ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली शराब घोटाले का नया स्टिंग सामने आया

UB India News by UB India News
September 16, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, दिल्ली
0
दिल्ली शराब घोटाले का नया स्टिंग सामने आया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

स्टिंगमास्टर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का स्टिंग कर लिया गया है। जी हां, आज बीजेपी (BJP) ने यही आरोप लगाते हुए दिल्ली शराब घोटाले को लेकर नए स्टिंग का वीडियो जारी किया। बीजेपी के मुताबिक यह स्टिंग पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में सर्कुलेट हो रहा है। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस स्टिंग वीडियो को जारी करते हुए बीजेपी ने आज केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी नंबर 9 का वीडियो सामने आया है। इस घोटाले का पैसा पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों में लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पैसे के बदले ठेके बांटे गए।

आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने खोली पूरी पोल-त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- इस स्टिंग में अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया। 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाये। जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले।

RELATED POSTS

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

केजरीवाल ने ठानी है भ्रष्टाचार की हर रस्म निभानी है-आदेश गुप्ता

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा -‘ नई शराब नीति से दिल्ली का राजस्व घटा, केजरीवाल के हर काम में घोटाला। केजरीवाल सिर्फ अपने लोगों को फायदा पहुंचाते हैं। बड़े खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने के लिए नई शराब नीति बनाई। केजरीवाल ने ठानी है भ्रष्टाचार की हर रस्म निभानी है।’

चार दिन के अंदर सीबीआई मुझे गिरफ्तार करे-सिसोदिया

उधर, बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये स्टिंग बीजेपी सीबीआई को तुरंत सौंपे और सीबीआई इसकी गहनता से जांच करे। अगर ये स्टिंग सच्चा है, इसमें जरा सा भी सच्चाई है तो चार दिन के अंदर-अंदर मुझे इस स्टिंग के आधार पर सीबीआई गिरफ्तार कर ले।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

तीन मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 27वें दिन खत्म , संकटमोचक कैसे बन गए JP नड्डा?

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक के खिलाफ 27 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज ,

by UB India News
July 20, 2026
0

पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। इससे कई लोगों को चोटें आई...

Next Post
मैं अपने अभियान से पीछे नहीं हटूंगा : प्रशांत किशोर

मैं अपने अभियान से पीछे नहीं हटूंगा : प्रशांत किशोर

झारखंड में राजनीतिक हलचल तेज, BJP ने किया नया मुख्यमंत्री बनाए जाने का दावा

झारखंड सरकार ने OBC आरक्षण को 14 फीसद से बढ़ाकर 27 फीसदी करने का किया फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend