ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षीदलों के निशाने पर राजद से ज्यदा नीतीश क्यों …

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in पटना, मुख्यमंत्री
0
विपक्षीदलों के निशाने पर राजद से ज्यदा नीतीश क्यों …
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महागंठबंधन की सरकार में शामिल क्या हुए नीतीश न जाने कितनों के निशाने पर चढ़ गए हैं। हालत यह हो गई है कि उनके विरुद्ध कई ध्रुवों से हमला तेज हो गया है। ऐसा लगता है कि विपक्षी को नीतीश के रूप में ‘हिट मी’ खिलौना मिल गया। हद तो यह हो गई कि 17 वर्षों तक सत्ता की मलाई खाने वाली बीजेपी भी पानी पी पर कर कोसने में लगी है। बिहार नीतीश कुमार जब से महागठबंधन के घटक दल बने हैं उनके पुराने सहयोगी अटैकिंग मोड में हैं। बीजेपी से लेकर RCP (रामचंद्र प्रसाद सिंह+चिराग पासवान+प्रशांत किशोर) तक सभी का फोकस लालू यादव और आरजेडी से हटकर नीतीश कुमार पर हो गया है। हर रोज नीतीश कुमार पर तरह-तरह से निशाने पर लिए जा रहे हैं।

आखिर हो यह क्यूं रहा है
दरअसल, नीतीश कुमार ने महागंठबंधन के साथ सरकार बनाकर कईयों के सपने को ध्वस्त कर दिया है। बीजेपी को तो सदमा ही लग गया। बीजेपी जो अब तक सरकार में रह कर बीजेपी संगठन को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मजबूत कर रही थी, नीतीश ने अपने इस अचानक के निर्णय से बीजेपी को पतवार विहीन कर दिया। प्रदेश बीजेपी तो सरकार से बाहर हुई ही, साथ ही एक नई चुनौती भी यह मिल गई कि वह बिहार को नरेंद्र मोदी के जीताऊ समीकरण में कैसे तब्दील करे। जाहिर है बीजेपी का प्रदेश संगठन इसके लिए तैयार नहीं थी। वह भी इस खास समय में जब बीजेपी अपने संगठन के चुनाव के करीब थी। होता यह आया था कि गंठबंधन के तहत ही बीजेपी जातीय तुष्टीकरण का समीकरण बिठाती थी। अब यह काम थोड़ा ज्यादा दूभर हो गया।

RELATED POSTS

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

आरसीपी सिंह की नाराजगी इस बात को लेकर हो गई कि वह उनके कारण पूर्व मंत्री हो गए। संगठन से तो गए ही थे अब सरकार से भी चले गए। तोहमत भी यह लगा दी गई कि वह जेडीयू से गद्दारी कर बीजेपी से सांठ गांठ कर ली।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यही थी कि प्रशांत किशोर ने जनसूराज के बहाने बीजेपी के ब्राह्मण वोटरों को नीतीश की तरफ मोड़ने का काम करेंगे। परंतु इस मुहिम के दौरान नीतीश कुमार कमजोर पड़ते देख पीके खुद बिहार को एक नए नेतृत्व देने की दिशा में चल पड़े। नाराज नीतीश ने जब उन्हें यह कह डाला कि राजनीति का ABC भी नहीं आता है उसे। बस क्या था प्रशांत किशोर भी नीतीश के विरुद्ध हमलावर हो गए।
पहले RCP… अब PK, बोले नीतीश कुमार- प्रशांत किशोर को बिहार का ABC मालूम नहीं है

एनडीए से नीतीश कुमार के दूर होते ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का PFI के अधिकारियों से सांठ गांठ है। लोकतंत्र के पुजारी कहने वाले नीतीश कुमार ने जनता के मैंडेट का अपमान किया। सुशील मोदी ने कहा कि जंगल राज के विरुद्ध सत्ता की कुर्सी थामने वाले जंगल राज के साथ चले गए। इनका मंत्रिपरिषद में अपराधिक छवि वाले मंत्री भी शामिल है। विधायक भागीरथी देवी ने तो उन्हें गांजा खोर तक कहते यह भी कह डाला कि चांदी के चिलम से गांजा पीते हैं।

अब नीतीश कुमार के बारे में PK की सलाहियत बदल गई है। पहले वह कहते थे बिहार में बहार है नीतीश कुमार है। अब वह कहते हैं कि फेविकोल के ब्रांड एंबेसडर हैं नीतीश कुमार। सत्ता की कुर्सी से चिपकने का अदभुत जोड़ है। ऐसी बाजीगरी करने वालों को तो दुनिया याद कर रही है। एक नाई के हवाले से पीके कहते हैं कि लालू और नीतीश राज में यही फर्क है कि लालू के शासन में अपराधी जनता की हजामत बनाते थे और नीतीश के अधिकारी हजामत बना रहे हैं। तब अपराधी पिस्तौल देखा कर लूट रहे थे नीतीश राज में कलम से लूटा जा रहा है। पीके यह कहते हैं कि चलिए मुझे राजनीति की एबीसी नहीं आती पर उन्हें तो 17 सालों के मुख्यमंत्रित्व काल में यह समझ होनी चाहिए कि आखिर बिहार क्यों अन्य राज्यों से पिछड़ा है? आज तक बिहार में व्यवस्था क्यों नही बनी।उद्योग क्यों नही लगे? पलायन क्यों जारी है।

RCP भी नीतीश कुमार से कम नाराज नहीं हैं। औकात की बात पर वह कहते हैं जब नीतीश कुमार 1982 में सड़कों पर धूल फांक रहे थे तब मैं IAS हो चुका था। नीतीश कुमार तो इंजीनियरिंग का परीक्षा पास किया। नेवी की एक परीक्षा में शामिल हुए तो भी फेल कर गए। नीतीश कुमार मुझे गद्दार कहते हैं। उन्होंने तो तीन बार जनता के साथ गद्दारी की है।

चलते रहेगा यह अनवरत
सो, बिहार के सियासी माहौल में विरोध का यह सिलसिला अभी चलता रहेगा। कालांतर में कब क्या समीकरण बनेगा या किसी का बिगड़ेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है। मगर इतना तो तय है कि तबतक नीतीश कुमार विरोध के हॉट केक यानी हिट मी बने रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

जंतर मंतर से दूर… बांकीपुर उपचुनाव में छात्रों का सहारा ले रहे प्रशांत किशोर, क्या दिखेगा असर?

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं....

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

छात्रों को राम मंद‍िर नहीं, नौकरी चाह‍िए’…………….

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना...

ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए…………

क्या सरकार की मंशा सचमुच पेपर लीक माफिया को सजा दिलाने की है,……………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले में जारी प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा है कि जांच...

Next Post
Bengal में बवाल ही बवाल ,शुभेंदु अधिकारी समेत कई बीजेपी नेता हिरासत में लिए गए

Bengal में बवाल ही बवाल ,शुभेंदु अधिकारी समेत कई बीजेपी नेता हिरासत में लिए गए

Forest Service Deputy Chief Lists Her Goals For Hearth And Aviation Management

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend