ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्रीनगर में खुला पहला मल्टीप्लेक्स, ले. गवर्नर मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
September 21, 2022
in खास खबर, जम्मू कश्मीर
0
श्रीनगर में खुला पहला मल्टीप्लेक्स, ले. गवर्नर मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में पहले मल्टीप्लेक्स (Multiplex) का उद्घाटन किया। करीब तीन दशकों के बाद कश्मीर की घाटी में सिनेमाई रौनक लौट आई है। लंबे इंतजार के बाद कश्मीर के लोगों को  बड़े पर्दे पर फिल्में देखने का मौका मिला है।

लाल सिंह चड्ढा की स्पेशल स्क्रीनिंग

श्रीनगर के सोनावर इलाके में कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स उद्घाटन के मौके पर आज फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। लोगों को बेसब्री से इस मल्टीप्लेक्स के खुलने का इंतजार था। लोगों का कहना है कि अब उन्हें बॉलीवुड फिल्में बड़े पर्दे पर देखने के लिए घाटी से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

30 सितंबर से शुरू होंगे नियमित शो

जानेमाने व्यवसायी विजय धर ने कश्मीर में पहला मल्टीप्लेक्स खोलने की योजना बनाई थी जिसका उद्घाटन आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। विजय धर श्रीनगर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूल के भी मालिक हैं। ‘लाल सिंह चड्ढा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ ही मल्टीप्लेक्स को आम जनता के लिए खोल दिया गया है। 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत ‘विक्रम वेधा’ की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे।

5 अगस्त 2019 के फैसले के बाद बदलाव-मनोज सिन्हा

इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता और 5 अगस्त 2019 को संसद द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के चलते यह संभव हो सका है। इससे स्पष्ट है कि भारत सरकार शांति खरीदने में नहीं बल्कि शांति स्थापित करने में विश्वास करती है। उन्होंने इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर को भी याद किया जिनकी अस्थियों का विसर्जन श्रीनगर की डल लेक में किया गया था।

मल्टीप्लेक्स में  520 सीटों की क्षमता

कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में कुल 520 सीटों की क्षमता वाले तीन फिल्म थियेटर हैं। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक ‘फूड कोर्ट’ भी है। आईनॉक्स द्वारा संचालित मल्टीप्लेक्स का निर्धारित उद्घाटन ऐसे समय किया गया है जब जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पुलवामा और शोपियां जिलों में एक-एक मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया था। घाटी में सिनेमा हॉल तीन दशकों के बाद फिर से खुल गए हैं। 1989-90 में आतंकवादियों द्वारा धमकियों और हमलों के कारण थिएटर मालिकों ने घाटी में सिनेमा हाल बंद कर दिये थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post

You have NOT won! A look at fake FIFA World Cupthemed lotteries and giveaways

बिहार में विकास की गति तेजः मुख्यमंत्री

बिहार में विकास की गति तेजः मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend