ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पार्टी, ड्रग्स और राजदार, CBI के हाथ जांच…सोनाली फोगाट केस का भी सुशांत राजपूत जैसा न हो हाल?

UB India News by UB India News
September 14, 2022
in ब्लॉग, महिला युग
0
पार्टी, ड्रग्स और राजदार, CBI के हाथ जांच…सोनाली फोगाट केस का भी सुशांत राजपूत जैसा न हो हाल?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश दिए। सोनाली फोगाट की 22-23 अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था। इससे पहले दिन में प्रमोद सावंत ने पणजी में कहा था कि गोवा पुलिस ने मामले की बहुत अच्छी तरह से जांच की है और उसे कुछ सुराग भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन हरियाणा के लोगों तथा सोनाली फोगाट की बेटी की मांग के कारण हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है। गोवा पुलिस ने इस मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है। सोनाली फोगाट की मौत के 20 दिन बाद यह मामला सीबीआई के पास गया है। सोनाली के मामले को अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले जैसा माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि कहीं इस केस का हश्र भी सुशांत सिंह राजपूत के केस जैसा न हो।

सुशांत और सोनाली केस की समानता
सुशांत सिंह राजपूत की मौत भी ऐसे ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। 14 जून 2020 को उनका शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। सुशांत के आत्महत्या करने की बात सामने आई। हालांकि सुशांत के घरवालों ने उनकी हत्या का शक जाहिर किया। मामले में सुशांत की करीबी रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया। केस में ड्रग्स ऐंगल निकलकर आया कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को ड्रग्स देती थी। इसी तरह सोनाली की मौत भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। जिस तरह रिया सुशांत की करीबी और राजदार थी, उसी तरह सोनाली का पीए उनका करीबी और राजदार था। सोनाली केस में भी सुशांत केस की तरह ही ड्रग्स ऐंगल निकलकर आया। सुशांत का परिवार सीबीआई जांच की मांग करता रहा लेकिन मुंबई पुलिस जांच करती रही। 5 अगस्त को केंद्र ने सीबीआई जांच की अनुमति दी। अब सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई के पास है।

RELATED POSTS

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

दो साल से ज्यादा हुए पर सुशांत केस की जांच पूरी नहीं
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दो साल हो गए। सीबीआई दो साल से मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। केंद्रीय एजेंसी की जांच कहां तक पहुंची और कितनी जांच हुई यह भी सीबीआई ने अभी तक साफ नहीं किया है। इसी साल अप्रैल में इसकी जांच की प्रगति जानने के लिए एक आरटीआई दाखिल की गई थी। बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सीबीआई ने आरटीआई के जवाब में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है, प्रगति की जानकारी जांच की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है। मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती। यह कहते हुए सीबीआई ने जांच को लेकर कुछ साफ नहीं किया। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि सीबीआई की जांच ढोल के अंदर पोल साबित होगी।

सोनाली फोगाट के परिवार ने जाहिर की चिंता
सोनाली फोगाट के परिवार ने भी बीते दिनों यही बात कही थी। सुशांत सिंह राजपूत केस उनकी मौत के दो महीने बाद सीबीआई को सौंपा गया था। परिवार ने भी सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका जाहिर की थी। जांच के दो साल हो गए सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं। सोनाली फोगाट के परिवार ने कहा था कि वह नहीं चाहते की सोनाली फोगाट का केस भी सुशांत जैसा हो जाए। सोनाली की बेटी यशोधरा ने कहा था कि गोवा पुलिस सीबीआई को केस सौंपने में जितना समय लगाएगा, उतना ही सबूत मिटने की आशंका बढ़ेगी। सुशांत केस में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल चुकी है और वह बाहर हैं, जिनके ऊपर सुशांत को ड्रग्स देकर मारने का आरोप लगा था। अब सोनाली के परिवार को भी इस बात का डर है कि कहीं सोनाली का पीए सुधीर सांगवान भी कुछ दिनों के बाद सलाखों से बाहर न आ जाए। हालांकि सुशांत केस सीबीआई के हाथ में उनकी मौत के दो महीने बाद दिया गया था, जबकि सोनाली केस बीस दिन में सीबीआई को सौंप दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

विपक्षी सांसदों का भाजपा में अप्रत्याशित दलबदल क्यों ………………..

by UB India News
July 23, 2026
0

पिछले एक महीने में राष्ट्रीय राजनीति तथा संसद का समीकरण जिस तरह से बदला है उसकी कल्पना किसी को नहीं...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

क्या इस आंदोलन से कांग्रेस की झोली भरेगी?

by UB India News
July 23, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना व प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ हुई हिंसा के बाद युवा वर्ग बेहद...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

Next Post
क्या यूक्रेन से जंग की आग फैलेगी ?

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में श्रीलंका के प्रति क्यों बदला रुख.........

बिहार में महासंघर्ष के ग्रह-नक्षत्रों का संयोग बन चुका है……..

बिहार में महासंघर्ष के ग्रह-नक्षत्रों का संयोग बन चुका है........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend