरत पड़ेगी। राजू कितने ही लोगों में हंसी बांटते थे‚ गुदगुदाते थे‚ ठहाके लगवाते थे लेकिन इतनी जल्दी इस प्रकार दिल से हारकर अपने प्रशंसकों को रुला भी जाएंगे‚ इसका अंदेशा नहीं था। हास्य–व्यंग्य के कवियों से लेकर अश्लील प्रसंगों का हास्य परोसने वाले कलाकारों की आज एक लंबी जमात है लेकिन राजू इस भीड़ में अलग तो थे ही‚ लोगों के अधिक करीब‚ अधिक अपने थे‚ हर दूसरे घर में मिल जाने वाले राजू नाम के किसी पारिवारिक सदस्य की तरह। उनके किस्से आम आदमी के दैनिक जीवन के हिस्से थे तो उनकी सफलता आम आदमी की सफलता थी। इसलिए उनका न होना किसी अपने के न होने की कमी का अहसास भी है। ॥ हास्य को तब और उम्दा माना जाता है जब वह व्यंग्य के करीब आता है‚ जब वह केवल गुदगुदाता नहीं है‚ बल्कि आपको तिलमिलाने पर मजबूर करता है। जब वह हास–परिहास में एक वर्णन या नकल से शुरू होकर हमें किसी विद्रूप की ओर ले जाता है‚ किसी विसंगति पर टिप्पणी बन जाता है। पुस्तकों से लेकर मंच तक समीक्षकों ने हास्य को इसी निकष पर परखने की कोशिश की है। लेकिन राजू ने इन कसौटियों की परवाह नहीं की। उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि उनकी प्रस्तुति बौद्धिक वर्ग में किस प्रकार देखी जाएगी‚ कुलीन समाज में उसे गंवई कहकर उसका मजाक तो नहीं उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने इस बात की परवाह की कि एक साधारण भारतीय किन बातों में खुश हो जाएगा‚ वह हास्य के किसी कार्यक्रम में आखिर क्या तलाशना चाहेगाॽ

इसलिए राजू के हास्य को अवलोकन का विपुल भंडार कहना भी गलत न होगा और इस भंडार में शामिल थे एक आम इंसान के जीवन से जुड़े प्रसंग।
कानपुर में कवि पिता के साधारण परिवार ने उन्हें बचपन से ही साधारण भारतीय के घर के चूल्हे–चौके से लेकर उसकी गरीबी के संघर्ष‚ बेरोजगारी‚ ट्रेनों–बसों‚ सरकारी दफ्तरों के अनुभव‚ फिल्म और टीवी कलाकारों के नकल की जो खुराक उन्हें दी‚ उसने जीवन भर उन्हें आम लोगों का चहेता बनाए रखा। कभी वे कतार में शामिल तरह–तरह के लोगों के प्रसंग सुनाने लगते तो कभी किसी शराबी के‚ कभी किसी ट्रेन के वर्णन में खो जाते तो कभी किसी सरकारी कार्यालय के। फिल्मी कलाकारों की नकल में भी वे बेजोड़ थे और अमिताभ बच्चन के प्रशंसक भी। हास्य के उनके तीर से राजनेता से लेकर माफिया डॉन तक कोई नहीं बच सका था। उनके पास बताने और करने को इतनी चीजें होती थीं कि आप घंटों उनको देखते–सुनते रह सकते थे। राजू ने अपने जीवन में बड़े बदलाव देखे। हास्य कलाकार के रूप में उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को छूआ। वे फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय करते रहे। कार्यक्रमों के लिए बड़ी फीस वसूलते‚ महंगी गाडि़यों की सवारी करते‚ मुंबई में करोड़ों की प्रापर्टी के स्वामी होने की भी खबरें आती रहीं‚ उन्होंने राजनीति भी की‚ उत्तर प्रदेश फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष बने लेकिन इन तमाम बदलावों के बीच भी जो चीज नहीं बदली‚ वह थी उनकी सहजता। उनसे मिलने पर हमेशा यही लगता रहा कि वे हमारे आप के बीच के हैं। बड़े से बड़े कार्यक्रमों में‚ फिल्म स्टार नाइट्स में‚ अवार्ड समारोहों में अपना कार्यक्रम उसी भदेस अंदाज में करते। उनसे मिलना‚ बात करना‚ साथ फोटो कराना हमेशा पहले की तरह सहज रहा। हास्य के स्टार होकर भी उनमें नखरे नहीं आए। हमेशा जमीन से जुड़े रहे‚ जमीन से जुड़े लगे।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

न बदलने वाली एक खास बात और रही कि उन्होंने हास्य के अपने जमीनी अंदाज के बावजूद इसे कभी अश्लील और द्विअर्थी नहीं होने दिया। आज स्टैंड़अप कामेडी में ऐसे प्रस्तुतियों की बाढ़–सी आई हुई है‚ जहां हास्य के नाम पर ऐसे कार्यक्रम होते हैं‚ और उनका बड़ा प्रशंसक वर्ग है लेकिन राजू ने ऐसा जेंटलमैन बनने की कोशिश नहीं की। कहा करते थे कि हास्य कलाकारों का एक आत्म अनुशासन होना चाहिए। कपिल शर्मा की सफलता से ऐसा लगने लगा था कि उनकी मांग कम हुई है लेकिन उन्होंने इसे भी बहुत ही सहज अंदाज में लिया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि अगर किसी में प्रतिभा है‚ तो वह सामने आएगी ही। यह तो होता ही है कि नये–नये लोग आते रहते हैं।

राजू श्रीवास्तव ने कई फिल्मों में छोटी–बड़ी भूमिकाएं कीं। वे अपने प्रशंसकों के लिए गजोधर भईया के रूप में भी लोकप्रिय रहे। उनके चाहने वालों में फिल्म अभिनेता से लेकर राजनेता तक सभी थे। उनकी ख्याति का अंदाज इससे भी लगाया जा सकता है कि कहते हैं जब उन्होंने अंडरवर्ल्ड़ को लेकर हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए तो उन्हें फोन पर धमकियां मिलने लगी थीं। हंसने के कई बहाने होंगे लेकिन राजू श्रीवास्तव वाला अंदाज अब नहीं होगा!

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से लोगों ने दी आखिरी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, नम आंखों से लोगों ने दी आखिरी विदाई

NIA ने PFI के कई ठिकानों मारी छापेमारी, 100 से अधिक गिरफ्तार

NIA ने PFI के कई ठिकानों मारी छापेमारी, 100 से अधिक गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend