ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कम उम्र के अपराधी को हीरो बनाकर पर्दे पर प्रस्तुती का नतीजा छात्रो में अपराधी प्रवृत्ति विकसित हो रही ….

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in Lokshbha2024, ब्लॉग, समाज
0
कम उम्र के अपराधी को हीरो बनाकर पर्दे पर प्रस्तुती का नतीजा छात्रो में अपराधी प्रवृत्ति विकसित हो रही ….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्कूल के जिन कमरों में क से कबूतर और च से चरखा के शांतिस्वरूप स्वर फूटते थे, अब कई जगह क से कट्टा और च से चाकू की प्रवृत्ति विकसित हो रही। यह मनोदशा कहां और किस हद तक ले जाती है, इसके कई उदाहरण हैं। दो दिन पहले समस्तीपुर के अंगारघाट इलाके में नौवीं कक्षा के तीन छात्रों ने मिलकर सहपाठी का गला काट दिया। विवाद महज सीट पर बैठने को लेकर था। बीते 29 अगस्त को पश्चिम चंपारण के बेतिया में नौवीं-10वीं के छात्रों ने पिकनिक पर ले गए कार चालक की गला दबाकर हत्या कर दी। कार को गोपालगंज में एक युवक से एक लाख 30 हजार में बेच भी दिया।

क्लास में कट्टा लेकर पहुंच गया
इससे पहले जुलाई में समस्तीपुर के रोसड़ा स्थित करियन उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक छात्र के पास से कट्टा बरामद किया गया था। इस दौर में ये घटनाएं आखिरी नहीं हैं, क्योंकि जिस उम्र में किशोरों को स्कूल और क्लासरूम में होना चाहिए, उस पड़ाव पर वे कट्टा और चाकू लेकर न सिर्फ घूम रहे, बल्कि हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे। भविष्य के लिए यह खतरनाक संकेत है। क्लासरूम के छोटे-छोटे विवाद बाहर निकलकर बड़ी घटना का स्वरूप ले रहे हैं। स्कूल प्रबंधन भी यह कहकर बच रहा कि बाहर की घटना के लिए वह जिम्मेदार नहीं है। यह बिल्कुल नहीं देखा जा रहा कि विवाद का मूल क्या और कहां है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

स्कूल के भवन से कर रहे थे फायरिंग
करीब डेढ़ माह पहले समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ले के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ छात्र स्कूल के पीछे के भवन से फायरिंग कर रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें धर दबोचा। एक सप्ताह पहले भी टाउन थाने की पुलिस ने एक छात्र के पास से कट्टा बरामद किया था। इससे पूर्व उच्च विद्यालय धर्मपुर में छात्रों के बीच विवाद में एक युवक ने विद्यालय परिसर में ही फायरिंग कर दी थी। पैर में गोली लगने से वहां के शिक्षक घायल हो गए थे। सोमवार को साथियों के हमले में घायल छात्र विश्वजीत कुमार की मां रिंकू देवी का कहना है कि विद्यालय प्रशासन को संदिग्ध प्रवृत्ति वाले छात्रों पर नजर रखनी चाहिए।

स्वजन, शिक्षक और बच्चों में संवादहीनता बड़ा कारण
स्वजन का बच्चों से संवाद कम हो जाना, इस स्थिति के लिए जवाबदेह है। माता-पिता बच्चों को अधिक समय नहीं दे पा रहे हैं। बच्चे स्कूल में क्या कर रहे, वहां किस प्रकार की एक्टिविटी चल रही, इसपर न बच्चों से बात करते हैं और न ही शिक्षकों से संवाद हो रहा है। विषयगत पढ़ाई में ऐसा कंटेंट भी नहीं जिससे बच्चों में नैतिक मूल्य का निर्माण हो। इस प्रवृत्ति के लिए वे फिल्में और वेब सीरीज भी जवाबदेह हैं, जिनमें कम उम्र के अपराधी को हीरो बनाकर पर्दे पर प्रस्तुत किया जाता है। इनसे बचने के लिए शिक्षकों को छात्रों से आमने-सामने बातचीत करनी चाहिए। उनकी परेशानियों और मस्तिष्क में चल रहीं बातों पर नजर रखनी चाहिए।

स्कूली पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा होना जरूरी
बच्चों में ऐसी प्रवृत्ति चिंतनीय है। इंटरनेट मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो दिखती हैं। उनकी पहचान कर कार्रवाई हो रही है। साथ ही, छात्रों में इस तरह के विचार उत्पन्न न हों, इसके लिए शिक्षकों व अभिभावकों से संवाद स्थापित किया जाएगा। छात्रों में रचनात्मकता के संचार के लिए पहल की जाएगी।

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि आज न केवल आपराधिक मन: स्थिति वाले युवा बल्कि योग्य किशोर भी इस तरह के नृशंस अपराधों में शामिल हो जाते है। युवाओं के पाठ्यक्रम को रोजगार उन्मुखी बनाने की जरूरत है। युवाओं के नैतिक एवं चारित्रिक उन्नयन हेतु स्कूली पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा को अनिवार्य बनाया जाना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

Next Post
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसे दिल दहलाने वाले कांड देश में पहले भी हो चुके हैं………

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसे दिल दहलाने वाले कांड देश में पहले भी हो चुके हैं.........

महारानी एलिजाबेथ-II का हुआ अंतिम संस्कार ,

महारानी एलिजाबेथ-II का हुआ अंतिम संस्कार ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend