ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एससीओ बैठक में होगी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

UB India News by UB India News
September 17, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
एससीओ बैठक में होगी ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी‚ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन‚ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य नेताओं के साथ उज्बेक शहर समरकंद में शुक्रवार को होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सालाना शिखर सम्मेलन के लिए बृहस्पतिवार की देर रात वहां पहुंच गये। एससीओ की बैठक में व्यापार‚ ऊर्जा व क्षेत्रीय सहयोग सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव और कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ संभावित बैठक के बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और जिनपिंग के बीच बैठक की संभावना के बारे पूछे जाने पर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने संवाददाताओं से सिर्फ इतना कहा कि एससीओ की बैठक आगे बढ़ने के साथ ही वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री की भागीदारी से स्पष्ट होता है कि भारत एससीओ और उसके लक्ष्यों को कितना महत्व देता है। विदेश सचिव ने कहा कि मोदी की समरकंद यात्रा की अवधि लगभग २४ घंटे होगी। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और ताइवान जलड़मरूमध्य में चीन के आक्रामक सैन्य रुख के कारण भू–राजनीतिक उथल–पुथल के बीच आठ देशों के इस प्रभावशाली समूह का सम्मेलन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए समरकंद रवाना होने से पहले भारत ने कहा कि समूह की बैठक में कारोबार‚ संपर्क‚ क्षेत्रीय सहयोग सहित ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

by UB India News
August 16, 2026
0

बीते 15 अगस्त को देश ने अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया. इस दौरान पीएम मोदी से संबोधन से पहले राष्ट्रगीत...

Next Post
दिल को मजबूत रखने के साथ अपने हौसलों को भी बुलंद रखें …….

दिल को मजबूत रखने के साथ अपने हौसलों को भी बुलंद रखें .......

बिहार की राजनीती में किसके साथ कौन है यह उन्हें भी नही पता ………..

बिहार की राजनीती में किसके साथ कौन है यह उन्हें भी नही पता ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend